तैमूर अली खान को खाने में पसंद हैं हरी सब्जियां, करीना कपूर ने दिखाई बेटे के संडे डिनर की झलक

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने हाल ही में अपने बेटे तैमूर अली खान के फेवरेट संडे डिनर की झलक दिखाई है। आइए देखते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

तैमूर अली खान को खाने में पसंद हैं हरी सब्जियां, करीना कपूर ने दिखाई बेटे के संडे डिनर की झलक

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) पैपराजी की फेवरेट स्टार्स में से एक हैं, जो पब्लिक अपियरेंस में अपनी जगह बना ही लेती हैं। एक्ट्रेस ने पिछले साल यानी 2020 में ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना शुरू किया था और तभी से वो एक एक्टिव यूजर हैं, जो अपनी और अपनी फैमिली की झलकियां अपने लाखों-करोड़ों फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, करीना कपूर खान ने अपने बेटे व सोशल मीडिया सेंसेशन तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के संडे डिनर की एक झलक दिखाई है, जो छोटे नवाब को बहुत पसंद है। आइए आपको भी दिखाते हैं इसकी एक झलक।

kareena Kapoor Khan With Son Taimur Ali Khan

पहले ये जान लीजिए कि, करीना कपूर खान ने साल 2012 में सैफ अली खान संग शाही अंदाज में शादी रचाई थी। इस कपल ने 4 साल तक अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय की और 20 दिसंबर 2016 को पहली बार करीना कपूर ने मां बनने का एहसास किया। तैमूर जन्म के बाद से ही अपनी मां करीना की तरह पैपराजी के फेवरेट बने हुए हैं। तैमूर के क्यूट एक्शंस लोगों के चेहरे पर स्माइल ला देते हैं।

(ये भी पढ़ें- आमिर खान-किरण राव के तलाक के बीच बेटी इरा खान ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'आगे क्या होने वाला है?')

kareena Kapoor Khan With Son Taimur Ali Khan

अब आइए आपको छोटे नवाब का फेवरेट संडे डिनर की एक झलक दिखाते हैं। दरअसल, बीती रात यानी 4 जुलाई 2021 को करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने लाडले तैमूर अली खान के फेवरेट संडे डिनर का मेन्यू शेयर किया है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि, प्लेट में पास्ता के साथ बींस और शिमला मिर्च रखा हुआ है। इस फोटो के ऊपर करीना ने लिखा है, ‘टिम को इसे ग्रीन रखना पसंद है।’ इसके साथ उन्होंने एक हार्ट की इमोजी भी बनाई है।

तैमूर अली खान ने मां करीना की तरह दिए थे पोज

इससे पहले, करीना कपूर के लाडले तैमूर को उनकी नानी बबीता के साथ स्पॉट किए गए थे, जहां छोटे नवाब हरे रंग की टी-शर्ट और ब्लू रंग के शॉर्ट्स में काफी क्यूट लग रहे थे। इस दौरान तैमूर ने पैपराजी को ऐसे-ऐसे पोज दिए कि, वहां मौजूद सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई थी। यही नहीं, तैमूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ था।

(ये भी पढ़ें- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम रोहन मेहरा एक्ट्रेस अरिया को कर रहे हैं डेट! दोनों ने बताई सच्चाई)

करीना कपूर के छोटे बेटे

‘फैशनिस्टा’ करीना कपूर 21 फरवरी 2021 को अपने दूसरे बेटे की मां बनी हैं। हालांकि, जिस तरह तैमूर अली खान सोशल मीडिया सेंसेशन बने हुए हैं, करीना और सैफ नहीं चाहते हैं कि, उनके छोटे बेटे उस तरह की लाइमलाइट में रहे, क्योंकि इससे उन्हें काफी परेशानी होती है। सैफ और करीना का कहना है कि, वो अपने छोटे बेटे को लाइलमाइट से दूर रखना चाहते हैं। इसीलिए करीना ने अभी तक अपने न्यू बॉर्न बेबी का चेहरा तो दूर, नाम तक फैंस को नहीं बताया है।

(ये भी पढ़ें- धोनी ने 11वीं मैरिज एनिवर्सरी पर पत्नी साक्षी को गिफ्ट की विंटेज कार, जानें कीमत और देखें फोटो)

Kareena Kapoor Khan With Her Younger Son

फिलहाल, करीना के इस पोस्ट से साफ है कि, 6 साल के तैमूर अली खान को हरी सब्जियों से बहुत प्यार है। तो आपको तैमूर अली खान का फेवरेट संडे डिनर कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- करीना कपूर)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.