करीना कपूर खान ने शेयर की बेटे तैमूर की क्यूट तस्वीर, बेस्ट फ्रेंड संग पोज देते दिखे नन्हे नवाब

हाल ही में, एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बेटे तैमूर अली खान की एक क्यूट तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

करीना कपूर खान ने शेयर की बेटे तैमूर की क्यूट तस्वीर, बेस्ट फ्रेंड संग पोज देते दिखे नन्हे नवाब

एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल, करीना कपूर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से तैमूर की एक क्यूट तस्वीर शेयर की है, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई है।

kareena

इससे पहले, सोशल मीडिया पर तैमूर का एक वीडियो वायरल हुआ था। दरअसल, सेलिब्रिटी फोटोग्राफर 'विरल भयानी' ने अपने इंस्टाग्राम पर तैमूर का एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें तैमूर ने एक मैजिक शो में हिस्सा लिया था। वीडियो में तैमूर अपना हाथ फैलाए दिख रहे थे, जिस पर जादूगर कुछ मैजिक करते हैं। इस दौरान जादूगर तैमूर के हाथ से फूल निकालते हैं, जिसे देख तैमूर खुद हैरान नजर आते हैं। वीडियो में तैमूर ब्लू टी-शर्ट और मैचिंग डेनिम पैंट में काफी क्यूट दिख रहे थे। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

kareena

वहीं, अब 19 नवंबर 2022 को करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी बीएफएफ शिबानी माधवलाल सत्यानी के बेटे के साथ अपने बेटे तैमूर की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। तस्वीर में दोनों बच्चों को कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है, जबकि तैमूर को उन्हें गले लगाते दिख रहे हैं। तस्वीर को देखकर लग रहा है कि दोनों लड़कों की दोस्ती काफी गहरी है।

kareena

बता दें कि करीना कपूर इन दिनों लंदन में हैं। जहां वह अपनी फिल्म 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' की शूटिंग कर रही हैं। वहीं, इसके बाद करीना, रिया कपूर की फिल्म ‘द क्रू’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में करीना के अलावा कृति सेनन और तब्बू भी नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल यानी 2023 में शुरू होगी। 

kareena

खैर, हमें तो तैमूर और उनके दोस्त की यह तस्वीर बेहद प्यारी और क्यूट लगी। फिलहाल, आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.