मिनी माथुर ने पति कबीर खान के पैतृक घर का बदला लुक, देखें कलरफुल कमरे की खूबसूरत झलक

मशहूर डायरेक्टर कबीर खान की पत्नी मिनी माधुर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने पति कबीर के हैदराबाद में स्थित पैतृक घर की झलक दिखाई है। आइए दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

मिनी माथुर ने पति कबीर खान के पैतृक घर का बदला लुक, देखें कलरफुल कमरे की खूबसूरत झलक

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर कबीर खान (Kabir Khan) की लविंग वाइफ मिनी माथुर (Mini Mathur) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। मिनी अक्सर फैंस के बीच अपनी और अपने खुशहाल परिवार की तस्वीरे शेयर करती रहती हैं, जिसे फैंस भी खूब पसंद करते हैं। हाल ही में, मिनी ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने पति कबीर खान के हैदराबाद में स्थित पैतृक घर के एक कलरफुल कमरे की झलक दिखाई है, जो उनकी हैप्पी फैमिली को दर्शाता है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

kabir khan

कबीर खान और मिनी माथुर की मैरिड लाइफ

पहले आप ये जान लीजिए कि, कबीर खान और मिनी माथुर बेहद ही छोटी उम्र में शादी के बंधन में बंध गए थे। मिनी पेशे से एक एक्ट्रेस हैं और वीजे भी रह चुकी हैं। कपल की शादी को 22 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन आज तक मिनी और कबीर के प्यार में कोई बदलाव नहीं आया है। कबीर और मिनी के दो बच्चे हैं, जिनका नाम विवान खान और सायरा खान है। अपने दोनों बच्चों के साथ कबीर और मिनी खूब क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं, जिसकी झलक मिनी दिखाती रहती हैं।

(ये भी पढ़ें: पर्ल वी पुरी को दिव्या खोसला ने किया सपोर्ट, कहा 'पीड़िता की मां बातचीत में काफी रिलैक्स क्यूं हैं')

kabir khan family

आइए अब आपको मिनी माथुर का लेटेस्ट पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, मिनी ने 9 जून 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने हैदराबाद वाले घर के हवादार और कलरफुल कमरे की खूबसूरत झलक दिखाई है। वीडियो की शुरुआत रूम के दरवाजे से होती है, जो बालकनी से जुड़ा हुआ है। इस दरवाजे में सुंदर सफेद रंग के पर्दे लगे हैं। इसके बाद वीडियो में कमरे का खूबसूरत फर्नीचर, शेवरॉन-पैटर्न वाला फर्श और दीवार पर फूलों वाला वॉलपेपर दिखाया गया है। इस कमरे में फैमिली फोटोज के लिए एक व्हाइट दीवार भी है, जिस पर कबीर खान और उनके परिवार की खूब तस्वीरें लगी हुई हैं। इसके अलावा, बुक लवर्स के लिए यहां पर काफी सारी किताबें भी मौजूद हैं। मिनी माथुर द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

(ये भी पढ़ें: आशा नेगी का अब EX बॉयफ्रेंड ऋत्विक धनजानी संग कैसा है रिश्ता, एक्ट्रेस ने कहा- 'हम आगे बढ़ गए हैं')

इस वीडियो को शेयर करते हुए मिनी माथुर ने लिखा, ‘मेरे परिवार के कमरे की झलक। डेन... एक खुश, हवादार, उज्जवल, धूप वाली, रचनात्मक जगह जो छत को नजरअंदाज करते हैं। फर्नीचर कमल की जड़ से बना है, जो लगभग 15 साल पुराना है। लेकिन उम्र के साथ और भी बेहतर दिखता है। बीच का टेबल और केन लाउंजर हैदराबाद में कबीर के पैतृक घर से है। @shabnamguptainteriors ने इस पुराने बेडरूम में प्यारा सा माहौल देने में कामयाबी हासिल की और पुरानी व नई चीजों के साथ काम किया। हमारे सभी पुराने सामानों में फिट। छत पर उनके सिग्नेचर पेंटेड बांस हैं। PS: इसे सिर्फ इसलिए पोस्ट कर रही हूं, क्योंकि आप में से बहुत से लोग मेकओवर को देखने के लिए बहुत एक्साइटेड थे।’

(येे भी पढ़ें: 'खतरों के खिलाड़ी' में जबरदस्त परफॉर्म कर रही हैं दिव्यांका त्रिपाठी! पति विवेक दहिया ने दिया अपडेट)

mini mathur post

कबीर खान, एक्ट्रेस नेहा धूपिया के शो ‘नो फिल्टर नेहा’ में शामिल हुए थे, जिसमें उन्होंने नेहा को अपनी और मिनी की पहली मुलाकात के बारे में बताया था। इस इंटरव्यू में कबीर ने बताया था कि, होम टीवी के नाम के एक चैनल पर एक बड़ा शो आने वाला था, जो वह करने वाले थे। उन दिनों वह फ्रीलांस कैमरापर्सन के तौर पर काम करते थे और मिनी प्रेजेंटेटर थीं। लेकिन वे दोनों डेट्स ना होने की वजह से प्रोडक्शन हाउस के काम को ठुकराने गए थे। इस दौरान वह दोनों पहली बार मिले थे और यही से धीरे-धीरे दोनों की प्रेम कहानी दोस्ती के रिश्ते से शुरू हुई थी।

kabir khan love story

फिलहाल, आज के समय में कबीर खान और मिनी माथुर अपने दोनों बच्चों के साथ अपनी लाइफ को खूब एंजॉय कर रहे हैं। तो आपको मिनी माथुर के घर का ये खूबसूरत कमरा कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.