'लॉक अप' फेम एक्ट्रेस पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) आज यानी 9 जुलाई 2022 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह (Sangram Singh) के साथ आगरा में शादी के बंधन में बंध जाएंगी। शादी से पहले की रस्मों को कपल खूब एंजॉय कर रहा है। आज दोनों की शादी है, सात फेरों से ठीक पहले पायल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी मेहंदी और संगीत की कुछ फोटोज शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, संग्राम और पायल एक-दूसरे को पिछले 12 सालों से डेट कर रहे थे और अब जाकर दोनों ने शादी का फैसला लिया है। अब जब ये लव बर्ड्स शादी कर रहे हैं, तो शादी की हर रस्म को एंजॉय करना तो बनता है। सोशल मीडिया पर दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन की कई तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं, जिनमें इन दोनों की खुशी और एक्साइटमेंट साफ देखी जा सकती है।
(ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी की भांजी इशिता सालगांवकर ने भाई अनंत के साथ ली 'ब्राइडल एंट्री', देखें वीडियो)
पायल ने 9 जुलाई 2022 को अपने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी मेहंदी के फंक्शन की झलकियां दिखाई हैं। इन तस्वीरों में पायल और संग्राम के हाथों में मेंहदी लगती नजर आ रही है। इस मौके पर पायल ने मस्टर्ड कलर का लहंगा पहना है, जिस पर गोल्डन टच के साथ मल्टी कलर का वर्क किया गया है। इस आउटफिट को 'Study By Janak' के कलेक्शन से लिया गया है। वहीं, फ्लोरल ज्वेलरी 'दुल्हन नामा' से डिजाइन कराई गई है। पायल इस आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, ब्लैक कलर के इंडो वेस्टर्न लुक में संग्राम हैंडसम लग रहे हैं। इन तस्वीरों में से एक तस्वीर में संग्राम, पायल के हाथ पर लगी मेहंदी देखते हुए भी देखे जा सकते हैं। पायल के एक हाथ की मेहंदी को ध्यान से देखें, तो इसमें 'Payal ke Sangराम' लिखा हुआ नजर आ रहा है।
(ये भी पढ़ें- पायल रोहतगी-संग्राम सिंह ने संगीत सेरेमनी में किया रोमांटिक डांस, शरमाते हुए दिखा कपल)
पायल और संग्राम के संगीत की शाम काफी धमाकेदार थी। इस सेरेमनी के लिए पायल ने ऑल-व्हाइट आउटफिट लुक को चुना था, जिसमें वह बहुत स्टनिंग लग रही थीं। पायल के संगीत की ड्रेस भी 'Study By Janak' के कलेक्शन से ही है। वहीं, उनकी ज्लेवरी 'Multani Jewelers' से डिजाइन कराई गई है। संग्राम की बात करें, तो उन्होंने बंदगले के कुर्ते के साथ ऑफ व्हाइट पायजामे को पेयर किया, जिसमें वह भी गजब लग रहे थे। संगीत सेरेमनी में दोनों ने हाथों में हाथ डाले डांस भी किया, जिसका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। यहां देखें वह वीडियो और फोटोज।
(ये भी पढ़ें- दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक ने एक-दूसरे को विश की छठी एनिवर्सरी, फोटोज शेयर कर लिखे लवली नोट)
फिलहाल, हमें पायल की शादी की तस्वीरों का इंतजार है। वैसे, आपको पायल की मेहंदी और संगीत के लुक्स कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।