हर दूल्हा और दुल्हन अपने परफेक्ट शादी के दिन का सपना देखते हैं। और जब ये दिन करीब आता है, तब वो इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए पूरी कोशिश करते हैं। शादी के कपड़ों से लेकर एक शानदार वेन्यू, बेस्ट खाना, बढ़िया म्यूजिक और गेस्ट लिस्ट तक, उन्हें सब कुछ परफेक्ट तरीके से चाहिए होता है।
आमतौर पर जब भी हम एक भारतीय शादी को देखते हैं, तब हम नोटिस करते हैं कि, दुल्हन या तो साड़ी पहनती है या फिर लहंगा या गाउन कैरी करती है। लेकिन समय के साथ, मॉडर्न दुल्हनें अब समाज के रीति-रिवाजों का पालन नहीं करती हैं। वो उस आधार पर फैसले लेती हैं, जो उनके लिए बेस्ट होता है। ऐसी ही एक दुल्हन संजना ऋषि ने अपनी शादी के लिए एक पैंटसूट चुना था, जिसने उन्होंने ओढ़नी के साथ पेयर किया था। इस दौरान उन्हें लोगों की भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। लेकिन उन्होंने इस ट्रोलिंग को दरकिनार करते हुए यही सेम सूट अपने प्रेग्नेंसी शूट के दौरान दोबारा पहना था।
(ये भी पढ़ें: इस दुल्हन ने अपनी शाही शादी में पहना अनोखा राजस्थानी लहंगा, मारवाड़ी लुक में लगीं रॉयल)
साल 2020 में खूबसूरत वकील व ब्लॉगर संजना ऋषि ने अपने सपनों के राजकुमार ध्रुव महाजन के साथ शादी करने का फैसला किया था। ये पूरा इवेंट किसी सपने से कम नहीं लग रहा था। लेकिन उनके वेडिंग एटायर की चॉइस की वजह से उन्हें कई नफरत वाले कमेंट्स सोशल मीडिया पर मिले थे। संजना ने अपनी शादी में एक गॉर्जियस पैंटसूट पहना था, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे अपनाने से इंकार कर दिया।
संजना का इंस्टाग्राम हैंडल उनकी शादी की तस्वीरों से भरा हुआ है। उन्होंने 'Gianfranco Ferre' द्वारा डिज़ाइन किया हुआ एक पाउडर ब्लू कलर का पैंटसूट पहना था। उन्होंने इसे कॉफ़ी कलर के कोर्सेट बस्टियर के साथ पेयर किया था, जो उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड की मां से लिया था। इसके साथ उन्होंने तोरानी के कलेक्शन से एक जड़ी हुई चुनरी ओढ़ी थी। दुल्हन ने अपने लुक को डायमंड लेयर्ड नेकपीस, एक स्टेटमेंट हुप्स के जोड़े और एक खूबसूरत मांग टीका से पेयर किया था।
(ये भी पढ़ें: इस महाराष्ट्रियन दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी पीले रंग की साड़ी, संगीत लुक ने खींचा ध्यान)
उन्होंने मेकअप के लिए स्मोकी आयज और पिंक न्यूड लिप्स के साथ एक साधारण लुक अपनाया था। वो इस दिन एक बॉस लेडी की तरह लग रही थीं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते समय दुल्हन ने अपनी कहानी को दर्शाने के लिए बिल्कुल सही शब्दों का इस्तेमाल किया था।
इन फोटोज के कैप्शन में दुल्हन ने लिखा था, “कौन कहता है कि दुल्हन के रूप को एक सांचे में फिट होना है, सांस्कृतिक या अन्यथा? केवल एक चीज जो एक लुक में फिट होनी चाहिए (आपके शरीर के अलावा), वह है आपका व्यक्तित्व! मैं एक ऐसा वेडिंग ऑउटफिट चुनना चाहती थी, जो मेरी शैली को समेटे हुए हो, लेकिन स्थिरता, स्थानीय कारीगरों और नैतिक खरीदारी का समर्थन करने की अपनी प्रतिबद्धता पर भी खरा उतरा हो। मुझे लगता है कि, मैंने बढ़िया किया।”
(ये भी पढ़ें: सब्यसाची की इस दुल्हन ने पहना ग्रीन कलर का अनोखा लहंगा, रॉयल ज्वेलरी ने लुक में लगाया चार-चांद)
इस पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया था, “शादी कर रही हो या मीटिंग में जा रही हो।” वहीं, दूसरे ने लिखा था, “भारतीय क्यों? अगर आपको भारतीय ट्रेडिशनल वेडिंग ड्रेस नहीं पसंद आती तो।” वहीं, दूसरी तरफ एक यूजर ने उनके मूल्यों पर सवाल खड़ा करने से भी गुरेज नहीं किया और लिखा था, “मैंने इस तरह से चीजों को कभी नहीं देखा, आप सब लोग भारतीय संस्कृति से इतनी नफरत क्यों करते हो कि आप लहंगा नहीं पहनना चाहतीं। मॉडर्न व्यक्ति होना अच्छी बात है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि, आप इस तरह हमारी परंपरा को नीचे लाएंगी। ये काफी दुःख देने वाला और बुरा है।”
वहीं, दूसरी तरफ दूल्हे ने अपनी पत्नी का उनके हर कदम में उनका साथ दिया था। ध्रुव ने अपनी शादी में एक ब्लैक कलर का कढ़ाई किया हुआ बंधगला कुर्ता सेट पहना था और अपने लुक को मैरून कलर की कढ़ाई वाली व टैजल्स से सिली हुई दोशाला पहन कर पूरा किया था।
अपनी वंडरफुल शादी के एक साल बाद, संजना ने अपनी प्रेग्नेंसी न्यूज की अनाउंसमेंट की थी। अपने एक प्रेग्नेंसी शूट में संजना ने अपने वेडिंग लुक को रीक्रिएट करते हुए और इसी सेम सूट को एक ट्विस्ट के साथ पहनते हुए सभी ट्रोलर्स की क्लास लगाई थी। उन्होंने इस ब्यूटीफुल व्हाइट और ब्लू कलर की कॉम्बिनेशन की साड़ी को तोरानी के कलेक्शन से पहना था, जिस पर फूलों के पैटर्न्स बने हुए थे। उन्होंने अपने लुक को अपने वेडिंग एटायर से Gianfranco Ferre द्वारा डिज़ाइन किये हुए ब्लेजर से पेयर किया था और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं।
(ये भी पढ़ें: सब्यसाची की इस बंगाली दुल्हन ने पहनी लाल रंग की 'बनारसी' साड़ी, गोल्ड ज्वेलरी में दिखीं बेहद खूबसूरत)
संजना ने अपना लुक एक लेयर्ड नेकपीस और एक हेडबैंड से पूरा किया था। अपने मेकअप के लिए उन्होंने आंखों में ग्लिटर, गालों में ब्लश और लिप्स पर ब्राउन न्यूड कलर की लिपस्टिक लगाई थी।
अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरों की सीरीज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा था, “पिछले साल काफी लोगों ने मुझसे कहा था कि, मेरा शादी का जोड़ा भारत विरोधी था। मैं वास्तविक में लोगों को खुश करती हूं, तो इस साल मैंने सिर्फ आपके लिए साड़ी पहनी। मैं कमेंट्स में कुछ नहीं, सिर्फ तारीफों की उम्मीद करती हूं।” उनके मैटरनिटी शूट पर उनके हसबैंड ध्रुव अपनी पार्टनर के साथ पोज देते नजर आए। इसके साथ ही वो इस दौरान ब्लू कढ़ाई किये हुए कुर्ता सेट में बेहद हैंडसम लग रहे थे।
फ़िलहाल, एक दुल्हन को वही पहनना चाहिए, जिसमें वो कॉंफिडेंट महसूस करती है और संजना ने अपनी शादी में पैंटसूट पहनकर इन्हीं रूढ़िवादी विचारों को तोड़ने का काम किया है। तो आपको दुल्हन का प्रेग्नेंसी आउटफिट कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।