मंदिरा बेदी के दुख को बांटती दिखीं फ्रेंड मौनी रॉय, पति राज के निधन के 13 दिन बाद चेहरे पर दिखी हंसी

हाल ही में, हमें एक्ट्रेस मंदिरा बेदी कुछ तस्वीरें मिली हैं, जिसमें उनकी बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय उन्हें चियर-अप करती नजर आई हैं। आइए देखते हैं वो तस्वीरें।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

मंदिरा बेदी के दुख को बांटती दिखीं फ्रेंड मौनी रॉय, पति राज के निधन के 13 दिन बाद चेहरे पर दिखी हंसी

किसी भी इंसान के लिए अपनों को खोना आसान नहीं होता है। जब आप किसी से प्यार करते हैं और वो आपकी जिंदगी से हमेशा के लिए दूर चला जाए, तो ये दर्द किसी भी शख्स के लिए असहनीय होता है। इस फेज से इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) गुजर रही हैं। मंदिरा बेदी ने 13 दिन पहले अपने पति राज कौशल को हमेशा के लिए खो दिया था। हालांकि, मंदिरा बेदी के लिए इस वक्त उनकी बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय (Mouni Roy) सबसे मजबूत पिलर बनकर सामने आई हैं। हाल ही में, मौनी रॉय ने मंदिरा बेदी को चियर-अप करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।

Mandira Bedi

पहले ये जान लीजिए कि, मंदिरा बेदी की साल 1996 में अपने दिवंगत पति राज कौशल से पहली मुलाकात हुई थी। तीन साल तक डेटिंग करने के बाद मंदिरा और राज फरवरी 1999 में शादी के बंधन में बंध गए थे। अपने विवाहित जीवन के 12 साल बाद इस कपल ने एक बच्चे का स्वागत कर पहली बार माता-पिता बनने का सुख प्राप्त किया था। दोनों के बटे का नाम वीर कौशल है। साल 2020 में कपल ने एक बेटी को गोद लिया, जिसका नाम तारा बेदी कौशल है। इसके बाद वो दिन भी आया, जब मंदिरा बेदी की जिंदगी में खालीपन ने जगह ले ली। 30 जून 2021 को मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का हार्ट अटैक से निधन हो गया था।

(ये भी पढ़ें- मंदिरा बेदी की लव स्टोरी: निर्देशक राज कौशल पर कैसे आया एक्ट्रेस का दिल, पढ़ें इनकी प्रेम कहानी)

Mandira Bedi With Late Hubby And Children

अब आपको दिखाते हैं मौनी का लेटेस्ट पोस्ट। दरअसल, 13 जुलाई 2021 को एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मंदिरा बेदी संग दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को हग करते हुए कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। दूसरी फोटो में मंदिरा और मौनी को क्यूट फेस एक्सप्रेशन बनाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मौनी रॉय ने कैप्शन में लिखा है, ‘मेरी सबसे मजबूत मंदिरा बेदी।’

Mandira Bedi With Mouni Roy

Mandira Bedi With Mouni Roy

राज कौशल के निधन के बाद 11 जुलाई 2021 को मंदिरा बेदी को पहली बार मुंबई की सड़कों पर मॉर्निंग वॉक करते हुए देखा गया था। एक्ट्रेस ने वर्कआउट एटायर कैरी किया था, जिसके साथ उन्होंने ब्लैक मास्क लगाया हुआ था। इस दौरान एक्ट्रेस की आंखों में दर्द साफ देखा जा सकता था। मंदिरा बेदी के साथ उनकी सपोर्ट सिस्टम मां भी नजर आई थीं।

मंदिरा बेदी इंडस्ट्री की सबसे मजबूत महिलाओं में से एक मानी जाती हैं और उनके पति राज कौशल के जाने के बाद उन्होंने वाकई खुद को बहुत अच्छे से संभाला है। पति के निधन के 6 दिन बाद एक्ट्रेस ने राज कौशल को श्रद्धांजलि देते हुए अपनी इंस्टा प्रोफाइल से अपनी तस्वीर हटाकर उसकी जगह ब्लैक ब्लैंक फोटो लगा दी थी।

(ये भी पढ़ें- हिमांशी खुराना ने BF आसिम रियाज के बर्थडे पर रखी सरप्राइज पार्टी, सेलिब्रेशन के वीडियोज आए सामने)

Mandira Bedi Insta Profile

यही नहीं, मंदिरा बेदी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर पति राज कौशल संग कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मंदिरा बेदी ने कैप्शन में ब्रोकेन हार्ट की इमोजी शेयर की थी। इससे मालूम पड़ता है कि, मंदिरा बेदी इस वक्त किस दुख से गुजर रही हैं।

Mandira Bedi With Her Late Husband Raj Kaushal

Mandira Bedi With Her Late Husband Raj Kaushal

Mandira Bedi With Her Late Husband Raj Kaushal

राज कौशल के अचानक निधन ने पूरे देश को हैरान कर दिया था और मंदिरा बेदी तो अंदर से बिल्कुल टूट गई थीं। हालांकि, इस दर्द भरे फेज को उन्होंने मजबूती के साथ सामना किया। उन्होंने समाज की रूढ़ियों को तोड़कर अपने पति राज कौशल का खुद अंतिम संस्कार किया था। मंदिरा अपने पति के शरीर को कंधा देती और मिट्टी के घड़े को लेकर लैंगिक समानता का संदेश देती नजर आई थीं।

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सासू मां और भाई को विश किया बर्थडे, दोनों के लिए शेयर किया खास पोस्ट)

फिलहाल, हम प्रार्थना करते हैं कि, मंदिरा बेदी अपने इस दुख से जल्द ही उबर कर आए जाएं।

(फोटो क्रेडिट- मौनी रॉय)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.