KKR 11: वरुण सूद की गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल ने दिया एक्टर का हेल्थ अपडेट, बताई कैसी है हालत

बीते दिनों, एक्टर वरुण सूद को रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के सेट पर चोट लग गई थी। वहीं, अब एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने अपने बॉयफ्रेंड वरुण का हेल्थ अपडेट दिया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

KKR 11: वरुण सूद की गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल ने दिया एक्टर का हेल्थ अपडेट, बताई कैसी है हालत

टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 11 की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में चल रही है, जिसे हर बार की तरह डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) होस्ट कर रहे हैं। इस रियलिटी शो में एक्टर वरुण सूद (Varun Sood) भी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। बीते दिनों, वरुण सूद को एक स्टंट करते हुए कलाई पर चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, अब वरुण सूद की गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने अपने बॉयफ्रेंड का हेल्थ अपडेट दिया है, जिसमें दिव्या ने बताया है कि, वरुण अब ठीक हैं। आइए आपको बताते हैं कि दिव्या ने क्या कहा है।

varun sood in kkr 11

पहले आप ये जान लीजिए कि, रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ एक स्टंट बेस्ड शो है, जिसके हर सीजन में सेलिब्रिटी बतौर कंटेस्टेंट नजर आते हैं। इस रियलिटी शो में रोहित शेट्टी नए और खतरनाक स्टंट लेकर आते हैं, जिन्हें कंटेस्टेंट भी काफी जोश के साथ करते हैं। इसी वजह से इस शो में कंटेस्टेंट्स को चोट लगना काफी आम बात मानी जाती है, लेकिन ये भी सच है कि, ये सभी स्टंट विशेषज्ञों की निगरानी में होते हैं। इस बार के सीजन में वरुण सूद के साथ-साथ दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, निक्की तंबोली, विशाल आदित्य सिंह, अनुष्का सेन, सना मकबूल, अभिनव शुक्ला, अर्जुन बिजलानी जैसे सेलेब्स नजर आए हैं, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बनी हुई हैं।

(ये भी पढ़ें: जैस्मिन भसीन 'फादर्स डे' पर पिता को देंगी स्पेशल तोहफा, मुंबई में खरीदने जा रही हैं घर)

kkr 11 contestant

आइए अब आपको वरुण की हेल्थ अपडेट के बारे में बताते हैं। दरअसल, दिव्या अग्रवाल ने ‘ई-टाइम्स’ संग बातचीत की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि, वरुण अब बिल्कुल ठीक हैं और वह शूटिंग पर लौट चुके हैं। दिव्या ने कहा कि, ‘वरुण को लगभग 10 दिन पहले चोट लगी थी, लेकिन अब वह ठीक हो गए हैं और अपनी शूटिंग भी शुरू कर चुके हैं। उनके अंगूठे का लिगामेंट टूट गया था। वरुण की चोट के बारे में जानकर मुझे भी काफी ज्यादा चिंता हो रही थी। मैं लगातार उनके मैनेजर के टच में हूं। अब सब ठीक है।’

(ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी ने मां सुनंदा के जन्मदिन पर शेयर किया यादों से भरा वीडियो, राज कुंद्रा ने भी दी बधाई)

divya agarwal

इसके आगे दिव्या अग्रवाल ने कहा कि, ‘यह एक टास्क के दौरान हुआ है और उन्हें टास्क को करते समय चोट लगने पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। वह इसे एक चुनौती के रूप में लेते हैं और फिर चोट के साथ स्टंट करने के लिए उत्साहित हो जाते हैं।’

(ये भी पढ़ें: युविका चौधरी ने पति प्रिंस नरूला संग शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें, कहा- 'मेरे लिए आप परफेक्ट हैं')

divya agarwal and varun sood

जानकारी के लिए बता दें कि, वरुण सूद ने अपने दम पर ग्लैमर की दुनिया में नाम कमाया है। वह 'एमटीवी स्प्लिट्सविला सीज़न 9' के पहले रनर-अप रहे थे। हालांकि, वरुण का नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है। लेकिन विकास गुप्ता के रियलिटी शो ‘ऐस ऑफ स्पेस’ के दौरान वह दिव्या अग्रवाल से मिले थे और इसी शो के दौरान उन्हें दिव्या से प्यार हो गया था, जिसके बाद से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों मुंबई में लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हैं। हालांकि, कपल की शादी की खबर अक्सर लाइमलाइट में आती रहती है, लेकिन बीतें दिनों एक इंटरव्यू में दोनों ने बताया था कि, वह कोरोना वायरस की इस स्थिति में शादी की कोई प्लानिंग नहीं करना चाहते हैं।

divya agarwal and varun sood relationship

फिलहाल, दिव्या के इस इंटरव्यू से साफ है कि, वरुण सूद बिल्कुल ठीक हैं और एक बार फिर से शो के सेट पर पहुंच चुके हैं। तो वरुण सूद को स्टंट करते हुए देखने के लिए आप कितने एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.