Shah Rukh के बर्थडे बैश में शामिल हुए रूमर्ड एक्स-कपल Deepika Padukone-MS Dhoni, वायरल हुईं फोटोज

हाल ही में, एक्टर शाहरुख खान के 58वें बर्थडे बैश से कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिनसे पता चलता है कि पार्टी में दीपिका पादुकोण के साथ-साथ उनके एक्स बॉयफ्रेंड व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल हुए थे।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Shah Rukh के बर्थडे बैश में शामिल हुए रूमर्ड एक्स-कपल Deepika Padukone-MS Dhoni, वायरल हुईं फोटोज

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर 2023 को अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। ये साल उनके लिए काफी अच्छा रहा है, ऐसे में किंग खान ने इस साल अपना बर्थडे भी शानदार तरीके से मनाया, जिसमें उनके इंडस्ट्री के कुछ खास दोस्त शामिल हुए। खबर है कि 'बादशाह' की बर्थडे पार्टी में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ-साथ उनके रूमर्ड एक्स बॉयफ्रेंड महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भी शामिल हुए, जिसकी कुछ फोटोज सामने आई हैं। 

शाहरुख की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए रूमर्ड एक्स लवबर्ड्स दीपिका-धोनी

हालांकि, शाहरुख ने समारोह को मीडिया की नजरों से दूर रखा, लेकिन पार्टी की कुछ अंदरूनी तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं, जिनसे पता चलता है कि पार्टी में दीपिका और धोनी मौजूद थे। 'फैब एंटरटेनमेंट' की निर्माता और सीईओ फौजिया अदील बट द्वारा साझा की गई तस्वीरों में हम दीपिका को उनके पति व अभिनेता रणवीर सिंह के साथ पोज देते हुए देख सकते हैं। दूसरी ओर, एमएस धोनी अकेले ही पार्टी में शामिल होते दिखे। उन्होंने फौजिया के साथ फोटो भी क्लिक कराई, जो अब काफी वायरल हो रही है।

deepika

doni

Ranveer Singh ने Deepika को मालदीव में किया था प्रपोज, बोले- 'उनकी मां ने कहा था-ये लड़का कौन है', पढ़ें पूरी खबर

बता दें कि 2007 में दीपिका और धोनी के डेटिंग की अफवाह थी। उन्होंने एक साथ रैंप वॉक भी किया था, जिससे डेटिंग की अफवाहों को हवा मिली थी। हालांकि, उन्होंने डेटिंग की अफवाहों पर कभी कोई कमेंट नहीं किया, लेकिन पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को अक्सर दीपिका के नाम से धोनी को चिढ़ाते देखा जाता था। हालांकि, बाद में युवराज सिंह का नाम भी दीपिका के साथ जुड़ा था। एक बार शाहरुख खान ने भी दीपिका को लेकर दोनों क्रिकेटरों को चिढ़ाया था।

दीपिका और धोनी की पर्सनल लाइफ

भले ही दीपिका और धोनी ने कभी अपने रिश्ते पर बात नहीं की, लेकिन उनके लिंकअप रूमर्स की बात अब भी की जाती है। खैर, अब जहां धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ खुश हैं। वहीं, दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ शादी की है और अपनी मैरिड लाइफ खुलकर एंजॉय कर रहे हैं।

dhoni

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की लव स्टोरी: अपने बचपन की दोस्त पर ऐसे आया था क्रिकेटर का दिल, पूरी स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

शाहरुख के बर्थडे बैश की बात करें, तो इस जश्न में आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर और करीना कपूर भी शामिल हुईं। जहां आलिया को अपनी बहन शाहीन के साथ पार्टी में देखा गया, वहीं करीना और करिश्मा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीरें साझा करके खुलासा किया था कि वे पार्टी में जा रही हैं।

alia bhatt

kareena kapoor

kareena

जब जब Shah Rukh Khan ने कहा था- 'मैं मर जाऊंगा, अगर Deepika-Sonam को किया डेट', जानें पूरा किस्सा

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म

शाहरुख खान के लिए साल 2023 काफी अच्छा रहा है। जनवरी में जहां उन्होंने फिल्म 'पठान' से बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी की, वहीं सितंबर में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'जवान' ने भी कई रिकॉर्ड तोड़े और बनाए। अब साल के अंत में वह राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में नजर आने वाले हैं, जिसका टीजर रिलीज किया जा चुका है। फिल्म में शाहरुख पहली बार तापसी पन्नू और विक्की कौशल के साथ काम कर रहे हैं।

dunki

फिलहाल, दीपिका और धोनी के शाहरुख की बर्थडे पार्टी में शामिल होने पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.