Mukesh Ambani ने Shloka-Akash संग फिर किए सिद्धिविनायक के दर्शन, पोते Prithvi को गोद लिए आए नजर

हाल ही में, बिजनेसमैन मुकेश अंबानी को अपने बेटे आकाश अंबानी, बहू श्लोका मेहता और पोते पृथ्वी के साथ एक बार फिर से सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर स्पॉट किया गया। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Mukesh Ambani ने Shloka-Akash संग फिर किए सिद्धिविनायक के दर्शन, पोते Prithvi को गोद लिए आए नजर

भारत के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अपने बिजनेस और फैमिली फंक्शन्स के साथ-साथ अपने परोपकारी कार्य व धर्म के प्रति अपने झुकाव के लिए भी जाने जाते हैं। पिछले कुछ दिनों में मुकेश को अपने बेटे आकाश अंबानी, बहू श्लोका मेहता और पोते पृथ्वी आकाश अंबानी के साथ कई बार मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया है। इसी क्रम में एक बार फिर मुकेश ने अपनी बहू, बेटे व पोते संग भगवान गणपति का आशीर्वाद लिया।

मुकेश अंबानी ने बेटे आकाश, बहू श्लोका व पोते पृथ्वी संग सिद्धिविनायक के किए दर्शन

24 मई 2023 को एक पैपराजी इंस्टाग्राम पेज से कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए गए हैं, जिसमें कड़ी सिक्योरिटी के बीच मुकेश अंबानी को अपने बेटे आकाश, प्रेग्नेंट बहू श्लोका मेहता और पोते पृथ्वी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन करके मंदिर से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान, जहां होने वाली मां श्लोका लैवेंडर कलर के कुर्ता सेट में सिंपल लुक में नजर आईं, वहीं पृथ्वी येलो कलर की प्रिंटेड टी-शर्ट और रेड शॉर्ट्स में क्यूट लग रहे थे। मुकेश ने इस मौके पर एक सफेद कुर्ता-पायजामा पहना था और आकाश व्हाइट टी-शर्ट और शॉर्ट्स में नजर आए। 

shloka mehta

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

दादू मुकेश अंबानी की गोद में नजर आए पृथ्वी

वीडियोज के अलावा, मुकेश अंबानी के सिद्धिविनायक की यात्रा से एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें नन्हे राजकुमार और अंबानी फैमिली के सबसे छोटे सदस्य पृथ्वी अपने दादू की गोद में नजर आ रहे हैं। हालांकि, ये उनके चहरे के क्यूट एक्सप्रेशंस थे, जिन्होंने फैंस को खुश कर दिया। जब Mukesh Ambani ने की प्रेग्नेंट 'बहू' Shloka Mehta की देखभाल, मंदिर में दिखा था 'ससुरजी' का क्यूट जेस्चर, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

prithvi

वैसे, यह इस महीने में तीसरी बार है, जब अंबानी फैमिली सिद्धिविनायक मंदिर गई है। इससे पहले, 21 मई 2023 को पैपराजी ने अंबानी परिवार को प्रसिद्ध मंदिर में स्पॉट किया था। सामने आए वीडियो में मुकेश अंबानी को श्लोका, आकाश और पृथ्वी के साथ मंदिर परिसर से बाहर आते हुए देखा गया था। इस दौरान, मुकेश ने पृथ्वी को अपनी गोद में लिया हुआ था और आगे बढ़ रहे थे।

वहीं, दूसरी तरफ प्रेग्नेंट श्लोका मेहता उनके पीछे-पीछे चलती हुई नजर आ रही थीं। इस दौरान, उन्होंने पिंक कलर का फ्लोई कुर्ता पहना हुआ था, जिसमें उनका पूर्ण विकसित बेबी बंप साफ झलक रहा था। अपने नो-मेकअप लुक में प्रेग्नेंसी ग्लो फ्लॉन्ट करती हुई श्लोका बहेद प्यारी लग रही थीं। वहीं, उनके पति आकाश भी उनके साथ थे और कैजुअल शॉर्ट्स व कॉन्ट्रास्टिंग टी-शर्ट में सिंपल लुक में नजर आए थे।

mukesh ambani

श्लोका मेहता की इंटीमेट गोद भराई

बता दें कि श्लोका मेहता दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने 10 दिसंबर 2020 को अपने बेटे पृथ्वी के जन्म के साथ पहली बार मदरहुड को अपनाया था। अब वह अपने पति आकाश अंबानी के साथ दूसरे बेबी की उम्मीद कर रही हैं। हाल ही में, उनकी दोस्तों ने उनके लिए एक इंटीमेट गोद भराई समारोह का आयोजन किया था, जिसमें वह एक पिंक कलर की ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखते हुए अपने बेबी बंप और प्रेग्नेंसी ग्लो को फ्लॉन्ट किया था। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

shloka mehta

फिलहाल, मुकेश अंबानी, श्लोका और पृथ्वी की लेटेस्ट झलकियां आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.