भारतीय फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट और उनकी पूर्व पत्नी अदिति भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट (Krishna Bhatt) ने 4 दिसंबर 2022 को अपने सपनों के राजकुमार वेदांत सरना से सगाई कर ली है। कृष्णा ने फोटोज साझा करके वेदांत के साथ अपने रोमांटिक रिश्ते की घोषणा की थी। अब एक साक्षात्कार में कृष्णा ने अपनी शादी की योजनाओं के बारे में बात की और अपनी प्रेम कहानी के किस्सों का भी खुलासा किया है। आइए आपको बताते हैं।
दरअसल, 'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में कृष्णा भट्ट ने साझा किया कि कैसे उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड वेदांत पर घुटने के बल बैठने और उन्हें अंगूठी के साथ प्रपोज करने के लिए दबाव डाला था। यह खुलासा करते हुए कि वेदांत द्वारा उनकी उम्मीद के अनुसार प्रपोज किए जाने के बाद वह किस तरह खुशियों से भरी हुई थीं, उन्होंने बताया कि यह उनके लिए एक प्यारा क्षण था। उनके शब्दों में, “हमने एक तिलक समारोह किया। मैं सिर्फ अपनी उंगली पर उनकी अंगूठी चाहती थी, इसलिए हमने रिंग एक्सचेंज की। मैंने उनसे कहा था, आपको घुटने के बल बैठकर प्रपोज करना है। मुस्कराहट मेरे चेहरे से जा ही नहीं रही थी। मैं अपना शेष जीवन अपने सोलमेट के साथ बिताने के लिए बहुत खुश हूं। यह ऐसा है, जैसे मैं अपना सपना जी रही हूं।''
उसी बातचीत में कृष्णा से उनकी शादी की योजना के बारे में पूछा गया। कृष्णा ने खुलासा किया कि वे अगली गर्मियों के लिए डेट फाइनल कर रहे हैं। उन्होंने पहली नजर में अपने प्यार के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "हम गर्मियों में शादी की योजना बना रहे हैं। हमें अभी तारीखें नहीं मिली हैं। यह हमारे लिए बहुत ही 'चट मंगनी पट ब्याह' है। हम ठीक छह महीने पहले (अप्रैल 2022) एक दोस्त के जरिए मिले थे। हमने कभी उम्मीद नहीं की थी, लेकिन जिस दिन हम मिले, उसी दिन हमें प्यार हो गया। पहली मुलाकात में ही हमें पता चल गया था कि हम एक-दूसरे के सोलमेट हैं। पहले हफ्ते तक हमने अपने परिवारों को बता दिया था। यह ऐसा है, जैसे वह मेरे लिए बॉम्बे आए हों।"
इसके अलावा, कृष्णा ने सगाई समारोह से पहले अपने पिता विक्रम की इमोशनल स्थिति के बारे में बताया। उसी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पिता की अपनी बेटी की सगाई समारोह के बारे में मिश्रित भावनाएं थीं। उनके शब्दों में, “मेरी सगाई के एक दिन पहले पिताजी रोने लगे थे। एक मिनट पहले वह बात कर रह थे और अगले मिनट उनकी आंखों में आंसू थे। वह ऐसे थे, जैसे- 'मेरे बच्चे की शादी हो रही है।'
वास्तव में, कृष्णा की सगाई के दिन विक्रम बहुत भावुक थे और उसी का खुलासा करते हुए उन्होंने अपनी बेटी के लिए एक सुंदर नोट लिखा था। 5 दिसंबर 2022 को विक्रम ने अपने इंस्टा हैंडल से अपनी बेटी के सगाई समारोह से तस्वीरों की एक सीरीज साझा की थी। एक तस्वीर में विक्रम बेटी कृष्णा को गले लगाते नजर आ रहे हैं और वे दोनों उनके मंगेतर वेदांत को प्यार से देख रहे हैं। यह वास्तव में कभी ना भूलने वाला पल था। इसके साथ ही विक्रम ने एक प्यारा नोट लिखा था। उन्होंने क्या लिखा था? जानने के लिए यहां क्लिक करें।
वर्क फ्रंट की बात करें, तो जहां कृष्णा एक अभिनेत्री, निर्देशक और निर्माता हैं, उनके मंगेतर वेदांत लोकप्रिय हॉलिडे प्लानर्स 'Wtfares.com' के सह-संस्थापक हैं। फिलहाल, हमें कृष्णा की शादी का बेसब्री से इंतजार है। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।