हंसिका मोटवानी रिंग सेरेमनी में 'फॉल्गुनी शेन पीकॉक' के लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, देखें तस्वीरें

हाल ही में, एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने अपनी संगीत और रिंग सेरेमनी से कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

हंसिका मोटवानी रिंग सेरेमनी में 'फॉल्गुनी शेन पीकॉक' के लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, देखें तस्वीरें

साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी-खासी जगह बनाने वाली एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने 4 दिसंबर 2022 को अपने बिजनेस पार्टनर सोहेल कथूरिया संग सात फेरे लिए थे। उनकी ग्रैंड वेडिंग की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर अब तक छाए हुए हैं। हाल ही में, हंसिका ने कुछ खूबसूरत तस्वीरों के एक सीरीज शेयर की है, जिसमें वह और सोहेल बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं। 

hansika motwani

हंसिका ने 17 दिसंबर 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जो तस्वीरें शेयर की हैं, वे उनकी रिंग और संगीत सेरेमनी की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हंसिका पिंक कलर के शाइनी लहंगे में नजर आ रही हैं। 'फाल्गुनी शेन पीकॉक' के कलेक्शन से चुने गए इस लहंगे के दुपट्टे को उन्होंने केप की तरह स्टाइल किया हुआ है। डायमंड और एमराल्ड ज्वेलरी, सटल मेकअप और वेवी कर्ल बालों के साथ अपने लुक को कंप्लीट करते हुए हंसिका बेहद प्यारी लग रही हैं। इनमें से एक तस्वीर में वह अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती हुई भी दिख रही हैं।

hansika motwani

hansika motwani

hansika motwani

hansika motwani

वहीं, सोहेल के लुक की बात करें, तो उन्होंने रिंग सेरेमनी के लिए एक ब्लैक कलर का बंदगला सूट पहना था और इसमें कोई दो राय नहीं कि सोहेल भी हंसिका को मैच करते हुए काफी हैंडसम लग रहे थे। कुल मिलाकर कहा जाए, तो दोनों साथ में पोज देते हुए 'मेड फॉर ईच अदर' लग रहे थे।

hansika motwani

hansika motwani

इससे पहले, हंसिका ने अपनी सूफी नाइट की तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की थी। सूफी नाइट के लिए हंसिका ने एक आइवरी कलर के शरारा सेट को चुना था, जिस पर मिरर वर्क किया गया था। दुपट्टे को सिर पर रखे हंसिका बेहद गॉर्जियस दिख रही थीं। उन्होंने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए स्टेटमेंट नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका को कैरी किया था। हालांकि, ये उनका पासा था, जो उनके सूफी नाइट लुक को एक-दम परफेक्ट बना रहा था। सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

hansika motwani

बता दें कि हंसिका मोटवानी ने 4 दिसंबर 2022 को जयपुर के मुंडोता किले में एक ग्रैंड वेडिंग की थी। उनकी हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसी सभी रस्में इसी किले में अदा की गई थीं। शादी की सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

hansika motwani

फिलहाल, आपको हंसिका के संगीत की ये अनदेखी तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.