ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर Glenn Maxwell और उनकी पत्नी Vini Raman बने पैरेंट्स, बेबी बॉय का किया स्वागत

हाल ही में, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन एक बच्चे के पैरेंट्स बने हैं। उन्होंने यह खबर शेयर करने के लिए बेबी की पहली फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर Glenn Maxwell और उनकी पत्नी Vini Raman बने पैरेंट्स, बेबी बॉय का किया स्वागत

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) इस समय काफी खुश हैं। दरअसल, वह और उनकी पत्नी विनी रमन (Vini Raman) पैरेंट्स बन गए हैं। हाल ही में, कपल ने अपनी इस 'गुडन्यूज' को फैंस के साथ शेयर किया और उन्हें अपनी खुशियों में शामिल किया है। 

ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन बने पैरेंट्स

ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन ने 15 सितंबर 2023 को अपने इंस्टा अकाउंट से एक जॉइंट पोस्ट शेयर की अपने बेटे के जन्म की घोषणा की। उन्होंने खुलासा किया कि उनके बेटे का जन्म 11 सितंबर 2023 को हुआ था। दोनों ने जो पोस्ट साझा की है, उसमें उन्होंने अपने बच्चे की पहली झलक भी शेयर की है, जिसमें बेबी व्हाइट कलर की प्रिंटेड ओनेसी में नजर आ रहा है। फोटो में न्यू पैरेंट्स को अपने नन्हे बच्चे के हाथ को पकड़े हुए देखा जा सकता है। 

glenn maxwell

फोटो के साथ ग्लेन और विनी ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपने बेटे के नाम का खुलासा किया। उनके कैप्शन को इस प्रकार पढ़ा जा सकता है, “11.09.2023 | लोगान मेवरिक मैक्सवेल (Logan Maverick Maxwell)।”

मैक्सवेल परिवार को फैंस व दोस्तों ने दी बधाई

जैसे ही ग्लेन और विनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने बच्चे के आने की घोषणा की, वैसे ही उनके फैंस और दोस्तों ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी व एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने लिखा, "आप दोनों को बधाई"। वहीं, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने लिखा, "बधाई हो दोस्तों।" यहां देखें कमेंट्स।

Glenn maxwell

Glenn

जब ग्लेन और विनी ने दिखाई अपने तमिल बेबी शॉवर की झलकियां

24 जुलाई 2023 को ग्लेन और विनी ने अपने पारंपरिक तमिल गोद भराई समारोह, जिसे 'वलैइकप्पु' के नाम से जाना जाता है, उसकी अनमोल तस्वीरें साझा की थीं। इस समारोह के लिए विनी ने फ़िरोज़ी ब्लू कलर की रेशमी साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने पीच कलर के ब्लाउज के साथ पेयर किया था। गजरे से सजे हाफ-टाइड बाल, हल्का मेकअप और मिनिमल गोल्डन ज्वेलरी के साथ अपने लुक को पूरा करते हुए विनी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दूसरी ओर, ग्लेन ग्रे शर्ट में हैंडसम लग रहे थे।

Glenn

जब ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन ने की अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

11 मई 2023 को ग्लेन और विनी ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी गर्भावस्था की घोषणा करने के लिए एक जॉइंट पोस्ट साझा की थी। उन्होंने जो तस्वीर साझा की थी, उसमें विनी की सोनोग्राफी तस्वीर दिखाई गई थी, जो एक सुंदर सफेद टी-शर्ट और बिब पैंट के साथ रखी गई थी। उन्होंने इसके साथ एक प्यारा सा नोट भी लिखा था। पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Glenn

फिलहाल, हम भी ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन को पैरेंट्स बनने के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.