Kalyanraman का नवरात्रि बैश: Katrina रेड साड़ी में दिखीं स्टनिंग, Shilpa-Kriti रॉयल लुक में आईं नजर

22 अक्टूबर 2023 को कल्याणरमन फैमिली ने नवरात्रि इवेंट होस्ट किया, जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई थीं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Kalyanraman का नवरात्रि बैश: Katrina रेड साड़ी में दिखीं स्टनिंग, Shilpa-Kriti रॉयल लुक में आईं नजर

हर साल की तरह 'कल्याण ज्वेलर्स' के मालिक यानी कल्याणरमन (Kalyanraman) फैमिली ने 22 अक्टूबर 2023 को एक नवरात्रि बैश होस्ट किया, जो एक स्टार-स्टडेड कार्यक्रम था। केरल के त्रिशूर में आयोजित इस भव्य उत्सव में बॉलीवुड की कुछ मशहूर हस्तियां शामिल हुई थीं। इवेंट की झलकियां सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

कल्याणरमन की नवरात्रि पार्टी में रेड साड़ी में दिखीं कैटरीना कैफ

'कल्याण ज्वेलर्स' की वर्ल्ड ब्रांड एंबेसडर कैटरीना कैफ भी नवरात्रि उत्सव का हिस्सा थीं। अभिनेत्री रेड कलर की फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी के साथ पफी स्लीव्स वाले मैचिंग ब्लाउज में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपने पारंपरिक लुक को निखारने के लिए अभिनेत्री ने मिनिमल मेकअप और बिंदी लगाई थी। अपने बालों को खुला रखते हुए कैटरीना बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

katrina kaif

कल्याणरमन के नवरात्रि कार्यक्रम में पिंक साड़ी में पहुंचीं कृति सेनन

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कृति सेनन ने भी सितारों से भरे कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इवेंट में वह पिंक साड़ी में बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। उनकी साड़ी पर शाइनी गोल्डन प्रिंट और छोटे फूलों की कढ़ाई थी। कृति ने अपनी साड़ी को येलो फ्लोरल प्रिंटेड मैचिंग ब्लाउज और गोल्डन ज्वेलरी के साथ पेयर किया था, जिसमें एक चोकर, मैचिंग झुमके और कड़े शामिल थे।  

kriti sanon

कल्याणरमन के नवरात्रि उत्सव में शिल्पा शेट्टी लाल लहंगे में आईं नजर

इवेंट में शिल्पा शेट्टी ने अपने शानदार फैशन गेम से सभी को हैरान कर दिया। दिवा ने लाल रंग के रेशमी लहंगे के साथ फुल-स्लीव फ्लोरल-प्रिंटेड ब्लाउज पहना हुआ था। शिल्पा ने अपने बालों का जूड़ा बना रखा था और अपने लुक को खूबसूरत गोल्डन नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और कड़ा से पूरा किया था। काजल लगी आंखे, रेड चीक्स, न्यूड बेस और छोटी लाल बिंदी सहित उनका ऑन-पॉइंट मेकअप, उन्हें हर तरह से स्टनिंग लुक दे रहा था।

shilpa shetty

कल्याणरमन के नवरात्रि इवेंट में सोनाक्षी सिन्हा रेड शरारा में दिखीं खूबसूरत

कल्याणरमन नवरात्रि कार्यक्रम के लिए सोनाक्षी सिन्हा को केरल एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान, वह रेड कलर के शरारा सेट में नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को गोल्डन ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया था। एक पोटली बैग उनके लुक में ओम्फ फैक्टर जोड़ रहा था।

sonakshi sinha

इवेंट में रश्मिका मंदाना और जान्हवी कपूर ने लगाया ग्लैमर का तड़का

रश्मिका मंदाना को येलो-बेज अनारकली सूट के साथ गोल्डन टेंपल ज्वेलरी और रेड बिंदी में देखा गया। दूसरी ओर, जान्हवी कपूर ने बेज कलर के स्लीवलेस ब्लाउज के साथ लैवेंडर कलर की टिशू सिल्क साड़ी पहनी थी। उन्होंने गजरे से सजे बालों के साथ अपने लुक को पूरा किया था।

rashmika mandanna

janhvi kapoor

फिलहाल, आपको कल्याणरमन परिवार के नवरात्रि कार्यक्रम की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.