ईशान किशन की डबल सेंचुरी पर रूमर्ड GF अदिति हुंडिया ने दी प्रतिक्रिया, जानें कौन हैं ये?

भारतीय क्रिकेटर ईशान के किशन बांग्लादेश के खिलाफ वनडे क्रिकेट में रिकॉर्ड दोहरा शतक लगाने पर अब उनकी कथित गर्लफ्रेंड अदिति का रिएक्शन सामने आया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

ईशान किशन की डबल सेंचुरी पर रूमर्ड GF अदिति हुंडिया ने दी प्रतिक्रिया, जानें कौन हैं ये?

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर व बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) अपनी धुआंधार बल्लेबाजी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में मात्र 126 गेंद में दोहरा शतक लगाकर सभी को हैरान कर दिया। इसी शानदार परफॉर्मेंस के साथ ईशान ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। क्रिकेटर की इस उपलब्धि पर उन्हें हर तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी क्रम में उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया (Aditi Hundia) ने भी उनपर प्यार लुटाया है।

ishan kishan

आइए आपको बताते हैं ईशान किशन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के बारे में।

कौन हैं ईशान किशन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया?

aditi hundia

पहले तो ये जान लीजिए कि ईशान किशन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया कौन हैं? अदिति हुंडिया एक मॉडल हैं। वह साल 2017 में 'मिस इंडिया' की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। साल 2018 में उन्होंने 'मिस सुपरनेचुरल मिस दीवा' का ताज अपने नाम किया था। इसके अलावा वह 'सुपर नेशनल पिजेंट' में वह भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं।अदिति ने अपने करियर की शुरुआत साल 2016 में राजस्थान में 'एलीट मिस राजस्थान प्रतियोगिता' से की थी। वह इस प्रतियोगिता में फाइनलिस्ट रही थीं। अदिति अब तक कई म्यूजिक वीडियोज और विज्ञापन में नजर आ चुकी हैं।

aditi

ईशान किशन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया बेहद खूबसूरत हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और यहां वह अपनी फोटोज व वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अदिति हुंडिया बेहद हॉट हैं और खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं।

aditi

कहा जाता है कि ईशान किशन और अदिति करीब तीन साल से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अदिति सोशल मीडिया के जरिए अक्सर ईशान किशन पर अपना प्यार लुटाती रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

aditi

अदिति ने अपने इंस्टाग्राम पर 'बीसीसीआई' की एक पोस्ट शेयर की है। यही नहीं, अदिति ने ईशान की तस्वीर शेयर कर हार्ट वाली इमोजी भी बनाई है। 

aditi

aditi

यह पहली बार नहीं है, जब अदिति ने ईशान पर इस तरह से प्यार लुटाया है। इससे पहले 'आईपीएल' के मुकाबले के दौरान भी कई बार अदिति को स्टेडियम में स्पॉट किया गया था। इस दौरान वह ईशान किशन के साथ फोटो खिंचवाने के बाद काफी चर्चा में भी रही थीं।

aditi

फिलहाल, अगर इनके अफेयर की खबरें सही हैं, तो हमें दोनों के रिश्ते के आधिकारिक होने का इंतजार है। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.