करीना कपूर की लंदन वाली बहन आलिया लाइमलाइट से रहती हैं कोसों दूर, देखें खूबसूरत तस्वीरें

बॉलीवुड एक्टर शशि कपूर की पोती और करण कपूर की बेटी आलिया कपूर लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं। आइए आपको दिखाते हैं आलिया की तस्वीरें।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

करीना कपूर की लंदन वाली बहन आलिया लाइमलाइट से रहती हैं कोसों दूर, देखें खूबसूरत तस्वीरें

भारतीय सिनेमा और कपूर परिवार का सालों पुराना नाता है। अगर हम ये कहें कि, कपूर खानदान एक अकेला ऐसा परिवार है, जो सालों से बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज कर रहा है, तो भी गलत नहीं होगा, क्योंकि इस परिवार से ताल्लुक रखने वाले कई लोगों ने अपनी प्रतिभा और काम से भारतीय सिनेमा को आगे बढ़ाया है। पृथ्वीराज कपूर, ऋषि कपूर, शशि कपूर, करीना कपूर (Kareena Kapoor), करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) समेत ऐसे कई कलाकार हैं, जो इस परिवार से ताल्लुक रखते हैं और इन्होंने फिल्मी दुनिया में भी खूब नाम कमाया है। लेकिन इन सबके बीच कपूर परिवार के कुछ ऐसे सदस्य भी हैं, जो आज लाइमलाइट से दूर रहते हैं, जिमसें आलिया कपूर भी शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं कौन हैं आलिया कपूर?

kapoor family

पहले आप ये जान लीजिए कि, पृथ्वीराज कपूर इस परिवार से पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था और आज उन्हें भारतीय सिनेमा के ‘भीष्म पितामह’ कहा जाता है। उन्होंने साल 1929 में पहली बोलती फिल्म ‘आलम आरा’ में बतौर सहायक कलाकार के रूप में काम किया था। इसके बाद उन्होंने अनगिनत फिल्मों में काम किया। पृथ्वीराज कपूर के बाद, उनके तीनों बेटे राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर ने भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने दमदार अंदाज से अपनी हर फिल्म में धमाल मचा दिया था। (ये भी पढ़ें: शर्मिला टैगोर ने मंसूर अली खान पटौदी से शादी करने के लिए रखी थी ये शर्त, पूरी करने पर किया था निकाह)

kapoors

इसके बाद कपूर परिवार की नई कई पीढ़ी आगे आई, जिसमें रणधीर कपूर, बबीता, ऋषि कपूर, नीतू कपूर, राजीव कपूर, कुणाल कपूर, करण कपूर और संजना कपूर शामिल थे। ये भी अपने जमाने में बॉलीवुड के चमकते हुए सितारे बने थे और फिर कपूर परिवार के यंग जनरेशन के लोग आते हैं, जिसमें करिश्मा कपूर, करीना कपूर, रणबीर कपूर, अरमान जैन, आदर जैन, रिद्धिमा कपूर साहनी शामिल हैं। ये सभी लोग अपनी पर्सनल और प्रोफेशल दोनों लाइफ की वजह से लाइमलाइट में बने रहते हैं। (ये भी पढ़ें: कभी सनी देओल को 'छोटे पापा' कहती थीं डिंपल कपाड़िया की दोनों बेटियां, ऐसा था रिश्ता)

kapoor parivaar

आइए अब आपको करीना, करिश्मा और रणबीर कपूर की कजिन आलिया कपूर के बारे में बताते हैं, जो हमेशा मीडिया की सुर्खियों से दूर रहती हैं। दरअसल, आलिया कपूर पूर्व भारतीय अभिनेता-मॉडल और ब्रिटिश फोटोग्राफर करण कपूर व लोरना की बेटी हैं, जो अपने माता-पिता के साथ लंदन में ही रहती हैं। माता-पिता की तरह, आलिया का लुक भी पूरा यूरोपियन है। उनका जन्म और पालन-पोषण लंदन में हुआ है। हालांकि, लंदन में रहने के बाद भी आलिया अपने सभी कजिन भाई-बहन से काफी क्लोज हैं। वह अक्सर कपूर खानदान के कुछ खास फंक्शन में नजर आती हैं। (ये भी पढ़ें: 'शोले' की मौसी लीला मिश्रा की पर्सनल लाइफ: 17 की उम्र में बन गई थीं दो बच्चों की मां, ऐसी है स्टोरी)

aliya

aliya kapoor

kapoor family

kapoor family

kapoor

करण कपूर अभिनेता शशि कपूर और उनकी वाइफ जेनिफर के बेटे हैं। करण ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म 'जूनून' से की थी, लेकिन बॉलीवुड में वह अपनी पहचान बनाने में असफल रहे थे। उन्होंने महज चार फिल्मों में काम किया था, जिसमें ‘लोहा’, ‘सल्तनत’, ‘36 चौरंगी’ भी शामिल हैं। करण कपूर ने साल 2016 ‘Rediff’ को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि, उन्हें फिल्मों मे कभी कोई दिलचस्पी नहीं थी और वह शुरू से ही फोटोग्राफी करना चाहते थे। उन्होंने कहा था कि, ‘मुझे फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन मेरे लिए ये एक अच्छा अनुभव था। जब मैं छोटा था, तब से ही मेरा ध्यान फोटोग्राफी की तरफ था, न कि फिल्मों की तरफ। मैंने फोटोग्राफी में कई पुरस्कार जीते हैं, इसलिए मुझे लगता है कि, मैंने वो हासिल कर लिया है, जो मैं करना चाहता था।’

karan kapoor

इस इंटरव्यू में करण कपूर ने अपनी बेटी आलिया और बेटे Zach Kapoor कपूर की बॉलीवुड को लेकर सोच भी बताई थी। उन्होंने कहा था कि, ‘उन्होंने मेरी ‘सल्तनत' और 'लोहा’ फिल्म की क्लिप देखी है, जिस पर वह हमेशा हंसते हैं।’ इसके आगे करण कपूर ने अपनी फेवरेट बॉलीवुड फिल्म बताते हुए अपने भतीजी करीना कपूर व भतीजे रणबीर कपूर की फिल्मों पर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा था कि, ‘मुझे ‘3 इडियट्स’ बहुत पसंद थी।’ उन्होंने कहा था कि, ‘नहीं... मैंने रणबीर की कोई फिल्म नहीं देखी है।’

karan kapoor interview

करीना कपूर खान ने बेटे तैमूर के पहले बर्थडे के मौके पर पटौदी पैलेस में सेलिब्रेशन रखा था। इस मौके पर उनके चाचा करण कपूर भी नजर आए थे। करण कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। पहली तस्वीर में तैमूर अपने पापा सैफ और मम्मा करीना के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में सैफ लेटे हुए हैं और बगल में तैमूर खड़े होकर उनकी ओर देख रहे हैं। तीसरी तस्वीर में पूरा कपूर परिवार एक गार्डन में नजर आ रहा है और उस मोमेंट को एंजॉय कर रहा है। इन तस्वीरों को खूब पसंद किया गया था।

saif

kareena

family

फिलहाल, आलिया कपूर और करण लंदन में अपने क्यूट परिवार के साथ अपनी लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। तो आपको आलिया कपूर की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: आलिया कपूर, करण कपूर)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.