इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहना यूनिक लहंगा, कढ़ाई के जरिए बताई अपनी खूबसूरत लव स्टोरी

इस स्टोरी में हम आपको डिजाइनर क्रेशा बजाज के खूबसूरत दुल्हन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी में यूनिक लहंगा पहनकर हर किसी का हैरान कर दिया था।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहना यूनिक लहंगा, कढ़ाई के जरिए बताई अपनी खूबसूरत लव स्टोरी

आज के समय में शादी किसी सेलिब्रिटी की हो या फिर आम इंसान की, अपनी शादी में हर लड़का और लड़की का ध्यान सबसे ज्यादा अपने खूबसूरत आउटफिट पर होता है, जिसे पहनकर वह अपने पार्टनर संग सात फेरे लेते हैं। हर नई दुल्हन अपने सपनों के लहंगे को नए डिजाइन के साथ पारंपरिक टच देने की कोशिश करती है, ताकि वह अपने खास दिन पर दुनिया की सबसे खूबसूरत दुल्हन लग सके।

dulhan

मुंबई की मशहूर फैशन डिजाइनर क्रेशा बजाज ने हर नई दुल्हन के इस सपने को और खूबसूरत बनाने की कोशिश की है। क्रेशा बजाज ने अपनी एक दुल्हन के आउटफिट पर उसकी खूबसूरत लव स्टोरी के बारे में बताया था, जिसे अब सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। आइए आपको दुल्हन के आउटफिट की तस्वीरें व वीडियोज दिखाते हैं।

(ये भी पढ़ें: सब्यसाची की इस गुजराती दुल्हन ने पाकिस्तानी बॉयफ्रेंड से की शादी, लाल लहंगे ने खींचा ध्यान)

dulhanwedding outfit

दरअसल, हम बात कर रहे हैं, देवांगना दोसा की, जिन्होंने अपने सपनों के राजकुमार मनीष खटाऊ संग मुंबई के ताज महल पैलेस में शादी रचाई थी। देवागंना ने अपने स्पेशल डे पर खूबसूरत सफेद रंग का लहंगा चुना था, जिसे क्रेशा बजाज ने डिजाइन किया था। इस लहंगे पर क्रेशा ने बेहद ही खूबसूरती के साथ दुल्हन देवागंना की लव स्टोरी को दर्शाया था। दुल्हन की स्कर्ट पर गोल्डन जरी और क्रिस्टल की खूबसूरत कढ़ाई के डिजाइन बनाए गए थे, जो दुल्हन की जिंदगी के स्पेशल मोमेंट को दर्शा रहे थे। इसके साथ ही, इस लहंगे के बॉर्डर पर कुछ शब्द भी लिखे गए थे, जो कपल की लव स्टोरी के प्रतीक थे।

(ये भी पढ़ें: तरुण तहिलियानी के स्टोर पर मोटापे को लेकर इस दुल्हन का उड़ाया गया मजाक, अब मांगी माफी)

bridal photos

bridal outfit

bridal latest outfit

इस खूबसूरत लहंगे के साथ देवांगना ने सफेद रंग की डबल चुन्नी को पेयर किया था, जिसपर जरी का काम किया गया था। इसके साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी से अपने लुक को और निखारा था। गले में भारी कुंदन के दो नेकपीस, मांग टीका और कानों में भारी झुमकियां पहने वह स्वर्ग की परी लग रही थीं। हर दुल्हन अपनी शादी में खूबसूरत दिखने के लिए अच्छे से अच्छा मेकअप लेना पसंद करती है, लेकिन देवांगना ने अपनी शादी में मिनिमल मेकअप को चुना था। न्यूड आईशैडो और लाइट शेड लिपस्टिक से देवांगना ने अपने ओवरऑल लुक को निखारा था।

(ये भी पढ़ें: सब्यसाची की दुल्हन जूही गोडाम्बे ने अपनी मारवाड़ी शादी में पहना था गुलाबी लहंगा, देखें खूबसूरत फोटोज)

fashion designer

वहीं, देवांगना के दूल्हे राजा मनीष की बात की जाए तो, वह भी अपने स्पेशल डे पर काफी हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने व्हाइट कलर की खूबसूरत शेरवानी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने सी ग्रीन कलर की पगड़ी को पेयर किया था। इस पगड़ी पर एक खूबसूरत ब्रॉच लगा था, जिससे दूल्हे राजा ने अपने लुक को शाही बनाया था। इसके साथ ही उन्होंने गले में ग्रीन कलर की मल्टी लेयर्ड माला पहनी थी। इस ओवरऑल लुक में मनीष अपनी दुल्हनिया को टक्कर दे रहे थे।

Kresha Bajaj bride

Kresha Bajaj bride photos

Kresha Bajaj bridal outfit

Kresha Bajaj unique bride outfit

आज के समय में हर दुल्हन के लिए उसकी बैचलरेट पार्टी काफी स्पेशल होती है। इस स्पेशल दिन को वह अपने करीबी दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करती है, जिसमें काफी धमाल होता है। देवांगना ने भी अपनी बैचलरेट पार्टी में खूब मस्ती की थी। इस स्पेशल दिन पर उन्होंने ग्रे कलर का लहंगा चुना था, जिस पर मल्टी कलर्ड धागों से कढ़ाई की गई थी। अपने लुक को उन्होंने खूबसूरत नेकपीस, झुमके और खुले बालों के साथ कंप्लीट किया था। इस खास मोमेंट की कुछ तस्वीरें दुल्हन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों के साथ देवांगना ने अपने सभी दोस्तों और करीबी लोगों को इस दिन को यादगार बनाने  लिए धन्यवाद कहा था।

(ये भी पढ़ें: दुल्हन ने कोर्ट मैरिज में पहनी यूनिक स्टाइल वाली फ्लोरल रेड साड़ी, मैचिंग करते दिखे दूल्हे राजा)

bridal news

latest bridal outfit

couple pose

दुल्हन देवांगना का लहंगा सोशल मीडिया पर तब चर्चाओं में आया था, जब फैशन डिजाइनर क्रेशा बजाज ने इस लहंगे की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इस लहंगे पर की गई कढ़ाई को देखकर हर कोई हैरान रह गया था। इस लहंगे ने देवांगना और मनीष की खूबसूरत लव स्टोरी को पूरी दुनिया के सामने पेश किया था, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था। इस लहंगे पर कपल की पहली मुलाकात, उनकी शादी का वेन्यू, पहली डेट से लेकर कई चीजों तक के बारे में कढ़ाई के जरिए बताया गया था।

Kresha Bajaj latest collection

Kresha Bajaj love strory lehenga

Kresha Bajaj lehenga

lehenga

फिलहाल, देवांगना ने अपने ब्राइडल लुक से हर नई दुल्हन को इंस्पायर करने का काम किया है। तो आपको देवांगना का ब्राइडल लुक कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.