Glenn Maxwell और Vini Raman बनने वाले हैं पैरेंट्स, सोनोग्राफी पिक्चर के साथ शेयर की गुड न्यूज

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल और उनकी भारतीय पत्नी विनी रमन माता-पिता बनने वाले हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Glenn Maxwell और Vini Raman बनने वाले हैं पैरेंट्स, सोनोग्राफी पिक्चर के साथ शेयर की गुड न्यूज

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2023) में 'रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर' टीम के लिए दमदार प्रदर्शन करने वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) इन दिनों बेहद खुश हैं, क्योंकि वह जल्द ही डैड बनने जा रहे हैं। जी हां, सही पढ़ा आपने मार्च 2022 में शादी के बंधन में बंधने वाले ग्लेन और उनकी पत्नी विनी रमन अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हाल ही में, खुद कपल ने सोशल मीडिया के जरिए इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर की है। 

पिता बनने वाले हैं ग्लेन मैक्सवेल

दरअसल, 11 मई 2023 को ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक जॉइंट पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने गुड न्यूज शेयर की है। साझा की गई तस्वीर में एक बच्चे की ड्रेस और सोनोग्राफी रिपोर्ट की फ्रेम की गई फोटो देखी जा सकती है। 

Glenn

इसके साथ ही कपल ने कैप्शन में लिखा है, ''ग्लेन और मैं यह घोषणा करते हुए बहुत खुश हैं कि हमारा रेनबो बेबी सितंबर 2023 में आने वाला है। हमारे लिए यह स्वीकार करना बहुत महत्वपूर्ण है कि यह यात्रा सबसे सुगम या आसान नहीं रही है। मैं पहले से जानती हूं कि इस तरह की पोस्ट देखना कितना दर्दनाक हो सकता है कि आपका समय कब पूरा होगा। हम अपना प्यार और शक्ति उन जोड़ों को भेज रहे हैं, जो प्रजनन क्षमता या नुकसान से जूझ रहे हैं।''

Glenn

बता दें कि ग्लेन ने अपनी लॉन्ग टाइम इंडियन गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ 18 मार्च 2022 को व्हाइट वेडिंग की थी। इस चर्च वेडिंग में व्हाइट कलर के गाउन में जहां विनी बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं ग्लेन ब्लैक कलर के टक्सीडो में काफी जच रहे थे। इसके बाद दोनों ने भारतीय ​रीति-रिवाजों के अनुसार तमिलियन वेडिंग की थी। शादी की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Glenn

कौन हैं ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी विनी?

विनी रमन मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली हैं। उनका जन्म और पालन-पोषण वहीं हुआ। रमन ने मेडिकल साइंस में अपनी शिक्षा पूरी की है और फार्मासिस्ट हैं। हालांकि, वह भारतीय मूल की हैं। मैक्सवेल और उनकी मुलाकात 2013 में मेलबर्न में एक कार्यक्रम में हुई थी। इसके बाद कई सालों तक की डेटिंग के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया था।

Glenn

फिलहाल, हम भी ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन को उनकी नई जर्नी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.