जानें MS Dhoni-Sakshi Dhoni की बेटी Ziva की स्कूल फीस, रांची के 'टॉरियन वर्ल्ड स्कूल' की हैं छात्रा

यहां हम आपको इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा सिंह धोनी की स्कूल फीस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काफी ज्यादा है। आइए जानते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

जानें MS Dhoni-Sakshi Dhoni की बेटी Ziva की स्कूल फीस, रांची के 'टॉरियन वर्ल्ड स्कूल' की हैं छात्रा

भारतीय क्रिकेट टीम के अब तक के सबसे शानदार कप्तान माने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हैं। हर क्रिकेट प्रेमी उन्हें क्रिकेट के इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों और कप्तानों में से एक मानता है। 'आईसीसी टूर्नामेंट' के सभी बड़े खिताब जैसे 'टी20 विश्व कप', 'आईसीसी वनडे विश्व कप' (2011) और 'चैंपियंस ट्रॉफी' अपने कार्यकाल में जीतने वाले वह पहले भारतीय कप्तान रहे हैं। 

पर्सनल लाइफ की बात करें, तो महेंद्र सिंह धोनी ने 2010 में अपनी गर्लफ्रेंड साक्षी रावत से शादी की थी और 6 फरवरी 2015 को अपनी बेटी जीवा सिंह धोनी (Ziva Singh Dhoni) के आगमन के साथ कपल ने पैरेंटहुड अपनाया था। अपने पिता की तरह जीवा भी काफी पॉपुलर हैं, जिनका सोशल मीडिया पर अपना अलग फैनबेस है। जीवा के इंस्टाग्राम हैंडल पर 2.5 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। जीवा रांची (झारखंड) के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ती हैं, जो एमएस धोनी का होमटाउन है। आइए आपको उनकी फीस के बारे में बताते हैं। 

ms dhoni family

जीवा सिंह धोनी की स्कूल फीस

मुंबई के 'धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल' में पढ़ने वाले कई सेलिब्रिटी बच्चों के विपरीत, जीवा रांची के 'टॉरियन वर्ल्ड स्कूल' में पढ़ती हैं। यह प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूलों में से एक है, जो डे स्कॉलर सुविधा भी प्रदान करता है। रांची के अन्य स्कूलों की तुलना में 'टॉरियन वर्ल्ड स्कूल' की फीस काफी ज्यादा है।

एलकेजी से कक्षा 8वीं तक की वार्षिक फीस लगभग 4.40 लाख और कक्षा 9वीं से 12वीं के लिए फीस लगभग 4.80 लाख रुपए है। जीवा अभी 8 साल की हैं और तीसरी कक्षा में पढ़ रही हैं, इसलिए उनकी सालाना फीस लगभग 4.40 लाख रुपए है।

ziva singh dhoni

ये स्टारकिड्स हैं 'धीरूभाई अंबानी स्कूल' के स्टूडेंट, जानने के लिए यहां क्लिक करें

'टॉरियन वर्ल्ड स्कूल' के बारे में जानने योग्य बातें

'लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स' के पूर्व छात्र अमित बाजला द्वारा 2008 में स्थापित 'टॉरियन वर्ल्ड स्कूल' 65 एकड़ के परिसर में फैला हुआ है। 'एजुकेशन टुडे' मैगज़ीन द्वारा इसे रांची और झारखंड में नंबर 1 बोर्डिंग स्कूल का दर्जा दिया गया है। स्कूल समग्र शिक्षा को बढ़ावा देता है और शिक्षा के साथ-साथ जैविक खेती, घुड़सवारी और अन्य एक्टिविटीज पर जोर देता है। 

'टॉरियन वर्ल्ड स्कूल' ने खूब प्रतिष्ठा हासिल की है, क्योंकि यह अपने छात्रों को अलग-अलग स्ट्रीम के साथ प्रैक्टिकल नॉलेज भी देता है, जिसमें कई इंटरनेशनल टीचर्स शामिल हैं। बच्चे के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए खेल, तैराकी, योग और अन्य गतिविधियां भी कराई जाती हैं।

ziva singh dhoni

एमएस धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी को कैसे किया था प्रपोज? खुद क्रिकेटर ने किया था खुलासा, जानने के लिए यहां क्लिक करें

जब धोनी अपनी बेटी जीवा के जन्म के दौरान नहीं थे मौजूद

जीवा के जन्म के दौरान माही अपनी पत्नी के साथ नहीं रह सके थे, क्योंकि वह 2015 के विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेल रहे थे। जब जीवा का जन्म होने वाला था, तब उनका परिवार उनसे संपर्क नहीं कर सका था, क्योंकि वह महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों के दौरान अपना मोबाइल बंद रखते थे, इसलिए धोनी की फैमिली ने यह खुशखबरी देने के लिए उनके सबसे अच्छे दोस्त सुरेश रैना को फोन किया था। 

ms dhoni family

जब MS Dhoni ने अपनी बेटी का नाम 'Ziva' रखने की वजह का किया था खुलासा, बताया था अर्थ, जानने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, जीवा की फीस के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.