60-70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस और रणधीर कपूर की पत्नी बबीता कपूर (Babita Kapoor) आज यानी 20 अप्रैल 2023 को अपना 76वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उनकी दोनों बेटियों करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने खूबसूरत तस्वीरों के साथ अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दी है।
20 अप्रैल 2023 को अपनी मां बबीता के जन्मदिन पर एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस मोनोक्रॉम फोटो में बबीता को सिंपल लुक में मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। उनके साथ बेबो के छोटे बेटे जहांगीर भी नजर आ रहे हैं। दोनों को देखकर लगता है कि वे किसी चीज को देख रहे हैं, जिसने उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कुराहट ला दी।
इस तस्वीर के साथ करीना ने अपनी मां के प्रति प्यार को जाहिर करते हुए प्यारी सी बर्थडे विश भी लिखी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''मेरी मां..मेरा पहला घर…मेरा हमेशा के लिए घर…मेरी अब तक की सबसे खूबसूरत शख्सियत को जन्मदिन की बधाई...''
बेबो के साथ-साथ उनकी बड़ी बहन व एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने भी अपनी मां को प्यारे अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके लिए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपनी मां की गोद में नजर आ रही हैं। यंग एज की इस तस्वीर में ऑफशोल्डर ड्रेस में बबीता बेहद प्यारी लग रही हैं, वहीं नन्हीं करिश्मा पिंक कलर की फ्रॉक में किसी डॉल से कम नहीं लग रही हैं।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए करिश्मा ने कैप्शन में अपनी मां को बर्थडे विश करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थ टू यू। लव यू मम्मा'। इसके साथ उन्होंने 'बेस्ट मामा' और 'हैप्पी बर्थडे' का हशटैग भी जोड़ा है।
जानकारी के लिए बता दें कि बबीता कपूर ने 60-70 के दशक में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज किया है। उन्होंने दिग्गज दिवगंत फिल्म मेकर और एक्टर राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर से 1971 में शादी की थी। बबीता कपूर खानदान की पहली बहू थीं, जो एक्ट्रेस भी थीं। शादी के बाद बबीता ने करिश्मा और करीना को जन्म दिया, जिन्होंने बड़ी होकर फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया और कपूर फैमिली का नाम रोशन किया। रणधीर कपूर और बबीता की लव स्टोरी: सालों से अलग रहने के बाद भी कभी दोनों ने नहीं लिया तलाक, जानें वजह
फिलहाल, हम भी बबीता कपूर को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते हैं।