John Abraham ने मुंबई के खार में खरीदा 70.83 करोड़ का बंगला, 5,416 वर्ग फुट में फैली है प्रॉपर्टी

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर जॉन अब्राहम ने लगभग 71 करोड़ रुपए का आलीशान बंगला खरीदा है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

John Abraham ने मुंबई के खार में खरीदा 70.83 करोड़ का बंगला, 5,416 वर्ग फुट में फैली है प्रॉपर्टी

बॉलीवुड के एक्शन हीरो जॉन अब्राहम (John Abraham) इस समय काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल, उन्होंने हाल ही में मुंबई के खार इलाके में एक आलीशान बंगला खरीदा है। हालांकि, बंगले की कीमत जानकर आपके होश उड़ सकते हैं।

जॉन अब्राहम ने खरीदा 71 करोड़ रुपए का बंगला

'IndexTap.com' के मुताबिक, जॉन अब्राहम ने 27 दिसंबर 2023 को इस डील पर साइन किए थे। 'Moneycontrol.com' के मुताबिक, जॉन ने प्रॉपर्टी के लिए 4.24 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी चुकाई है। एक्टर की यह शानदार प्रॉपर्टी 5,416 वर्ग फुट में फैली हुई है, जबकि इसका लैंड एरिया 7,722 वर्ग फुट है, जिस पर बंगला स्थित है। उनके इस बंगले की कीमत कुल 70.83 करोड़ रुपए है।

john abraham

जानकारी के मुताबिक, यह बंगला खार में लिंकिंग रोड पर स्थित है, जो मुंबई की सबसे बिजी रोड में से एक है। जॉन अब्राहम का नया घर मुंबई शहर के जीवंत वातावरण के बीच स्थित है। यह एरिया न केवल अपने कमर्शियल इम्पोर्टेंस के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि कई शैक्षणिक संस्थानों से भी काफी नजदीक है। वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, खार की रेजिडेंशियल अचल संपत्ति की प्रति वर्ग फुट कीमत 40,000 से 90,000 रुपए के बीच है।

बता दें कि जॉन अब्राहम बॉलीवुड के उन सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने साल 2023 में रियल एस्टेट में काफी इंवेस्टमेंट किया है। अमिताभ बच्चन, काजोल, अनन्या पांडे और ऐसे ही कई सेलेब्स के बाद, जॉन ने यह बंगला खरीदकर अपनी प्रॉपर्टी में वृद्धि की है। 2009 में उन्होंने एक पारसी फैमिली रतनशास से 'पेटिट स्कूल' के पास यूनियन पार्क में एक प्राइम प्लॉट खरीदा था।

john abraham

जॉन अब्राहम के घर की इनसाइड झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें

जॉन अब्राहम का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें, तो जॉन को आखिरी बार शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'पठान' में देखा गया था। उन्होंने फिल्म में एक विलेन की भूमिका निभाई थी। जॉन के पास पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें 'द डिप्लोमैट', 'तेहरान', 'तारिक' और 'वेदा' शामिल हैं।

john abraham

जब जॉन अब्राहम की पत्नी प्रिया रुंचल ने शेयर की 'शादी' की अनदेखी तस्वीरें, देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, हम भी जॉन को इस खरीदारी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.