दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक ने एक-दूसरे को विश की छठी एनिवर्सरी, फोटोज शेयर कर लिखे लवली नोट

टीवी के फेमस कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया 9 जुलाई 2022 को छठी एनिवर्सरी मना रहे हैं। इस मौके पर दोनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर एक-दूसरे को बधाई दी है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक ने एक-दूसरे को विश की छठी एनिवर्सरी, फोटोज शेयर कर लिखे लवली नोट

छोटे पर्दे के फेमस कपल्स में से एक दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi Dahiya) और उनके पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) आज यानी 9 जुलाई 2022 को अपनी छठी सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर कपल ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लवली तस्वीरें शेयर कर एक-दूसरे को बधाई दी है।

DIVYANKA

पहले तो ये जान लीजिए कि, दिव्यांका और विवेक ने 9 जुलाई 2016 को शादी रचाई थी। दोनों के बीच एक शानदार केमिस्ट्री है, जो अक्सर उनकी फोटोज में साफ दिखाई देती है। अब दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक-दूसरे को एनिवर्सरी विश की है, साथ ही दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है।  

VIVEK

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने लंदन से गैल गैडोट संग तस्वीर की शेयर, पति रणबीर से कहा- 'मैं आ रही हूं बेबी')

दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और पति विवेक की फोटोज शेयर की हैं। इनमें कपल रोमांटिक पोज देता हुआ दिख रहा है। दिव्यांका ने कैप्शन में लिखा है,  मैं बस हमें हमारे भाग्य पर विश्वास करने के लिए और 6 साल पहले प्यार करने के लिए धन्यवाद दे सकती हूं। हैप्पी एनिवर्सरी विव!'' इसके साथ ही दिव्यांका ने ये भी लिखा है कि, एनिवर्सरी निश्चित रूप से आकर्षक और रोमांटिक होनी चाहिए। 

DIVYANKA

DIVYANKA

(ये भी पढ़ें- पायल रोहतगी-संग्राम सिंह ने संगीत सेरेमनी में किया रोमांटिक डांस, शरमाते हुए दिखा कपल)

वहीं, छठी एनिवर्सरी के मौके पर एक्टर विवेक दहिया ने भी दो फोटोज शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर में कपल व्हाइट आउटफिट में एक-दूसरे को मैच कर रहा है। कैप्शन में एक्टर ने लिखा है, ''6 साल बीत चुके हैं, हमें कभी पता ही नहीं चला। यह आपका जादू और आपके लिए मेरा प्यार है, जो हमें एक साथ बने रहने के लिए प्रेरित करता है। मैं दुनिया में किसी भी चीज़ के लिए इसका व्यापार नहीं करूंगा। यह एक वादा है।''

VIVEK

VIVEK

(ये भी पढ़ें- राकेश बापट ने शमिता शेट्टी के साथ ब्रेकअप पर ट्रोल करने वालों को लगाई फटकार, दी नसीहत)

फिलहाल, आपको दिव्यांका और विवेक की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें। 

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.