क्या Malaika Arora 50 की उम्र में हैं प्रेग्नेंट? बेबी बंप देखने के बाद नेटिजंस ने लगाए कयास

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के फैंस के बीच उस समय काफी हंगामा मच गया, जब उन्होंने अभिनेत्री को कथित बेबी बंप के साथ स्पॉट किया। नेटिजंस ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। आइए वीडियो दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

क्या Malaika Arora 50 की उम्र में हैं प्रेग्नेंट? बेबी बंप देखने के बाद नेटिजंस ने लगाए कयास

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) उन प्रमुख बॉलीवुड अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो 50 साल की उम्र में भी हॉटनेस और बॉडी गोल्स के मामले में यंगस्टर्स को कड़ी टक्कर दे रही हैं। वह अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। चाहे वह अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ उनके रिश्ते के लिए हो या उनके जिम सेशन वीडियो के लिए। मलाइका निश्चित रूप से जानती हैं कि मीडिया और अपने फैंस को कैसे उत्साहित रखना है। हाल ही में, उन्होंने अपने फैंस को तब सरप्राइज कर दिया, जब उन्हें एक कार्यक्रम में हमेशा की तरह गॉर्जियस, लेकिन कथित बेबी बंप के साथ देखा गया।

क्या 50 की उम्र में प्रेग्नेंट हैं मलाइका अरोड़ा?

दरअसल, हाल ही में मलाइका अरोड़ा और कई अन्य मॉडल गोदरेज के प्रोफेशनल बैनर के तहत 'रनवे रेडी हेयर' के लिए रैंप पर उतरीं। इस दौरान मलाइका एक सिल्वर सीक्विन रूच्ड ड्रेस में स्टनिंग लग रही थीं, जिसमें पफी स्लीव्स और एक रुच्ड पेंसिल स्कर्ट जैसी बॉटम थी। उन्होंने आउटफिट को एक स्टिलेटो, डायमंड डैंगलर्स और सिल्वर बैंगल्स के साथ जोड़ा था। अभिनेत्री ने अपने लुक को जेल्ड-बैक ओपन ​हेयर्स और न्यूट्रल ग्लैम मेकअप के साथ पूरा किया था।

malaika

malaika

malaika

malaika

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

निस्संदेह, मलाइका अरोड़ा बेहद खूबसूरत और फिट लग रही थीं। हालांकि, उनके फैंस ने जल्द ही नोटिस किया कि अभिनेत्री प्रेग्नेंट लग रही थीं। कुछ लोगों ने यह कहते हुए मलाइका का बचाव करने की कोशिश की कि उनका पेट फूला हुआ हो सकता है, लेकिन अधिकांश नेटिजंस ने अनुमान लगाया कि अभिनेत्री गर्भवती हो सकती हैं, क्योंकि उनका टमी निकला हुआ दिखाई दे रहा था। यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

Is Malaika Arora pregnant at the age of 50?

Is Malaika Arora pregnant at the age of 50?

Is Malaika Arora pregnant at the age of 50?

Is Malaika Arora pregnant at the age of 50?

जब मलाइका अरोड़ा और उनकी मां को पूर्व ससुर सलीम खान के साथ किया गया स्पॉट

बता दें कि मलाइका अरोड़ा की शादी पहले अभिनेता अरबाज खान से हुई थी और इस एक्स कपल का एक बेटा भी है, लेकिन शादी के एक दशक से अधिक समय के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया था। हालांकि, मलाइका ने अपने पूर्व ससुराल वालों के साथ हमेशा मधुर संबंध बनाए रखा है। 29 मार्च 2024 को एक इवेंट के लिए मलाइका और उनकी मां को उनके पूर्व ससुर के साथ स्पॉट किया गया। इतना ही नहीं, मलाइका की मां सलीम खान के साथ एक ही कार में पहुंची थीं।

malaika

Arbaaz Khan से तलाक लेने पर लोगों ने Malaika को कहा था- 'मोटी एलिमनी मिली', तो हैरान थीं एक्ट्रेस। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

मलाइका अरोड़ा की पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो मलाइका अरोड़ा हाल के दिनों में डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' को जज कर रही थीं और साथ ही अपनी फिटनेस व सोशल मीडिया गेम पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। वहीं, पर्सनल फ्रंट पर वह 2019 से अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में हैं। हालांकि, अगस्त 2023 में दोनों के अलग होने की अटकलें थीं, लेकिन कपल ने ऐसे सभी दावों का खंडन किया था। यह जोड़ी अभी भी साथ है और एक-दूसरे को बहुत प्यार करती है।

malaika

जब Malaika Arora ने Arjun संग ब्रेकअप रूमर्स पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'मुझे कुछ बोलने की जरूरत नहीं', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, अगर आपने भी मलाइका अरोड़ा के रूमर्ड प्रेग्नेंट टमी को स्पॉट किया, तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.