Jad Hadid की गर्लफ्रेंड ने Akanksha Puri को दी चेतावनी, वायरल वीडियो में कहा- 'जैद से दूर रहें'

हाल ही में, 'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम जैद हदीद को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया, जहां उनकी लेडीलव आकांक्षा पुरी को जैद से दूर रहने की चेतावनी देती हुई नजर आईं। आइए आपको वीडियो दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Jad Hadid की गर्लफ्रेंड ने Akanksha Puri को दी चेतावनी, वायरल वीडियो में कहा- 'जैद से दूर रहें'

दुबई बेस्ड लेबनानी मॉडल एंड एक्टर जैद हदीद (Jad Hadid) 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में नजर आए थे, जिसके बाद उन्हें इंडिया में भी खूब पॉपुलैरिटी हासिल हुई है। घर के अंदर अपनी को-कंटेस्टेंट आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) के साथ उनके स्टीमी किस ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शो में कभी भी जैद ने अपने रिलेशनशिप में होने के बारे में बात नहीं की, लेकिन अब ऐसी खबरें हैं कि घर के बार उन्होंने डेटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में, जैद को उनकी गर्लफ्रेंड के साथ देखा गया, जिन्होंने आकांक्षा को चेतावनी भी दी। 

जैद हदीद की गर्लफ्रेंड ने आकांक्षा पुरी को दी चेतावनी

दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। 'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में जैद अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान, जहां जैद ब्लैक शर्ट और रिप्ड जींस में हमेशा की तरह काफी डैशिंग लग रहे थे, वहीं उनकी गर्लफ्रेंड ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में स्टनिंग लग रही थीं। जब पैपराजी ने उनसे पूछा 'आकांक्षा कहां हैं'?, तो उनकी गर्लफ्रेंड ने कैमरे की तरफ देखते हुए कहा, ''आकांक्षा जैद से दूर रहो, ठीक है?'' फिर जैद ने कहा, "ठीक है।" इसके बाद, जैद ने अपनी लेडीलव को गाल पर किस किया। जैद ने यह भी कहा कि वह जल्द ही अपनी बेटी से मिलेंगे। जब Jad Hadid ने वाइफ के बारे में की थी बात, कहा- 'मैं उन्हें छिपा नहीं रहा, हमारा तलाक हो गया है', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

JAD HADID

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

जैद हदीद और आकांक्षा पुरी की किस कंट्रोवर्सी

बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' के एक एपिसोड में आकांक्षा पुरी और जैद हदीद ने एक टास्क के तहत ऑन-स्क्रीन 30 सेकंड तक लिप-लॉक किस किया था, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके लिए उनकी और शो की काफी आलोचना भी हुई थी। इस दौरान, जैद ने आकांक्षा को 'खराब किसर' भी कहा था। हालांकि, इसके बाद आकांक्षा शो से बाहर हो गई थीं। 

घर से बाहर आने के बाद आकांक्षा ने 'पिंकविला' के साथ एक साक्षात्कार में जैद हदीद द्वारा उन्हें 'बैड किसर' कहने के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था, “जैद हदीद ने इसे बहुत पर्सनली लिया, वह चाहते थे कि यह दो लवर्स के बीच होने वाले एक किस की तरह हो जहां आपको वही जुनून रखना है, लेकिन मैं ऐसा नहीं करना चाहती थी और यही कारण है कि मैंने उस तरह से प्रतिक्रिया नहीं दी जैसा वह मुझसे चाहते थे। यही कारण है कि उन्हें लगा कि, 'हे भगवान, तुम एक बुरी किसर हो'।''

JAD

उन्होंने आगे कहा था, ''माफ़ करें! यह सिर्फ एक किस के बारे में नहीं था और न ही मेरा यहां कोई निर्देशक था, जिसने मुझे बताया कि 'आकांक्षा, इसे एक निश्चित तरीके से देखना होगा।' यह सिर्फ एक टास्क था, जिसे मुझे 30 सेकंड में पूरा करना था, जो मैंने किया और मैं जीत गई।'' हालांकि, बाद में जैद हदीद ने आकांक्षा को खराब किसर कहने पर माफी भी मांगी थी।

इस बीच, दोनों को हाल ही में मुंबई में एक इवेंट में स्पॉट किया गया, जहां दोनों ने एक-दूसरे को गालों पर किस किया। उनका यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इसके लिए उन्हें काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। नेटिजंस की प्रतिक्रिया जानने के लिए यहां क्लिक करें।

JAD HADID

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, आकांक्षा पुरी को दी गई जैद हदीद की गर्लफ्रेंड की चेतावनी पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.