पृथ्वी अंबानी के बर्थडे की अनदेखी तस्वीर आई सामने, मां श्लोका की फैमिली संग खुश दिखे बर्थडे बॉय

हाल ही में, मुकेश अंबानी के पोते और आकाश अंबानी के बेटे पृथ्वी अंबानी के पहले बर्थडे की एक अनदेखी तस्वीर सामने आई है, जिसमें बर्थडे बॉय काफी क्यूट लग रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

पृथ्वी अंबानी के बर्थडे की अनदेखी तस्वीर आई सामने, मां श्लोका की फैमिली संग खुश दिखे बर्थडे बॉय

दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों की लिस्ट में शुमार मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के परिवार का हर जश्न चर्चा का विषय बन जाता है। बात चाहे शादी की हो या किसी पारंपरिक फंक्शन की, अंबानी परिवार का हर सेलिब्रेशन कमाल का होता है। हाल ही में, हमें मुकेश अंबानी के पोते और आकाश अंबानी के बेटे पृथ्वी अंबानी (Prithvi Ambani) के पहले जन्मदिन की थ्रोबैक फोटो मिली है, जिसमें बर्थडे बॉय बहुत क्यूट लग रहे हैं।

PRITHVI

पहले ये जान लीजिए कि, पृथ्वी अंबानी, अंबानी परिवार के सबसे छोटे सदस्य और आकाश व श्लोका के बेटे हैं। उनका जन्म 10 दिसंबर 2020 को हुआ था। अंबानी परिवार का हर सदस्य लाइमलाइट चुराने में कामयाब रहता है, ऐसे में भला पृथ्वी पीछे कैसे रह सकते हैं। वह अभी से अपने क्यूट लुक्स की वजह से सबके पसंदीदा हैं और लोग उनकी एक झलक पाने के लिए तरसते हैं।

PRITHVI

अब बात करते हैं पृथ्वी के जन्मदिन की अनदेखी तस्वीर की, जो आकाश अंबानी के फैनपेज द्वारा शेयर की गई है। इस तस्वीर में वह व्हाइट और ब्लू प्रिंटेड आउटफिट में बेहद क्यूट लग रहे हैं। तस्वीर में उनकी मां श्लोका मेहता संग उनकी पूरी फैमिली और पिता आकाश अंबानी भी नजर आ रहे हैं। इस फोटो में यूं तो सभी के चेहरे खिले-खिले नजर आ रहे हैं, लेकिन पृथ्वी की मासूमियत और क्यूटनेस फैंस का दिल जीत रही है।

PRITHVI

बात करें, पृथ्वी के पहले जन्मदिन की, तो इसका जश्न काफी शानदार था, जो गुजरात के जामनगर स्थित अंबानी परिवार के पैतृक घर में धूमधाम से मनाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पृथ्वी के बर्थडे सेलिब्रेशन में 120 से ज्यादा मेहमानों को बुलाया गया था, जिसमें बॉलीवुड और खेल जगत की मशहूर हस्तियां शामिल थीं। इसके अलावा, करीब 100 पंडितों ने पृथ्वी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूजा पाठ की थी और करीब 50,000 ग्रामीणों को अंबानी फैमिली ने जन्मदिन के अवसर पर भोजन कराया था, इसके साथ ही आस-पास के अनाथालयों को जरूरत के सामान भी दान किए थे।

PRITHVI

(ये भी पढ़ें- KGF स्टार यश की पत्नी राधिका पंडित ने बच्चों संग शेयर कीं तस्वीरें, वरमहालक्ष्मी पर्व की दी बधाई)

पृथ्वी के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं, जिनमें पूरा अंबानी परिवार जश्न में डूबा नजर आ रहा था। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता था कि, पृथ्वी के बर्थडे वेन्यू को कितने शानदार तरीके से सजाया गया था। इसके अलावा उनके बर्थडे केक्स की भी झलकियां सामने आई थीं, जो वाकई बेहद सुंदर थीं।

CAKE

CAKE

GIFT

(ये भी पढ़ें- विजय देवरकोंडा ने रश्मिका को किया हग, क्रेजी हुए फैंस, बोले- 'कुछ हग्स कभी नहीं बदलते')

फिलहाल, पृथ्वी अंबानी के पहले बर्थडे सेलिब्रेशन की यह अनदेखी तस्वीर आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.