जानें Nita Ambani के पिंक डायमंड वाले गोल्ड आईफोन की सच्चाई, जिसकी कीमत बताई जाती है 396 करोड़

खबरों के मुताबिक, नीता अंबानी के पास दुनिया का सबसे महंगा फोन है, जिस पर सोने की परत चढ़ी हुई है और इसके पीछे एक बड़ा सा पिंक डायमंड जड़ा हुआ है। हालांकि, ये अफवाहें फर्जी हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

जानें Nita Ambani के पिंक डायमंड वाले गोल्ड आईफोन की सच्चाई, जिसकी कीमत बताई जाती है 396 करोड़

भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक हैं। उनकी पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) भी उनकी तरह ही एक पॉपुलर बिजनेसवुमेन हैं, जो अक्सर अपने शानदार आउटफिट्स और एक्सपेंसिव एक्सेसरीज के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। नीता के पास कई महंगी चीजें हैं, जिनमें से एक 'फाल्कन सुपरनोवा आईफोन 6 पिंक डायमंड' है, जिसकी कीमत 48.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। हालांकि, नीता के पास महंगा फोन होने की अफवाहें फर्जी हैं।

नीता अंबानी के 'फाल्कन सुपरनोवा आईफोन 6 पिंक डायमंड' की कीमत है 48.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर

दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में से एक नीता अंबानी दुनिया के सबसे महंगे फोन 'फाल्कन सुपरनोवा आईफोन 6 पिंक डायमंड' की मालिक बताई जाती हैं। पिछले कुछ सालों में कई वायरल मीडिया रिपोर्ट्स आई हैं, जिनमें दावा किया गया है कि नीता अंबानी शानदार 'iPhone' का उपयोग करती हैं। हालांकि, यह फोन की कीमत है जो हर किसी के होश उड़ा सकती है। दरअसल, फोन की कीमत लगभग 48.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 396 करोड़ रुपए है।

NITA AMBANI

क्या 'फाल्कन सुपरनोवा आईफोन 6 पिंक डायमंड' असली है?

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेक कंपनी 'फाल्कन सुपरनोवा' ने iPhone 6 को कस्टमाइज किया है और दुनिया का सबसे महंगा फोन बनाया है। 'फाल्कन सुपरनोवा आईफोन 6 पिंक डायमंड' 24-कैरेट सोना चढ़ाया हुआ आईफोन 6 है और इसके पीछे की तरफ एक बड़ा पिंक हीरा जड़ा हुआ है। इतना ही नहीं, इस शानदार फोन में प्लैटिनम कोटिंग भी है। ऐसे में फोन की कीमत 48.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर होना स्वाभाविक है। फोन 2014 में लॉन्च किया गया था। हालांकि, कंपनी जल्द ही बंद हो गई और अब उनकी वेबसाइट तक पहुंच से दूर है।

GOLD-DIAMOND IPHONE

नीता अंबानी के पास नहीं है दुनिया का सबसे महंगा फोन

हालांकि, यहां यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि नीता अंबानी ऐसे किसी भी iPhone का उपयोग नहीं करती हैं, जिसमें हीरे लगे हों और जिसकी कीमत सैकड़ों करोड़ रुपए हो। 'डीएनए' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नीता अंबानी के आईफोन की कहानी पूरी तरह से फर्जी है। 'रिलायंस इंडस्ट्रीज' के सूत्रों के अनुसार, यह पुष्टि हो गई है कि नीता अंबानी के पास 'फाल्कन सुपरनोवा आईफोन 6 पिंक डायमंड' नहीं है। हालांकि, इसकी भी कोई जानकारी नहीं है कि वह कौन सा फोन इस्तेमाल करती हैं।

नीता अंबानी की कुल संपत्ति

1 नवंबर 1963 को जन्मी नीता अंबानी एक मध्यम वर्गीय परिवार से हैं। तमाम दौलत के बावजूद वह दुनिया की सबसे विनम्र हस्तियों में से एक हैं। नीता अंबानी को 'फोर्ब्स' की 'एशिया की सबसे प्रभावशाली महिला बिजनेस लीडर्स' की लिस्ट में भी नामित किया गया था। एक फेमस बिजनेसवुमेन होने के अलावा, नीता अपने तीन बच्चों अनंत अंबानी, ईशा अंबानी और आकाश अंबानी की एक प्यारी मां भी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अंबानी खानदान की बहू कथित तौर पर भारत की चौथी सबसे धनी महिला हैं। कई रिपोर्टों के अनुसार, नीता अंबानी की अनुमानित कुल संपत्ति 21,000 करोड़ रुपए है।

NITA AMBANI

(Nita Ambani के पास है रोज गोल्ड डायमंड जड़ित 'Patek Philippe Nautilus' घड़ी, कीमत है 1.05 करोड़ रुपए, जानें खासियत)

फिलहाल, 'फाल्कन सुपरनोवा आईफोन 6 पिंक डायमंड' के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.