क्या Janhvi Kapoor रूमर्ड BF शिखर पहाड़िया संग निकलीं वेकेशन पर? एयरपोर्ट पर दोनों हुए स्पॉट

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट किया गया। कहा जा रहा है कि दोनों साथ में किसी वेकेशन के लिए निकले हैं। आइए आपको ​वीडियो दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

क्या Janhvi Kapoor रूमर्ड BF शिखर पहाड़िया संग निकलीं वेकेशन पर? एयरपोर्ट पर दोनों हुए स्पॉट

अभिनेत्री जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) एक स्ट्रॉन्ग स्टाइल गेम रखती हैं और एक्ट्रेस कभी भी अपनी स्टाइलिश अपीयरेंस से लोगों का ध्यान आकर्षित करने में फेल नहीं होती हैं। बीते दिनों, 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' की गाला पार्टी और एक 'स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड्स' में उनके लुक की इंटरनेट पर काफी चर्चा हुई।

अपनी आउटफिट चॉइसेस के अलावा, एक्ट्रेस ने अपनी बैक-टू-बैक हिट फिल्मों के साथ अपने एक्टिंग स्किल को भी साबित किया है। हालांकि, अभिनेत्री सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में अपडेट साझा करती हैं, लेकिन वह अपने निजी जीवन को छुपाकर रखना पसंद करती हैं।

janhvi

जान्हवी कपूर एयरपोर्ट पर रूमर्ड BF शिखर पहाड़िया संग हुईं स्पॉट 

काफी समय से शिखर पहाड़िया और जान्हवी कपूर के डेटिंग की अफवाह है। जान्हवी कपूर की पोस्ट पर शिखर पहाड़िया अक्सर प्यारे कमेंट करते रहते हैं और अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट भी किया जाता है। हालांकि, न तो जान्हवी और शिखर दोनों ने ही इसकी पुष्टि या खंडन नहीं किया है, लेकिन उनकी सार्वजनिक उपस्थिति और सोशल मीडिया एक्सचेंज डेटिंग अफवाहों को हवा देते हैं।

हाल ही में, इस रूमर्ड कपल को मुंबई एयरपोर्ट से निकलते हुए स्पॉट किया गया। जिसके बाद कहा जा रहा है कि दोनों साथ में वे​केशन के लिए निकले हैं।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जान्हवी कपूर का एयरपोर्ट लुक

शिखर ने अपने एयरपोर्ट लुक के लिए कैजुअल ब्लू टी शर्ट और पैंट को चुना था। वहीं, ब्लश पिंक को-ऑर्डिनेट सेट में जान्हवी प्यारी लग रही थीं। उन्होंने एक कैजुअल ढीले-ढाले ब्लेज़र और नीचे एक सफेद टैंक टॉप के साथ पैंट पहनी थी। एक्ट्रेस ने अपने बाल खुले रखे थे और कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए पोज दिया।

janhvi

जब जान्हवी ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर संग किए तिरुपति बालाजी के दर्शन

इससे पहले, 3 अप्रैल 2023 की सुबह जान्हवी और शिखर को तिरुमाला के मशहूर तिरुपति बालाजी मंदिर में स्पॉट किया गया था। इस दौरान, जान्हवी सिंपल पिंक और मिंट लहंगे में नजर आई थीं, जबकि शिखर ने सफेद धोती और रेड शॉल लिया हुआ था। कपल को इस फेमस मंदिर में पूजा करते देखा गया। उनके साथ एक्ट्रेस की छोटी बहन ख़ुशी कपूर भी थीं। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

janhvi

वर्क फ्रंट की बात करें, तो जान्हवी 'एनटीआर 30' के साथ अपनी तेलुगु फिल्म की शुरुआत करेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जान्हवी साउथ एक्टर राम चरण स्टारर फिल्म 'बुची बाबू' में फीमेल लीड रोल करती नजर आ सकती हैं।

फिलहाल, जान्हवी और शिखर के रिश्ते पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.