Nita Ambani ने 'DAIS Alumni Meet 2024' में कैरी किया 6.22 लाख रुपए का क्रिस्टल-एम्बेलिश्ड बैग

'धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल एलुमनी मीट 2024' में नीता अंबानी ने अपने लुक से सबका ध्यान खींच लिया। इसके अलावा, यह उनकी आर्म कैंडी थी, जिसकी कीमत किसी को भी चौंका सकती है।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Nita Ambani ने 'DAIS Alumni Meet 2024' में कैरी किया 6.22 लाख रुपए का क्रिस्टल-एम्बेलिश्ड बैग

नीता अंबानी (Nita Ambani) भारत की सबसे पॉपुलर बिजनेसवुमेन में से एक हैं। अपने जीवन में अत्यधिक सफलता हासिल करने के बावजूद, नीता को उनके 'डाउन टू अर्थ' नेचर और अपनी जड़ों के प्रति गहरे जुड़ाव के लिए पसंद किया जाता है। उन्होंने अपनी बेटी ईशा अंबानी की मदद से मुंबई में 'नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र' लॉन्च करके वैश्विक ब्रांड्स के लिए भारतीय बाजार तक आसानी से पहुंचने और इसके विपरीत एक मंच भी लॉन्च किया है। हालांकि, नीता का विदेशी ब्रांड्स के प्रति प्रेम अक्सर पब्लिक अपीयरेंस के दौरान देखने को मिलता है।

2024 में 'DAIS एलुमनी मीट' में नीता अंबानी लाइम ग्रीन साड़ी में दिखीं खूबसूरत

3 जनवरी 2024 को नीता अंबानी ने 'धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल एलुमनी मीट' की शोभा बढ़ाई थी और एक बार फिर विदेशी ब्रांडों में से एक के प्रति उनका प्यार देखा गया। 'DAIS' एलुमनी मीट में उनके दौरे के तुरंत बाद, एक अंबानी फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बिजनेसवुमेन की तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की। तस्वीरों में नीता लाइम ग्रीन कलर की साड़ी पहने हुए नजर आईं, जिस पर सिल्वर रंग की डिटेलिंग थी।

nita ambani

nita ambani

उन्होंने ग्रीन रत्नों से सजे एक डायमंड नेकपीस, मैचिंग चांदबाली और चूड़ियों के साथ अपने लुक को पूरा किया था। इसके अलावा, सॉफ्ट ब्लश मेकअप (जिसमें पिंक लिप्स, आईलाइनर के पतले स्ट्रोक और खुले बाल व एक गुलाबी बिंदी शामिल थी) ने उनके लुक को पूरा किया था।

nita ambani

nita ambani

nita ambani

नीता ने 'DAIS एलुमनी मीट' में कैरी किया 6.22 लाख का 'चैनल' बैग

एक अन्य अंबानी फैन पेज ने नीता के बैग की डिटेल्स शेयर कीं। इस इवेंट में नीता को अपने पसंदीदा ब्रांड 'चैनल' के सिल्वर कलर के क्रिस्टल-एम्बेलिश्ड फ्लैप बैग को फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया। क्रिस्टल एम्बेलिश्ड फ्लैप बैग की कीमत 7500 अमेरिकी डॉलर है, जो इंडियन करेंसी के मुताबिक, 6 लाख 22 हजार रुपए होती है। खैर, बैग ने नीता के लुक को खूबसूरती से पूरा किया था और कुल मिलाकर, वह खूबसूरत लग रही थीं।

nita ambani

(PICTURE CREDIT- Instagram)

जब Nita Ambani ने लंदन जर्नी पर पहना प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट, 15 लाख का 'बिर्किन' हैंडबैग लिए आई थीं नजर, फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें

जब नीता अंबानी ने 'आईपीएल' नीलामी के लिए एक स्टेटमेंट 'चैनल' बैग के साथ पहना था पैंटसूट

2023 'इंडियन प्रीमियर लीग' नीलामी के दौरान नीता ने दुबई के 'कोको कोला एरिना' में शानदार उपस्थिति दर्ज कराई थी। वह हमेशा की तरह अपनी टीम 'मुंबई इंडियन' के लोगो वाले सफेद रंग के धारीदार ब्लेज़र में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसके साथ उन्होंने व्हाइट कलर का टॉप और मैचिंग पैंट स्टाइल किया था। 

उन्होंने अपने क्लासी पैंटसूट लुक को 'आईपीएल' के लिए एक स्टेटमेंट बैग के साथ जोड़ा था, जो 'चैनल' ब्रांड का था। 'न्यूज इंस्पायर्ड' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बैग की कीमत 9,600 अमेरिकी डॉलर है, जो इंडियन करेंसी के मुताबिक, 7,98,575 रुपए होती है।

nita ambani

नीता अंबानी के महंगे शौक: 90 करोड़ की कार से लाखों की साड़ी-लिपिस्टिक-जूतों तक, जानें सब कुछ

फिलहाल, आपको नीता का 'चैनल' बैग कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.