जानें कौन हैं Ishan Kishan की रूमर्ड GF Aditi Hundia? पेशे से हैं मॉडल, करोड़ों में है नेट वर्थ

यहां हम आपको पॉपुलर इंडियन क्रिकेटर ईशान किशन की रुमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जो एक फेमस मॉडल हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

जानें कौन हैं Ishan Kishan की रूमर्ड GF Aditi Hundia? पेशे से हैं मॉडल, करोड़ों में है नेट वर्थ

ईशान किशन (Ishan Kishan) भारतीय क्रिकेट टीम के पॉपुलर खिलाड़ी हैं, जो 'आईपीएल' में टीम 'मुंबई इंडियंस' की तरफ से खेलते हैं। उनके प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन पर्सनल लाइफ को ईशान हमेशा सुर्खियों से दूर ही रखते हैं। ऐसे में फैंस को उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने की काफी एक्साइटमेंट रहती हैं। खबरें हैं कि ईशान किशन जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया (Aditi Hundia) को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं। हालांकि, किसी ने भी अपने रिश्ते के बारे में आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है। 

यहां हम आपको अदिति हुंडिया के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में लोगों को शायद ही पता हो। आइए जानते हैं-

जानें कौन हैं ईशान किशन की रूमर्ड GF अदिति हुंडिया

अदिति हुंडिया एक मॉडल और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर हैं, जो 'फेमिना मिस इंडिया 2017' प्रतियोगिता में फाइनलिस्ट थीं। इसके बाद 2018 में उन्होंने 'मिस दिवा' प्रतियोगिता जीती थी। उससे पहले, वह राजस्थान में फैशन से जुड़े एक कॉम्पिटिशन में फर्स्ट रनर-अप रही थीं। अदिति अब तक कई म्यूजिक वीडियोज और विज्ञापन में नजर आ चुकी हैं। अदिति और ईशान के बारे में कहा जाता है कि वे दोनों एक-दूजे को करियर के शुरुआती दिनों से जानते हैं।

ISHAN KISHAN

मीडिया की नजरों से दूर अदिति तब सुर्खियों में आई थीं, जब 2019 में आईपीएल में 'चेन्नई सुपर किंग्स' के खिलाफ खेले गए 'मुंबई इंडियंस' के मैच के दौरान वह ईशान की टीम को चीयर करती हुई नजर आई थीं। उस वक्त उनकी तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थीं। इसके बाद, जब साल 2022 में ईशान ने अपनी पहली वनडे डबल सेंचुरी लगाई थी, तो अदिति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उस पल को एक हार्ट इमोजी के साथ शेयर किया था।

ISHAN KISHAN

ISHAN KISHAN

वैसे ये कोई हैरानी वाली बात नहीं है, क्योंकि ईशान और अदिति अक्सर एक-दूसरे की सोशल मीडिया पोस्ट में नजर आते हैं। वे एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट भी करते हैं। ईशान उनकी तस्वीरों को लाइक करना भी नहीं भूलते। उनकी लगभग सभी तस्वीरों पर ईशान का दिल वाला रिएक्शन होता है, जो उनके प्यार के बारे में काफी कुछ बयां करता है।

ADITI HUNDIA

अदिति हुंडिया की नेट वर्थ

अदिति के बारे में बात करें, तो वह मूल रूप से जयपुर की रहने वाली हैं, जो अब मुंबई में रहती हैं। उन्होंने मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। स्कूली शिक्षा उन्होंने जयपुर के 'सेंट जेवियर्स कॉलेज' से पूरी की है। अदिति की नेट वर्थ की बात करें, तो वह एक मॉडल होने के साथ-साथ एड और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अच्छी-खासी कमाई करती हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो अदिति की नेट वर्थ 2 से 3 मिलियन डॉलर के बीच होने का अनुमान है। उनके पास एक शानदार कार कलेक्शन भी है, जिनके बारे में पब्लिक डोमेन में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

ADITI HUNDIA

वहीं, ईशान किशन की बात करें, तो टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ी आईपीएल में 'मुंबई इंडियंस' से खेलते हैं और फ्रेंचाइजी के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 15.25 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। ईशान किशन की नेट वर्थ और 'बीसीसीआई' से मिलने वाली सैलरी के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें

ISHAN KISHAN

फिलहाल, ईशान किशन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के बारे में ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.