मम्मी करीना कपूर संग पहाड़ों का आनंद ले रहे हैं तैमूर, मलाइका अरोड़ा ने शेयर की खास फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपनी बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर और उनके बेटे तैमूर अली खान संग एक फोटो शेयर की है। आइए देखते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

मम्मी करीना कपूर संग पहाड़ों का आनंद ले रहे हैं तैमूर, मलाइका अरोड़ा ने शेयर की खास फोटो

अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में बनी बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अपनी फैमिली और दोस्त मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ इस समय  हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में हैं। यहां वह खूब एंजॉय कर रही हैं। इसकी कई तस्वीरें व वीडियोज अब तक सामने आ चुके हैं। दरअसल, करीना के पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग के लिए वहां गए हैं। ऐसे में इनके साथ करीना, तैमूर और मलाइका घूमने के लिए गए हुए हैं। हाल ही में मलाइका ने अपनी दोस्त करीना और उनके लाडले तैमूर संग एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।

दरअसल, एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने 17 नवंबर 2020 को करीना कपूर खान और तैमूर संग एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में तीनों लोगों को सर्दियों की धूप का आनंद लेते देखा जा सकता है। फोटो शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, “पहाड़ों का आनंद”। इसके साथ ही उन्होंने करीना कपूर खान को टैग करते हुए #TimTim लिखा है। इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, और इस पर कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: 12 फेमस टीवी सेलिब्रिटीज जिन्हें शादी के बाद मिला सच्चा प्यार और कर ली दोबारा शादी)

इसके साथ ही मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर धर्मशाला की कई फोटोज शेयर की हैं।

करीना ने शेयर की थी ये तस्वीरें

इसके पहले करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 17 नवंबर 2020 को ही दो तस्वीरें शेयर की थीं। पहली तस्वीर में सैफ ने अपने बेटे तैमूर अली खान को अपने कंधों पर उठा रखा है, और वो उन्हें लेकर चलते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि, दूसरी फोटो में पिता और बेटे के साथ करीना कपूर भी नजर आ रही हैं और ये एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है। करीना ने इन तस्वीरों को कैप्शन दिया था, 'हमेशा आगे की ओर देखना।' इन तस्वीरों को अर्जुन कपूर ने क्लिक किया था, जिसके लिए करीना ने उन्हें पिक क्रेडिट भी दिया था। (इसे भी पढ़ें: जब नरगिस को बचाने जलती आग में कूद गए थे सुनील दत्त, कुछ ऐसी है कपल की लव स्टोरी)

जब घूमने निकले थे तैमूर, करीना, मलाइका और सैफ

धर्मशाला से ही एक वीडियो सामने आया था। जिसे 'फिल्मफेयर' ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें सैफ, करीना, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और तैमूर समेत कई अन्य लोग नजर आ रहे हैं, जोकि धर्मशाला की सड़कों पर घूम रहे हैं। इस दौरान सैफ ने बेटे तैमूर का हाथ पकड़ा हुआ है, और तैमूर को कुछ कहते हुए भी सुना जा सकता है। करीना कपूर व्हाइट कलर की जैकेट में और मलाइका अरोड़ा ग्रीन कलर के जंपसूट में काफी प्यारी लग रही हैं। (इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड के 12 ऐसे सेलेब्स जिन्होंने अपनी उम्र से बड़ी एक्ट्रेसेस के साथ रचाई है शादी)

करीना ने धर्मशाला में ही सेलिब्रेट की थी दिवाली

खान परिवार ने साल 2020 की दीवाली को पहाड़ों में ही सेलिब्रेट किया। जहां सैफ हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पहले से मौजूद थे, तो वहीं करीना तैमूर को लेकर वहां पहुंची और फिर सबने साथ मिलकर दीवाली का त्योहार सेलिब्रेट किया। करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ एक खूबसूरत बूमरैंग वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में प्रेग्नेंट करीना अपनी फैमिली के साथ अलाव जलाकर साथ में बैठी हुई नजर आ रही हैं। वहीं, करीना के बीच तैमूर बैठे हुए हैं और क्यूट अंदाज में कुछ बोलते हुए नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, ''आप सभी को दिवाली की शुभकामना, खुश रहिए, सुरक्षित रहिए।''

फिलहाल, करीना कपूर, सैफ और तैमूर धर्मशाला में रहकर काफी एंजॉय कर रहे हैं। तो आपको मलाइका आरोड़ा द्वारा शेयर की गई ये फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो/वीडियो क्रेडिट: करीना कपूरमलाइका अरोड़ा और फिल्मफेयर)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.