क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी विनी ने शेयर की शादी की अनदेखी फोटो, पति के लिए लिखा खास नोट

हाल ही में, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन ने अपनी शादी की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी विनी ने शेयर की शादी की अनदेखी फोटो, पति के लिए लिखा खास नोट

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड विनी रमन (Vini Raman) के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। अपनी शादी की खबर खुद क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर दी थी। अब विनी ने अपनी शादी की एक खूबसूरत अनदेखी तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

vini

पहले ये जान लीजिए, मैक्सवेल और विनी ने 18 मार्च 2022 यानी होली के दिन एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई थी। दोनों ने किस करते हुए अपनी एक वेडिंग फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी और इसे 'Mr and Mrs Maxwell' कैप्शन दिया था। दोनों ने साल 2020 में सगाई की थी।

vinni

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर अपने चेहरे के रंग के लिए हुईं ट्रोल, नेटिजंस ने पूछा- 'टमाटर जैसा रेड क्यों है आपका फेस')

अब बात करते हैं विनी द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट तस्वीर की। दरअसल, विनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से 20 मार्च 2022 को एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो ग्लेन की ओर देखती नजर आ रही हैं। इस दौरान वो बेहद खुश दिख रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने एक नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ''मेरी प्रतिज्ञा का एक छोटा सा अंश @gmaxi_32, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि, जीवन हमें कहां ले जाता है। जब तक मैं तुम्हारे साथ हूं, मुझे पता है कि, मैं घर हूं। मैं आपकी नंबर वन फैन बनने का वादा करती हूं और आपका समर्थन करती हूं। हमेशा दिलचस्पी लेती हूं, जब आप गोल्फ कोर्स पर अपने दिन के बारे में उत्साह से बात करते हैं।''

vini

अपनी व्हाइट वेडिंग में विनी ने व्हाइट गाउन पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल भी ब्लैक कोट-पैंट में काफी हैंडसम लग रहे थे। उनकी वेडिंग फोटोज को काफी पसंद किया गया था। 

vni

(ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे-विक्की जैन जल्द नए घर में होंगे शिफ्ट, कपल ने मैरिड लाइफ पर की बात)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विनी और मैक्सवेल 2017 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। विनी ने बुरे वक्त में भी मैक्सवेल का साथ नहीं छोड़ा। मानसिक रूप से परेशान हो चुके मैक्सवेल को विनी ने ही उनके बुरे दौर से बाहर निकाला था। इसलिए मैक्सवेल के दिल में विनी की खास जगह है। मूल रूप से साउथ इंडिया की रहने वाली विनी पेशे से फार्मासिस्ट हैं।

vini

इनकी लव स्टोरी की बात करें तो, ग्लेन मैक्सवेल और विनी की पहली मुलाकात मेलबर्न स्टार्स इवेंट के दौरान हुई थी। तभी से दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। हालांकि, उनके रिलेशनशिप की खबरें साल 2017 में लाइमलाइट में आई थीं। इसके बाद साल 2022 में ये दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। 

vini

(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट हैं सोनम कपूर, पति संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करती फोटोज कीं शेयर, बहन रिया ने जताई खुशी)

फिलहाल, ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। वैसे, आपको इनकी नई तस्वीर कैसी लगी?  हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.