ऋषि कपूर ने नीतू कपूर को टेलीग्राम के जरिए किया था प्रपोज, एक्ट्रेस ने बताया किस्सा

रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के अपकमिंग एपिसोड में नीतू कपूर बतौर गेस्ट के रूप में पहुंचेंगी, जिसके कई प्रोमो सामने आ चुके हैं। इस शो में नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के प्रपोजल के बारे में भी बताया।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

ऋषि कपूर ने नीतू कपूर को टेलीग्राम के जरिए किया था प्रपोज, एक्ट्रेस ने बताया किस्सा

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) बेशक आज हमारे बीच मौजूद नहीं हैं। 30 अप्रैल 2020 को अभिनेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन उनका परिवार और फैंस आज भी उन्हें याद करते हैं। ऋषि कपूर की लविंग वाइफ और वेटरन एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neeti Kapoor) अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने हसबैंड को याद करती हुई नजर आती रहती हैं। हाल ही में, ऋषि कपूर के निधन के बाद पहली बार नीतू कपूर ‘इंडियन आइडल’ के सेट पर पहुंचीं, जिसका टेलीकास्ट इस वीकेंड पर होगा। यहां पर एक्ट्रेस ने अपने और अपने हसबैंड ऋषि कपूर के कई मजेदार किस्से सुनाए। नीतू कपूर ने इस शो में ये भी बताया कि ऋषि कपूर ने उन्हें कैसे प्रपोज किया था। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

kapoor

पहले आप ये जान लीजिए कि, सितंबर 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर का पता चलने के बाद वो पत्नी नीतू सिंह के साथ न्यूयॉर्क इलाज के लिए गए थे। वहां लगभग 1 साल इलाज करवाने के बाद वह सितंबर 2019 में भारत लौटे थे। उन दिनों वह लगभग ठीक हो गए थे, लेकिन 29 अप्रैल 2020 की रात को अचानक उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के सर एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, और फिर 30 अप्रैल की सुबह उनका निधन हो गया था। एक्टर के निधन के बाद से पूरे देश को तगड़ा झटका लगा था। ऋषि कपूर की फैमिली तो कई महीने तक उनके निधन के सदमे से नहीं उबर पाई थी। हालांकि, धीरे-धीरे सब कुछ पटरी पर आ गया है। फिर भी एक्टर की पत्नी नीतू कपूर अभी भी अपने पति को याद करके कभी-कभी भावुक हो जाती हैं। (ये भी पढ़ें: अंकिता भार्गव ने बेटी मेहर को जन्म देने के बाद ऐसे घटाया था वजन, वीडियो में शेयर किए फिटनेस टिप्स)

rishi kapoor

आइए अब आपको ऋषि कपूर के प्रपोजल के बारे में बताते हैं। दरअसल, 'सोनी टीवी’ द्वारा ‘इंडियन आइडल’ के कई प्रोमो वीडियोज अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए हैं, जिसमें नीतू कपूर अपने कई पुराने किस्से सुनाती हुई नजर आ रही हैं। इस शो में पहुंचकर नीतू कपूर ने अपनी और ऋषि कपूर की प्यारी सी लव स्टोरी का जिक्र भी किया। नीतू कपूर ने शो में ऋषि कपूर के प्रपोजल के बारे में बताया, जो काफी अनोखा था। एक्ट्रेस ने बताया कि ऋषि कपूर ने उन्हें टेलीग्राम के जरिए प्रपोज किया था। शो में नीतू कपूर ने कहा कि, ‘वह शूटिंग की वजह से पेरिस में थे और मैं उन दिनों कश्मीर में शूटिंग कर रही थी। एक दिन अचानक मुझे एक टेलीग्राम मिला, जो ऋषि ने भेजा था। उस टेलीग्राम में लिखा था कि वह मुझसे प्यार करते हैं और उन्हें मेरी बहुत याद आती है।’ (ये भी पढ़ें: 'लूडो' फेम पर्ल माने ने शेयर कीं बेबी गर्ल की क्यूट फोटोज, लिखा 'आप जहां जाओगी मैं वहां रहूंगी')

इस शो में आकर नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर की खराब डांसिंग के बारे में भी बताया। मशहूर फोटोग्राफर 'विरल भयानी' ने भी इस शो का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि शो के एंकर व सिंगर आदित्य नारायण स्टेज पर खड़े होकर दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के डांस और एक्टिंग की तारीफ करते हैं, लेकिन बीच में ही नीतू कपूर बोल पड़ती हैं और कहती हैं कि, ‘ऋषि सबसे खराब डांसर थे। वह सिर्फ अपनी हाफ बॉडी से डांस करते थे। उनके हाथ और उनका फेस डांस के मामले में कमाल था, लेकिन उनके पैर की मूवमेंट काफी खराब थी। उनके पैरों की मूवमेंट को देखकर मैं भी परेशान हो जाती थी। ‘एक मैं और एक तू’ गाने की शूटिंग के दौरान उनसे पैर की मूवमेंट हो ही नहीं रही थी। तब मैं ये सोचने लगी थी कि ये आदमी डांस क्यों नही कर सकता है। लेकिन स्क्रीन पर उनके फेस के एक्सप्रेशन और हाथ के मूवमेंट इतने मजेदार होते थे कि किसी का ध्यान पैरों पर जाता ही नहीं था।’ (ये भी पढ़ें: मीरा राजपूत में पहने 8,900 रुपए के गोल्ड इयरिंग्स से अटैच एयर पॉड्स, शुरू किया नया ट्रेंड

फिलहाल, ये तो सच है कि नीतू कपूर आज भी अपने पति ऋषि कपूर को बेहद मिस करती हैं। वह हमेशा की तरह आज भी उनसे बेहद प्यार करती हैं। तो आपको नीतू कपूर द्वारा अपनी लव स्टोरी का बताया गया ये किस्सा कैसा लगा? हमे कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: नीतू कपूर, विरल भयानी, सोनी टीवी)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.