IND Vs NZ Semi-Final: Anushka दूसरी प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच पति Virat Kohli को सपोर्ट करती आईं नजर

'वर्ल्ड कप 2023' के पहले सेमी-फाइनल इंडिया वर्सेज न्यूजीलैंड मैच के दौरान, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को स्टेडियम में पति विराट कोहली को सपोर्ट करते हुए देखा गया। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

IND Vs NZ Semi-Final: Anushka दूसरी प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच पति Virat Kohli को सपोर्ट करती आईं नजर

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) बी-टाउन के बेहद पसंदीदा कपल्स में से एक हैं, जो अपनी केमिस्ट्री से कपल्स गोल्स देने में कभी फेल नहीं होते हैं। अब, 15 नवंबर 2023 को अनुष्का को वानखेड़े स्टेडियम में देखा गया, जहां वह 'इंडिया वर्सेज न्यूजीलैंड' वर्ल्ड कप 2023 सेमी-फाइनल मैच में अपने पति विराट और टीम इंडिया को सपोर्ट करने आईं। 

विश्व कप 2023 के सेमी-फाइनल मैच में अनुष्का पति विराट को चीयर करती आईं नजर

कुछ मिनट पहले, अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्क्रॉल करते समय हमारी नज़र अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर पर पड़ी, जो अपने पति विराट कोहली का सपोर्ट करने के लिए वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद दिखीं। फोटो में अभिनेत्री को प्रिंटेड आउटफिट पहने हुए देखा जा सकता है। अनुष्का ने लाइट मेकअप, मिनिमल एक्सेसरीज और खुले बालों से अपने लुक को फाइनल किया था। इसके अलावा, यह उनके चेहरे की चमक थी, जिसने हमारा ध्यान खींचा।

anushka sharma

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक-दूसरे को दी फ्लाइंग किस

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक अन्य वीडियो में हम अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बीच एक प्यारा मोमेंट देख सकते हैं। दरअसल, वीडियो में ग्राउंड में खड़े विराट अनुष्का को फ्लाइंग किस देते हुए नजर आए। इसके तुरंत बाद, अनुष्का शरमा गईं और उन्होंने भी विराट को एक फ्लाइंग किस दी।

virat

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

जब Virat ने सेकेंड प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच Vamika की बेस्ट मॉम होने के लिए की पत्नी Anushka की थी तारीफ। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जब अनुष्का शर्मा ने 'इंडिया वर्सेज नीदरलैंड' मैच के दौरान बिखेरी थी देसी वाइब्स

12 नवंबर 2023 को दिवाली के मौके पर भारत और नीदरलैंड के बीच हुए मैच के दौरान अपनी उपस्थिति से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। प्रिंटेड एथनिक सूट में दिवा को अपना देसी स्टाइल दिखाते हुए देखा गया था। लाइट मेकअप, खुले बाल और बिंदी से उन्होंने अपने लुक को फाइनल किया था। इसके अलावा, यह उनके चेहरे की चमक थी, जो उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रही थी।

anushka sharma

जब Anushka Sharma पति Virat संग टीम इंडिया की दिवाली पार्टी में हुईं शामिल, दुपट्टे से छुपाया बेबी बंप, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

विराट और अनुष्का की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने 11 दिसंबर 2017 को शादी रचाई थी। शादी के करीब 4 साल बाद कपल ने 11 जनवरी 2021 को अपनी बेटी का वेलकम किया था, जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है। अब ऐसी खबरें हैं कि अनुष्का दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, इस बारे में अभी कपल की ओर से कोई पुष्टि या खंडन नहीं हुआ है।

anushka sharma

जब Anushka Sharma पति Virat को चीयर करने के लिए पहुंचीं बेंगलुरु, ओवरसाइज्ड शर्ट में छिपाया बेबी बंप। झलक देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको अनुष्का की लेटेस्ट झलक कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Image Credit: X
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.