न्यासा देवगन (Nyasa Devgan) एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे मशहूर सेलिब्रिटी किड्स में से एक हैं। वह बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और उनकी पत्नी काजोल की बेटी हैं। हालांकि, स्टार बेटी ग्लैमर की दुनिया से दूर रहना पसंद करती हैं, लेकिन वह अक्सर अपने यूनिक आउटफिट से सभी का ध्यान खींचती हैं। अब हमने सोशल मीडिया पर न्यासा की कुछ तस्वीरों को देखा, जिसमें वह लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
8 मार्च 2023 को सेलिब्रिटी फैशन स्टाइलिस्ट राधिका मेहरा ने न्यासा देवगन की लाल लहंगे में कुछ तस्वीरें साझा की थीं। हालांकि, जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह यह थी कि उनका लुक उनकी मां काजोल से मिलता-जुलता लग रहा था।
तस्वीरों में न्यासा को एक एथनिक रेड लहंगे-चोली सेट को फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है, जिसमें रॉयल पैटर्न में कढ़ाई की गई है और सीक्विन एम्बेलिशमेंट हैं। इसके अलावा, उन्होंने फ्लोर-ग्राज़िंग ट्रेडिशनल आउटफिट को हॉट ब्लाउज के साथ जोड़ा था, जिसमें एक प्लंजिंग नेकलाइन थी।
न्यासा ने मिनिमल और क्लासी लुक चुना था। खुले बालों से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था और गॉर्जियस लग रही थीं। उन्होंने स्मोकी आई शैडो, न्यूड लिप शेड और ब्लश्ड चीकबोन्स का विकल्प चुना था। अपने मिनिमल लुक को न्यासा ने खूबसूरत झुमकों की जोड़ी के साथ इसे और भी आकर्षक बना दिया था।
कुछ शोध करने के बाद हमें पता चला कि उनका लहंगा मशहूर डिज़ाइनर अनीता डोंगरे के कलेक्शन से लिया गया है और इसकी कीमत 1,75,000 रुपए है।
तस्वीर के वायरल होने के तुरंत बाद उनके फैंस ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में प्यार बरसाना शुरू कर दिया। कुछ इंटरनेट यूजर्स ने उनके लुक की तुलना उनकी मां काजोल से भी की। तस्वीरों पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा, ''यहां वह अपनी मां की तरह दिख रही हैं।'' एक अन्य ने कमेंट किया, "काजोल की तरह.. खूबसूरत लड़की।" एक और ने लिखा, "उन्हें यह उनकी मम्मा से मिला है।"
डिजाइनर लहंगा पहने न्यासा की यह पहली उपस्थिति नहीं है। उन्होंने एक बार सोनम कपूर-आनंद आहूजा की दिवाली पार्टी की शोभा बढ़ाई थी और मिनिमल आउटफिट के साथ एक स्टाइल स्टेटमेंट बनाया था। हालांकि, ग्लैमरस शाम के लिए स्टार किड ने नूडल-स्ट्रैप्ड चोली और मैचिंग दुपट्टे के साथ प्रिंटेड लहंगा चुना था। मिड-पार्टेड बालों के साथ अपने लुक को पूरा करते हुए उन्होंने चोकर नेकपीस और मिनिमल मेकअप के साथ इसे और आकर्षक बनाया था।
न्यासा का शानदार ग्रीन लहंगा उनकी पसंदीदा फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे के कलेक्शन से था। कुछ शोध करने पर हमने पाया था कि शानदार 'रेयाह लहंगा' 90,000 रुपए का है। जब न्यासा देवगन ने क्रिसमस पर पहनी थी हॉट-पिंक बॉडीकॉन ड्रेस, लोगों ने उड़ाया था मजाक। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, न्यासा देवगन का लेटेस्ट लुक आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।