दिवंगत चिरंजीवी सरजा की वाइफ मेघना राज ने बताया अपने बेटे का ऑफिशियल नाम, जानें इसका मतलब

दिवंगत एक्टर चिरंजीवी सरजा की वाइफ मेघना राज ने अपने बेटे का ऑफिशियल नाम एक वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर बताया है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

दिवंगत चिरंजीवी सरजा की वाइफ मेघना राज ने बताया अपने बेटे का ऑफिशियल नाम, जानें इसका मतलब

ऐसा कहा जाता है कि, समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता है। कुछ ऐसा ही एक्ट्रेस मेघना राज (Meghana Raj Sarja) के साथ साल 2020 में हुआ था, क्योंकि ये साल उनके लिए अपार दुःख और खुशी एक साथ लाया था। वो 7 जून 2020 का दिन था, जब एक्ट्रेस ने अपने पति व एक्टर चिरंजीवी सरजा (Chiranjeevi Sarja) को हार्ट अटैक के चलते खो दिया था। वो उस समय अपने पहले बेबी के दुनिया में आने की उम्मीद कर रही थीं और इसलिए उन्होंने खुद को मजबूत बनाए रखा। इसके बाद, 22 अक्टूबर 2020 को मेघना ने एक बेबी बॉय का अपने घर में वेलकम किया था, जिसे वो प्यार से ‘जूनियर चीरू’ कहकर बुलाती थीं। अब बेबी के जन्म के कई महीनों बाद, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए अपने बेटे का ऑफिशियल नाम फैंस को बताया है।

meghna raj with baby boy

पहले ये जान लीजिए कि, 2 सितंबर 2021 को मेघना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो के जरिए बताया था कि, वो 3 सितंबर 2021 को अपने बेटे के नाम की अनाउंसमेंट करेंगी। एक्ट्रेस ने इस वीडियो में अपने दिवंगत हसबैंड और अपने बेबी बॉय की क्लिप्स शेयर की थीं और कैप्शन में लिखा था, “स्वर्ग के दरवाजे खोलते हैं...हमारे लिटिल ‘प्रिंस’ का अब एक नाम है.... पहला सवाल जो मुझसे जूनियर चिरंजीवी के बारे में पूछा गया था, वो ये था ‘येन हेसारू जूनियर दू’....और अब आखिरकार राजा ने अपने राजकुमार के नाम का फैसला कर लिया है। सितंबर 3, 2021 को खुलासा करने जा रही हूं।”

(ये भी पढ़ें: नीतू कपूर ने कहा- 'कपूर परिवार के पास नकली अहंकार', मां की बात सुन बेटी रिद्धिमा हुईं हैरान)

अब आपको दिखाते हैं वो वीडियो। दरअसल, कई नामों से बुलाए जाने के बाद, अब ‘जूनियर चीरू’ के पास एक ऑफिशियल नाम है और मेघना ने इसे एक ब्यूटीफुल वीडियो के जरिए अनाउंस किया है। इस वीडियो में उनकी पति और बेटे के साथ बिताई गई अब तक की यादें दिखाई गई हैं। वीडियो के आखिर में मेघना ने अपने बेटे का नाम बताया है, जो ‘रायन राज सरजा’ है।

उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “नाम है....” जानकारी के लिए आपको बता दें कि, जूनियर चीरू का ऑफिशियल नाम अपने पिता के नाम से लिया गया है, और इसका मतलब ‘स्वर्ग का फूल’ होता है।

(ये भी पढ़ें: रिद्धिमा कपूर ने पिता ऋषि को 69वें बर्थडे पर किया याद, पत्नी नीतू ने लिखा- 'सब बर्बाद हो गया')

मेघना राज के बेटे का 6 मंथ बर्थडे 

इससे पहले, 22 अप्रैल 2021 को मेघना राज और दिवंगत चिरंजीवी सरजा के बेबी बॉय 6 महीने के हो गए थे। इस मौके पर बिंदास मां ने अपने बेटे के लिए ग्रैंड बॉस बेबी की थीम पर पार्टी आयोजित की थी। इसकी झलकियां भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिसमें लिटिल मंचकिन काफी क्यूट लग रहे थे। मेघना ने फोटोज के साथ लिखा था, “6 महीने गुजर चुके हैं....अब आप ‘गा’ और ‘गू’ को परफेक्ट तरीके से कह सकते हैं! अप्पा और मैं आपको बहुत प्यार करते हैं! #chiranjeevisarja #JrC #Simba।”

meghna raj with baby boy

meghna raj with baby boy

meghna raj with baby boy

वहीं, ‘टाइम्स ऑफ़ इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में मेघना राज ने बताया था कि, वो कैसे अपने खुशी के लिटिल बंडल के लिए एक मां और पिता दोनों का रोल निभा रही हैं। मातृत्व को सबसे मुश्किल नौकरी बताते हुए मेघना ने उस टाइम को भी याद किया था, जब वो प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल फेज में थीं और वो उनकी मां थीं, जो उनके लिए एक मजबूत पिलर बनकर खड़ी रही थीं। उन्होंने ये भी बताया था कि, उनका बेटा अपने पिता चिरंजीवी सरजा की तरह दिखता है।”

meghna raj with baby boy

फ़िलहाल, मेघना अपने बेबी बॉय की अकेले ही परवरिश कर रही हैं। तो आपको एक्ट्रेस के बेटे का नाम कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.