By Shivakant Shukla Last Updated:
पॉपुलर डांसिंग रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' (Super Dancer Chapter 4) अब एक बार फिर से दर्शकों का एंटरटेनमेंट कर रहा है। शो के आगामी एपिसोड में दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर चीफ गेस्ट के रूप में होंगी। सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शो का एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के हिट रोमांटिक गानों पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान नीतू कपूर अपने पति को याद कर भावुक हो जाती हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
पहले ये जान लीजिए कि, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। एक्टर के निधन के बाद से पूरे देश को तगड़ा झटका लगा था। ऋषि कपूर की फैमिली तो कई महीने तक उनके निधन के सदमे से नहीं उबर पाई थी। हालांकि, धीरे-धीरे सब कुछ पटरी पर आ गया है। फिर भी एक्टर की पत्नी नीतू कपूर अभी भी अपने पति को याद करके कभी-कभी भावुक हो जाती हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला, जब 'सुपर डांसर चैप्टर 4' के सेट पर नीतू कपूर भावुक हो गईं।
(ये भी पढ़ें: सामने आई कपूर फैमिली की ये थ्रोबैक फोटो, सुपरकूल अंदाज में दिख रही फैमिली)
दरअसल, सोनी टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। नीतू नीले रंग के सलवार सूट में दुपट्टे के साथ मैचिंग ज्वेलरी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो में सभी कंटेस्टेंट्स नीतू कपूर और ऋषि कपूर के हिट गानों पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान पति ऋषि कपूर को याद कर एक्ट्रेस नीतू कपूर की आंखे नम हो गईं। ये देखकर सेट पर मौजूद हर शख्स इमोशनल हो जाते हैं। वीडियो क्लिप में नीतू को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “इतनी अच्छी श्रद्धांजलि। मुझे नहीं लगता कि किसी ने कभी दिया है या दे सकता है। यह दिल को छू गया।” वीडियो में एक कंटेस्टेंट जो अपने आपको नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर का बहुत बड़ा फैन बताता है, इस पर शो में उसे फोन पर रणबीर से बातचीत करने का मौका मिलता है। वही, नीतू कपूर को भी कंटेस्टेंट संग डांस करते हुए देखा जा सकता है।
इसके पहले, नीतू कपूर ने सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' के सेट पर शिरकत की थी, जहां उन्होंने अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर के साथ अपने संबंधों के बारे में बात की थी। इस शो में पहुंचकर नीतू कपूर ने अपनी और ऋषि कपूर की प्यारी सी लव स्टोरी का जिक्र भी किया। नीतू कपूर ने शो में ऋषि कपूर के प्रपोजल के बारे में बताया था, जो काफी अनोखा था। एक्ट्रेस ने बताया था कि, ऋषि कपूर ने उन्हें टेलीग्राम के जरिए प्रपोज किया था। शो में नीतू कपूर ने कहा कि, ‘वह शूटिंग की वजह से पेरिस में थे और मैं उन दिनों कश्मीर में शूटिंग कर रही थी। एक दिन अचानक मुझे एक टेलीग्राम मिला, जो ऋषि ने भेजा था। उस टेलीग्राम में लिखा था कि, वह मुझसे प्यार करते हैं और उन्हें मेरी बहुत याद आती है।’
(ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर की फैमिली की अनदेखी फोटो: बेहद क्यूट लग रहे हैं छोटे रणबीर और रिद्धिमा, तस्वीर मोह लेगी मन)
‘इंडियन आइडल 12’ में ही नीतू ने उन्होंने ऋषि कपूर से जुड़ा एक पुराना किस्सा शेयर किया था। नीतू ने उस टाइम को याद किया था, जब उन दोनों का ‘झूठा कहीं का’ गाने के दौरान ब्रेकअप हो गया था। 30 मार्च 2021 को नीतू ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो का कोलाज शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि यही सेम चीज एक बार ऋषि कपूर ने भी एक इवेंट फैंस को बताई थी। वीडियो में ऋषि कपूर कह रहे हैं, “झूठा कहीं का, जो गाना था। उस दौरान मैं और नीतू बिल्कुल बात नहीं कर रहे थे। हमारा झगड़ा हो गया था, लड़ाई हो गयी थी। चार दिन लगे गाना पिक्चराइज करने में, और एक दिन ना उसने बात की और ना मैंने उससे बात की। लेकिन जब आप पर्दे पर देखेंगे, तो लगेगा कि ये बिल्कुल प्यार में हैं और कुछ हुआ ही नहीं है।”
इस कोलाज में नीतू ने अपना वर्जन भी दिखाया था, जो उन्होंने ‘इंडियन आयडल 12’ के सेट्स पर शेयर किया था, जहां उन्होंने कहा था, “झूठा कहीं का, जीवन के हर मोड़ पे गाने में हम डांस कर रहे हैं, बड़े खुश हो रहे हैं। लेकिन वास्तव में हमारा ब्रेकअप हो गया था। मेकअप रूम में रो रो के मेरी बुरी हालत थी। मेरा डॉक्टर आया हुआ था, मेरे को इंजेक्शन मार रहा था।” इस वीडियो कोलाज के कैप्शन में नीतू ने लिखा, “हम दोनों के द्वारा अलग-अलग ओकेजन पर सेम स्टोरी बताई गई। #indianidol12।”
(ये भी पढ़ें: जब रणबीर को पड़ा जोरदार थप्पड़, जानें आखिर क्यों पिता ऋषि कपूर को उठाना पड़ा था हाथ)
वर्कफ्रंट की बात करें तो, नीतू कपूर राज मेहता की आगामी फिल्म 'जग जुग जियो' के साथ फिल्मों में वापसी कर रही हैं, जिसमें अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
फिलहाल, नीतू कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। तो आपको ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।