क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल इंडियन गर्लफ्रेंड संग तमिल परंपराओं से करेंगे शादी, जानिए कौन हैं विनी रमन?

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल अपनी इंडियन मंगेतर विनी रमन के साथ जल्द ही शादी करने वाले हैं। आइए आपको विनी और उनकी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल इंडियन गर्लफ्रेंड संग तमिल परंपराओं से करेंगे शादी, जानिए कौन हैं विनी रमन?

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। ग्लेन भारत की रहने वाली विनी रमन (Vini Raman) के साथ शादी के बंधन में बंधन वाले हैं। उनकी शादी का कार्ड भी सामने आया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। उनकी शादी की चर्चाएं सोशल मीडिया पर जोरों-शोरो पर हो रही हैं।

Glenn Maxwell with his fiance Vini

खास बात ये है कि, ग्लेन मैक्सवेल अपनी इंडियन मंगेतर विनी के साथ इसी मार्च में शादी करने वाले हैं और ये शादी पूरी तरह से तमिल रीति-रिवाज से होने वाली है। अभी ये खुलासा नहीं हुआ है कि, कपल व्हाइट वेडिंग करेगा या नहीं। उनकी शादी का कार्ड सामने आया है, जो तमिल में है। कहा जा रहा है कि, कपल ऑस्ट्रेलिया में ही 27 मार्च 2022 को तमिल रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधेगा।

(ये भी पढ़ें- Disha Parmar से बेबी चाहते हैं Rahul Vaidya, एक्ट्रेस ने दिया जवाब तो, सिंगर ने शेयर किया बेबी प्लान)

ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन ने मार्च 2020 में सगाई की थी। दोनों ने बेहद पारंपरिक अवतार में अपनी सगाई की थी। कपल ट्रेडिशनल ड्रेस में काफी प्यारा लग रहा था। ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर ने जहां ब्लैक पायजामे के साथ डार्क ब्लू कुर्ता पहना था, वहीं विनी डार्क ग्रीन कलर के लहंगे में खूबसूरत लग रही थीं।

Glenn Maxwell with his fiance Vini Raman

ग्लेन और विनी की पहली मुलाकात के बारे में बात करें तो, वह पहली बार कथित रूप से मेलबर्न स्टार्स इवेंट के दौरान हुई थी और तभी से दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। हालांकि, उनके रिलेशनशिप की खबरें साल 2017 में लाइमलाइट में आई थीं। हालांकि, साल 2019 में कपल ने अपने रिश्ते को आधिकारिक किया था।

Glenn Maxwell with his fiance Vini Raman

ग्लेन मैक्सवेल ने एक पॉडकास्ट के दौरान नेरोली मीडोज के साथ बातचीत में बताया था कि, जब वह पहली बार विनी को प्रपोज करने गए थे, तो वह कितने नर्वस थे और यह भी बताया था कि, उनका प्रपोज प्लान कई बार फेल हो चुका है। ग्लेन ने बताया था कि, वह ‘वर्ल्ड कप फाइनल’ के दौरान भी इतने नर्वस नहीं हुए थे, जितना उन्हें प्रपोज करने पर हुए थे। वह एक पार्क में विनी को प्रपोज करने वाले थे, लेकिन उनका ये प्लान फेल हो गया था।

Glenn Maxwell with his fiance Vini Raman

(ये भी पढ़ें- अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ शादी पर कहा- 'जरूरत महसूस नहीं होती')

हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी लेडीलव को प्रपोज कर दिया था। उन्होंने कहा था, “हम टहलने गए और सब कुछ बहुत गलत लगा। ये प्लान भी फेल हो गया था, जिसकी वजह से मैं बौखला गया था। टहलने के दौरान आसपास बच्चे थे और लोग अपने कुत्तों को टहला रहे थे और जैसे ही मैं मुड़ा, मैंने देखा कि विनी गलत दिशा में चलने लगी हैं। इसके बाद मैंने उन्हें कहा कि, वहां एक कैफे हो सकता है, तो वहां चलते हैं। मैं तुरंत अपने घुटनों के बल बैठा और उन्हें प्रपोज कर दिया। वह हैरान रह गई थीं और रो रही थीं। इस दौरान उनका वॉइस मेल ऑन था और उस वक्त जो भी बातचीत हुई वह रिकॉर्ड हो गई थी। ये आज भी हमारे पास एक याद के तौर पर है।”

Glenn Maxwell with his fiance Vini Raman

कौन हैं विनी रमन?

विनी एक भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं, जो मेलबर्न में फार्मासिस्ट हैं। विनी रमन ऑस्ट्रेलिया स्थित एक तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं और विक्टोरिया से ही पढ़ाई की है, जो क्रिकेटर का जन्म स्थान है।

Glenn Maxwell with his fiance Vini Raman

(ये भी पढ़ें- विवेक दहिया ने पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी को दिया खूबसूरत सरप्राइज, भावुक होकर एक्ट्रेस ने लिखा नोट)

फिलहाल, हमें ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। वैसे, आपको उनकी लव स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.