निक्की तंबोली हैं शादी के लिए तैयार, बताया कैसा चाहिए लड़का

एक्ट्रेस निक्की तंबोली ने हाल ही में अपनी शादी और रिलेशशिप के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं निक्की ने क्या कहा है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

निक्की तंबोली हैं शादी के लिए तैयार, बताया कैसा चाहिए लड़का

‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) से फेमस हुई एक्ट्रेस निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) हाल ही में स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' (Khatron Ke Khiladi 11) की शूटिंग पूरी करके मुंबई वापस आ गई हैं। इस बीच वह किसी ना किसी वजह से खबरों में बनी हुई हैं। निक्की अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने से कभी भी हिचकती नहीं हैं। हाल ही में, उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया है कि, उन्हें शादी के लिए कैसा लड़का चाहिए? आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

Nikki Tamboli

पहले तो ये जान लीजिए कि, ‘बिग बॉस 14’ के दौरान निक्की तंबोली और शो के कंटेस्टेंट रहे जान कुमार सानू के रिलेशनशिप की चर्चा खूब सुर्खियां बटोर रही थीं। दोनों 'बिग बॉस' के दौरान क्लोज आए थे। शो में दर्शकों को दोनों का खट्टा-मीठा रिश्ता देखने को मिला था। 'बिग बॉस' के एक एपिसोड में गार्डन एरिया में निक्की ने अली गोनी के सामने अपने प्यार का इजहार किया था। निक्की ने कहा था, 'मैं तुम्हें पसंद करती हूं और मैं कभी तुम्हारे सामने दोस्ती का हाथ नहीं बढ़ाउंगी। क्योंकि अगर मैं ऐसा करती हूं, तो मैं तुमसे प्यार करने लगूंगी।' निक्की की ये बात सुनकर अली गोनी भी हैरान रह गए थे।

nikki tamboli and jaan kumar sanu

(ये भी पढ़ें- 'केजीएफ' फेम यश और राधिका पंडित की गृह प्रवेश की तस्वीरें वायरल, ट्रेडिशनल एटायर ने खींचा ध्यान)

हालांकि, शो से निकलने के बाद निक्की ने जान कुमार को सिर्फ अपना दोस्त बताया है। निक्की ने एक इंटरव्यू में कहा था, मुझे नहीं लगता वो मेरे टाइप का है। मैं उस लड़के को डेट करने के बारे में सोचती हूं, जो काफी मैच्योर हो, जो दुर्भाग्यवश जान नहीं हैं। मैं मजबूत पर्सनैलिटी को पसंद करती हूं और मुझे फील होता है कि, जान अपनी नजरों में काफी मजबूत है, लेकिन मेरी नजरों में नहीं।”

Nikki Tamboli

(ये भी पढ़ें- 'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली ने खरीदी 12 लाख की महिंद्रा थार, एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर कर दिखाई झलक)

अब आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस के लेटेस्ट इंटरव्यू के बारे में। दरअसल, आरजे सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में निक्की ने कहा कि, 'वह कैजुअल रिलेशनशिप के लिए बहुत बिजी हैं। मुझे किसी की जिंदगी खराब नहीं करनी है। मैं बहुत ओपन हूं कि, मेरे पास समय नहीं है। मुझे टाइमपास रिलेशनशिप नहीं चाहिए। मुझे अपने लिए टाइम नहीं है, तो मैं किसी और को अपना झूठा टाइम क्यों दूं।'

Nikki Tamboli

(ये भी पढ़ें- अली गोनी और जैस्मिन ने बताया अटूट रिश्ते का मंत्र, कहा- 'जब आप दोस्त होते हैं, तो चीजें नहीं बदलती')

निक्की से जब सीरियस रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'अगर मुझे अच्छा लड़का आज भी मिल जाए, तो मैं शादी भी कर लूं। मुझे टाइमपास करने के लिए टाइम नहीं है। मेरे लिए करियर महत्वपूर्ण है। निक्की ने आगे कहा, वह इस समय काम पर फोकस कर रही हैं। अगर उन्हें कोई शादी के लिए प्रपोज करता है और उन्हें वह इंसान पसंद आता है, तो वह उससे कभी भी शादी कर लेंगी।'

Nikki Tamboli

वर्कफ्रंट की बात करें तो, निक्की तंबोली 'बिग बॉस 14' के बाद से कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में, उनका टोनी कक्कड़ के साथ गाना 'नंबर लिख...' रिलीज हुआ है। ये गाना फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इसे अब तक 25 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा निक्की का मिलिंद गाबा के साथ 'शांति' गाना रिलीज हुआ है। ये गाना भी फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

फिलहाल, निक्की तंबोली के इंटरव्यू से साफ है कि, एक्ट्रेस अपने लिए अच्छे लड़के की तलाश ​कर रही हैं और जल्द ही शादी करने के लिए तैयार हैं। तो निक्की के इस इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.