मोना सिंह हाथों में मेहंदी लगाए कुछ इस अंदाज में आईं नजर, देखिए दोस्तों संग कैसे करती दिखीं मस्ती

एक्ट्रेस मोना सिंह (Mona Singh) जल्द ही शादी करने वाली हैं। लेकिन उससे पहले देखिए उनके मेहंदी सेरेमनी (Mehendi Ceremony) से जुड़ी कुछ प्यारी तस्वीरें।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

मोना सिंह हाथों में मेहंदी लगाए कुछ इस अंदाज में आईं नजर, देखिए दोस्तों संग कैसे करती दिखीं मस्ती

सीरियल जस्सी जैसी कोई नहीं (Jassi Jassi Koi Nahi) में काम करने वाली एक्ट्रेस मोना सिंह (Mona Singh) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अपने किरदार जस्सी के जरिए लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस हाल ही में अपने हाथों पर मेहंदी लगवाए हुए नजर आईं। उनके मेहंदी सेरेमनी (Mehendi Ceremony) से जुड़ी कुछ तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं। वायरल हो रही तस्वीरों में मोना सिंह बेहद ही खूबसूरत और प्यारी लग रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि शादी वाले दिन एक्ट्रेस किसी भी तरह की कोई अटेंशन नहीं चाहती हैं। इसलिए वो बेहद ही सिंपल तरीके से शादी करने जा रही हैं। मोना सिंह 27 दिसंबर के दिन शादी के बंधन में बंधेंगी। आपको बता दें कि मोना साउथ के किसी इन्वेस्टमेंट बैंकर से शादी कर रही हैं।

शादी से पहले मोना सिंह की मेहंदी सेरेमनी से जुड़ी कुछ तस्वीरें इस वक्त इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं। वायरल हो रही तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। मोना सिंह की ब्राइड टीम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेहंदी सेरेमनी से जुड़ी कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में मोना पिंक कलर का सलवार सूट पहने हुए नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं उनके हाथों पर लगी मेहंदी भी बेहद ही प्यारी लग रही है। मोना सिंह इस पल को कितना एंजॉय कर रही हैं इस बात का पता उनके चेहरे पर आई मुस्कान से पता लग रहा है। (ये भी पढ़ें: ये है मोहब्बतें को लेकर इमोशनल हुई दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक जैसा पार्टनर देने के लिए कहा शुक्रिया)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

वहीं, तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि मोना सिंह पिंक कलर के सलवार सूट पर फूलों वाली ज्वेलरी पहने हुए कितनी अच्छी लग रही हैं। उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वो अपने कुछ खास दोस्तों के साथ नजर आईं हैं। एक तस्वीर में मोना सिंह अपने सबसे करीबी दोस्त और कॉमेडियन गौरव गेरा के साथ पोज देती हुईं दिखाई दी हैं। वैसे मोना सिंह की मेहंदी सेरेमनी से जुड़ी तस्वीरें उनके फैंस के लिए किसी बेस्ट क्रिसमस सरप्राइज से कम नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि सारी तस्वीरें क्रिसमस वाले दिन उनके फैंस को देखने को मिली है। अपनी शादी के सभी फंक्शन से पहले मोना सिंह ने अपने दोस्तों के साथ गोवा में बैचलर ट्रिप एन्जॉय की थी।

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

मोना सिंह पहले कई बार शादी से जुड़ी खबरों को नकार चुकी हैं। उनका कहना था कि अगर वो शादी करेंगी तो इस बात की खबर वो लोगों को जरुर देंगी। मोना ने अपनी बात में कहा था कि मैंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कभी भी बात नहीं की है और ना ही मैं करना चाहूंगी। लेकिन एक बात तय है कि जिस दिन मैं शादी करुंगी, मैं इस बारे में खुशी-खुशी पूरी दुनिया को बताऊंगी। (ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा के घर बेटी के जन्म पर सुनील ग्रोवर का आया ऐसा रिएक्शन, फैंस ने कहा- ऐसे कौन रूठता है भाई)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

आपको बता दें कि पहले मोना सिंह के टीवी एक्टर करण ओबेरॉय और कमांडो फिल्म के एक्टर  विद्युत जामवाल के साथ रिलेशनशिप में रहने की खबरें सामने आई थीं। मोना सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में दिखाई देने वाली हैं। इससे पहले वो फिल्म थ्री ईडियट्स में नजर आईं थी। इतना ही नहीं एक्ट्रेस एकता कपूर की वेब सीरीज कहने को हम सफर हैं में नजर आ चुकी हैं।

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

मोना सिंह की मेंहदी की तस्वीरें देखने के बाद आप उन्हें दुल्हन के अवतार में देखने के लिए कितने बेताब हैं हमें कमेंट करके जरुर बताइए। वहीं आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.