Radhika Merchant ने गणपति दर्शन के दौरान छुए Nita Ambani के पैर, 'सासू मां' ​ने दिया आशीर्वाद

जब पूरा अंबानी परिवार गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए फेमस 'लालबागचा राजा' पंडाल में गया, तो नीता अंबानी के अपनी होने वाली बहू राधिका के साथ बिताए पलों ने हमारा ध्यान खींचा। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Radhika Merchant ने गणपति दर्शन के दौरान छुए Nita Ambani के पैर, 'सासू मां' ​ने दिया आशीर्वाद

दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) अपने बेहद बिजी शेड्यूल के बावजूद अपने बच्चों व ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। इसकी झलक हमेशा उनके लाखों फैंस का दिल जीत लेती है। एक बार फिर, जब पूरा परिवार गणपति बप्पा से आशीर्वाद लेने के लिए फेमस लालबागचा राजा पंडाल में गया, तो नीता अंबानी की अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के साथ बिताए खूबसूरत पलों ने हमारा ध्यान खींचा।

गणपति दर्शन के दौरान नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट के अटूट प्यार की दिखी झलक

गणपति दर्शन के लिए लालबागचा राजा पंडाल में अंबानी की लेटेस्ट जर्नी के एक वीडियो में नीता अंबानी को बप्पा से आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है और उनकी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट उनके पास हाथ जोड़कर खड़ी दिखाई दीं।

nita ambani

इसके बाद नीता, राधिका के माथे को छूकर उन्हें आशीर्वाद देती नजर आईं। इतना ही नहीं, होने वाली बहू को नीता के पैर छूते हुए भी देखा गया, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। वह पल वास्तव में अनमोल था और इसने राधिका के लिए नीता के अटूट प्यार को साबित कर दिया।

nita ambani

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

न्यूली इंगेज्ड कपल राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने एक साथ लिया बप्पा का आशीर्वाद

कुछ अन्य झलकियों में राधिका मर्चेंट को अपने मंगेतर अनंत अंबानी के साथ गणपति बप्पा पर फूल चढ़ाते और आशीर्वाद लेते देखा जा सकता है। जहां राधिका ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं अनंत ने ब्लू कलर का कुर्ता चुना था। दोनों एक साथ बेहद प्यारे लग रहे थे।

anant ambani

हमें पूरे अंबानी परिवार की कुछ अन्य खुशनुमा तस्वीरें भी मिलीं, जिनमें वे पंडाल में मौजूद पैपराजी के लिए पोज दे रहे थे। गणपति बप्पा से आशीर्वाद लेते हुए फोटो खिंचवाने के दौरान पूरे परिवार को प्यारी मुस्कुराहट के साथ देखा गया।

ambani family

झलकियों में जहां नीता और राधिका पिंक कलर के सलवार-सूट में नजर आईं, वहीं ईशा अंबानी और उनकी बड़ी भाभी श्लोका मेहता ने ग्रीन कलर का आउटफिट चुना था। दूसरी ओर, मुकेश अंबानी ने ब्राउन कलर की जैकेट के साथ व्हाइट कुर्ता पहना था और आकाश अंबानी ब्लू पैंट के साथ व्हाइट शर्ट में हैंडसम लग रहे थे।

ambani family

जब नीता अंबानी ने गणपति उत्सव में अपनी बहुओं श्लोका-राधिका संग दिया पोज 

गणेश चतुर्थी 2023 के मौके पर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने आलीशान घर 'एंटीलिया' में एक भव्य उत्सव की मेजबानी की थी। यह साल के सबसे शानदार समारोहों में से एक था और बॉलीवुड के जाने-माने सितारों ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई थी। हालांकि, यह नीता अंबानी के साथ-साथ उनकी बहुओं राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता का लुक था, जिसने सभी का ध्यान खींचा। 

nita ambani

उत्सव की कुछ झलकियों में नीता अंबानी ग्रीन कलर की रेशमी साड़ी के साथ एक बड़े नेकपीस और झुमके में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। दूसरी ओर, श्लोका मेहता को अपनी सासू-मां की लेयर्ड पन्ना नेकपीस और कड़ा के साथ एक फ्लोरल रेशमी साड़ी पहने देखा गया था। वहीं, राधिका ने मैचिंग ब्लाउज के साथ गोल्डन सीक्विन वाली साड़ी चुनी थी। राधिका मर्चेंट और नीता अंबानी की साड़ी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, नीता और राधिका के अटूट प्यार की ये झलक आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.