काजोल ने बेटी न्यासा के सीक्रेट बॉयफ्रेंड पर कहा- 'अजय देवगन अच्छी शॉटगन के साथ तैयार'

हाल ही में, एक्ट्रेस काजोल ने अपने इंटरव्यू में बेटी न्यासा के सीक्रेट बॉयफ्रेंड होने पर अजय देवगन के रिएक्शन के बारे में बताया है। आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

काजोल ने बेटी न्यासा के सीक्रेट बॉयफ्रेंड पर कहा- 'अजय देवगन अच्छी शॉटगन के साथ तैयार'

बॉलीवुड स्टार किड्स का सुर्खियों में रहना आम बात है, लेकिन इस इंडस्ट्री में कुछ ऐसे स्टार किड्स भी हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट बनाए रखने में विश्वास रखते हैं। एक्टर अजय देवगन (Ajay devgan) और एक्ट्रेस काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा (Nysa) भी इन्हीं में से एक हैं। न्यासा सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव हैं, जिस वजह से उनके बारे में ज्यादा जानकारी फैंस को नहीं मिल पाती है। लेकिन वह जब भी अपने माता-पिता के साथ किसी इवेंट या फिर पार्टी में नजर आती हैं, तो उनकी हर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तहलता मचा देती हैं। हाल ही में, काजोल ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया है कि, अगर न्यासा का सीक्रेट बॉयफ्रेंड होगा, तो अजय देवगन कैसे रिएक्ट करेंगे। आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

kajol

पहले ये जान लीजिए कि, अजय देवगन और काजोल ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद 24 फरवरी 1999 को गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। कपल को एक बेटी और बेटा है, जिनका नाम न्यासा देवगन और युग देवगन है। न्यासा 18 साल की हैं, जो अपनी पढ़ाई के सिलसिले में सिंगापुर में ही रहती हैं। काजोल भी अक्सर अपनी बेटी के साथ टाइम बिताने और उनका ध्यान रखने के लिए सिंगापुर जाती रहती हैं। वहीं, युग मुंबई में ही पढ़ाई कर रहे हैं।

(ये भी पढ़ें: चारु असोपा ने अपने नए घर में सेलिब्रेट की गोद भराई रस्म, बालकनी से दिखाया शहर का अद्भुत नजारा)

ajay devgan family

आइए अब आपको काजोल के इंटरव्यू के बारे में बताते हैं। दरअसल, हाल ही में, काजोल ‘फीट अप विद द स्टार्स’ के चैट शो में नजर आईं, जहां पर एक्ट्रेस से उनके बच्चों से जुड़े कई मजेदार सवाल पूछे गए। इस शो में काजोल से पूछा गया कि, अगर वह न्यासा को उनके सीक्रेट बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ लेती हैं, तो वह कैसे रिएक्ट करेंगी। काजोल को ये सवाल ज्यादा खास पसंद नहीं आया, इसी वजह से उन्होंने काफी हैरान करने वाला जवाब दिया। एक्ट्रेस ने बताया कि, अजय देवगन शॉटगन के साथ तैयार रहेंगे। काजोल ने कहा कि, ‘अजय देवगन दरवाजे पर एक अच्छी शॉटगन के साथ खड़े रहेंगे, जो लड़के के लिए खतरनाक हो सकता है।’

(ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा ने अपनी हल्दी सेरेमनी की फोटो की शेयर, रस्म पूरी करते दिखे भाई कर्णेश और एक्ट्रेस)

ajay devgan daughter

अजय देवगन अपने बच्चों के लिए काफी ज्यादा प्रोटेक्टिव पिता हैं और इस बात के संकेत काजोल ने करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में भी दिए थे। इस शो में काजोल से पूछा गया था कि, ‘अजय देवगन किस तरह दोनों बच्चों का ख्याल रखते हैं?’ काजोल ने कहा था कि, ‘जब तक न्यासा घर लौटकर नहीं आ जाती हैं, तब तक अजय काफी परेशान रहते हैं। वह एक जगह चुपचाप नहीं बैठते हैं। अजय बार-बार पूछते रहते हैं कि, वह आखिर कहां जा रही हैं और कितने बजे तक वापस आ जाएंगी।’

(ये भी पढ़ें: यामी गौतम ने अपनी शादी की अनदेखी तस्वीर की शेयर, भाई ओजस के लिए लिखा खास नोट)

kajol daughter nyasa

बता दें कि, 20 अप्रैल 2021 को अजय देवगन की लाडली न्यासा ने अपना 18वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस खास मौके पर काजोल ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी संग एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में एक्ट्रेस अपनी नन्ही परी न्यासा को गोद में लिए बैठी हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ काजोल ने अपनी बेटी को बर्थडे विश करते हुए बताया था कि, जब वह अपनी बेटी को जन्म दे रही थीं, तब वह काफी डरा हुआ महसूस कर रही थीं। 

kajol daughter nyasa birthday

फिलहाल, अजय देवगन और काजोल की लाडली बेटी न्यासा मीडिया लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। तो एक्ट्रेस के इस इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स मे बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.