Kusha Kapila से Malvika Sitlani तक, इन इन्फ्लुएंसर्स का भी हुआ तलाक, 1 ने तो 6 महीने में तोड़ी शादी

यहां हम आपको उन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने पार्टनर से तलाक ले लिया था। इनमें कुशा कपिला से लेकर मालविका सितलानी तक का नाम शामिल है।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Kusha Kapila से Malvika Sitlani तक, इन इन्फ्लुएंसर्स का भी हुआ तलाक, 1 ने तो 6 महीने में तोड़ी शादी

सोशल मीडिया के इस जमाने में कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर अपनी खास पहचान बनाई है और खुद को इन्फ्लुएंसर के तौर पर साबित किया है। ऐसी ही एक कंटेंट क्रिएटर हैं कुशा कपिला, जो टीवी शोज से लेकर 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' तक अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। हालांकि, 26 जून 2023 को उन्होंने शादी के 6 साल बाद अपने पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से अलग होने की घोषणा करके सबको चौंका दिया था। 

हालांकि, उनसे पहले भी कई ऐसी कंटेंट क्रिएटर जोड़ी रही हैं, जिन्होंने शादी के कई सालों बाद अलग होने का फैसला लिया था। इनमें मालविका सितलानी से लेकर कृतिका खुराना तक का नाम शामिल है। आइए आपको ऐसी ही अन्य सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के बारे में बताते हैं, जिन्होंने तलाक का फैसला चुनते हुए अपनी शादी को खत्म कर लिया था।

1. मालविका सितलानी और अखिल आर्यन

MALVIKA SITLANI

फेमस ब्यूटी कंटेंट क्रिएटर मालविका सितलानी ने 10 मई 2023 को अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी अबीगैल को जन्म दिया था। हालांकि, जब वह प्रेग्नेंट थीं, तब वह अपने पति और 'ION एनर्जी' के सह-संस्थापक अखिल आर्यन से अलग हो गई थीं। उन्होंने 10 तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 17 मार्च 2020 को शादी रचाई थी। शादी के तीन साल बाद जब पूर्व कपल पैरेंट्स बनने वाला था, तब उन्होंने अलग होने का फैसला लिया। हालांकि, वे अपनी बच्ची की पैरेंटिंग एक साथ मिलकर करेंगे। जब Malvika Sitlani ने पूर्व पति Akhil पर इनडायरेक्टली कसा था तंज, कहा था- 'आसान नहीं रही प्रेग्नेंसी जर्नी', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2. कर्णिका बुद्धिराजा और मोहित कथूरिया

KARNIKA

फेमस फैशन इन्फ्लुएंसर कर्णिका बुद्धिराजा ने मोहित कथूरिया से शादी की थी। 'टिंडर' ऐप पर एक-दूसरे से मिलने के बाद उन्होंने 4 महीने तक डेट किया था। उन्होंने अपनी फैमिली के खिलाफ जाकर ये शादी की थी, लेकिन बाद में उनके बीच चीजें बिगड़ गईं और कर्णिका ने मोहित पर मारपीट का आरोप लगाया और उनसे अलग होने का रास्ता चुना। खैर, अब कर्णिका दूसरी शादी कर चुकी हैं। उन्होंने 23 जून 2023 को ऑस्ट्रेलिया में अपने बीएफ जशन घुमन से व्हाइट वेडिंग की थी। फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें

3. कृतिका खुराना और आदित्या छाबड़ा का तलाक

KRITIKA KHURANA

इस लिस्ट में 'दैट बोहो गर्ल' के नाम से पॉपुलर फैशन कंटेंट क्रिएटर कृतिका खुराना भी शामिल हैं, जिन्होंने शादी के 6 महीने बाद ही साल 2022 में अलग होने की घोषणा करते हुए फैंस को चौंका दिया था। हालांकि, उन्होंने अलग होने का कारण नहीं बताया था, लेकिन उन्होंने कहा था कि शादी के लिए उन्होंने बहुत त्याग किया है, जो वह अब नहीं कर सकतीं।

4. यूट्यूबर कोमल नारंग और लकी सिंह

KOMAL NARANG

फैमिली व्लॉग और ब्यूटी प्रोडक्ट के वीडियो बनाने वाली यूट्यूबर कोमल नारंग 'MyHappinesz' के नाम से पॉपुलर हैं। हालांकि, उनके फैंस तब परेशान हो गए थे, जब 2021 में उन्होंने अपने पति लकी सिंह से तलाक ले लिया था। हालांकि, दोनों के अलग होने की वजह का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। उनका एक बेटा वियान है, जिसके छठें जन्मदिन पर उन्होंने अपने अलग होने का हिंट दिया था। खैर, अब दोनों अपने बेटे की को-पैरेंटिंग कर रहे हैं।

5. इन्फ्लुएंसर आकृति राणा और परलीन गिल

AKRITI RANA

अब बात करतें हैं फैशन इन्फ्लुएंसर आकृति राणा की, जिन्होंने साल 2016 में 'इंडियन आइडल 3' के कंटेस्टेंट रहे परलीन गिल से पहली शादी की थी। हालांकि, शादी के कुछ सालों बाद उनका रिश्ता बिगड़ गया और वे अलग हो गए। तलाक के बाद उन्हें अपने पहले बॉयफ्रेंड रोहन से फिर से प्यार हो गया, जिसके बाद उन्होंने अप्रैल 2023 में शादी कर ली थी। पेशे से रोहन मर्चेंट नेवी ऑफिसर हैं। उनकी शादी की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.