पायल रोहतगी और संग्राम सिंह जल्द जाएंगे हनीमून पर, डेस्टिनेशन के बारे में दी जानकारी

एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने इस साल 9 जुलाई 2022 को आगरा में अपने बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह से शादी की थी। अब संग्राम ने अब अपने हनीमून प्लान के बारे में खुलासा किया है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह जल्द जाएंगे हनीमून पर, डेस्टिनेशन के बारे में दी जानकारी

रियलिटी शो 'लॉक अप' फेम एक्ट्रेस पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) जब से अपने बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह से शादी के बंधन में बंधी हैं, तब से चर्चा में हैं। इनकी शादी इसी साल 9 जुलाई 2022 को आगरा में हुई थी। कपल ने दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद में शादी के रिसेप्शन की मेजबानी की थी। अब इनके हनीमून से जुड़ी अपडेट सामने आई है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

payal rohatgi

(ये भी पढ़ें- देबिना बनर्जी ने बेटी लियाना की इयररिंग्स पहने तस्वीरें कीं शेयर, क्यूट दिखीं 'छोटी राजकुमारी')

पहले तो ये जान लीजिए कि एक्ट्रेस पायल रोहतगी और पहलवान संग्राम सिंह 12 साल से रिलेशनशिप में थे। कंगना रनौत के शो 'लॉक अप' में रहने के दौरान संग्राम को एहसास हुआ था कि यह पायल से शादी करने का समय है। वह पायल को शादी के लिए प्रपोज करने 'लॉक अप' के अंदर गए थे और घोषणा की थी कि समारोह जुलाई में होगा। आखिरकार दोनों ने भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। मौजूदा समय में दोनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।

payal

(ये भी पढ़ें- जल्द होगा आलिया भट्ट की गोद भराई का आयोजन, वेन्यू-डेकोर की जानकारी आई सामने)

अब, कई लोग यह जानने का इंतजार कर रहे हैं कि यह जोड़ा अपने हनीमून के लिए कहां जाने की योजना बना रहा है। 'ईटाइम्स' के साथ हालिया साक्षात्कार में पायल ने खुशी व्यक्त की कि उनके दोस्त उनकी शादी में शामिल हए। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनके दोस्त उत्सव में शामिल हुए और उन्हें आशीर्वाद दिए। उन्होंने साझा किया कि वे अपने करीबी लोगों के साथ एक-दूसरे से शादी करने की खुशी साझा करते हैं। वह इंडस्ट्री और बाहर के लोगों से व्यक्तिगत रूप से प्राप्त सभी अच्छे वाइब्स के लिए आभारी हैं।

payal sangram

इसके बाद संग्राम ने अपने हनीमून प्लान के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ''हम श्रीनगर जाने की योजना बना रहे हैं। अगर हम विदेश यात्रा करेंगे, तो यह मॉरीशस या मालदीव होगा।'' 

payal sangram at taj

(ये भी पढ़ें- 'ना आना इस देस लाडो' फेम आदित्य रेडिज-नताशा शर्मा शादी के 8 साल बने पैरेंट्स, बयां की खुशी)

पायल ने आगे कहा कि शादी के बाद चीजें ज्यादा नहीं बदली हैं। उन्हें लगता है कि यह सिर्फ एक धारणा या शायद एक सामाजिक मानसिकता है कि शादी के बाद चीजें बदल जाती हैं। उन्होंने कहा कि वे एक-दूसरे के प्रति अधिक केयरिंग और दयालु हो गए हैं। पायल ने बताया कि संग्राम के प्रति उनका रवैया काफी कठोर था, लेकिन अब वह अच्छी और दयालु हो गई हैं।

payal

फिलहाल, हमें पायल और संग्राम के हनीमून की तस्वीरों का इंतजार है। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.