Pearle Maaney पति और बेटी संग इस्तांबुल में एंजॉय कर रहीं बेबीमून, तस्वीरें शेयर कर दिखाई झलक

जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले स्टार कपल पियरले माने और श्रीनीश अरविंद ने सोशल मीडिया पर अपने बेबीमून की कुछ मनमोहक झलकियां साझा की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Pearle Maaney पति और बेटी संग इस्तांबुल में एंजॉय कर रहीं बेबीमून, तस्वीरें शेयर कर दिखाई झलक

'लूडो' फेम एक्ट्रेस पियरले माने (Pearle Maaney) और उनके पति श्रीनीश अरविंद सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि वे जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को अपनी बाहों में लेने के लिए दिन गिन रहे हैं। बता दें कि एक्ट्रेस और उनके पति की मुलाकात पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस मलयालम' के सेट पर हुई थी। बाद में उनका रिश्ता विकसित हुआ और 5 मई 2019 को दोनों ने शादी कर ली।

दो साल की मैरिड लाइफ के बाद पियरले माने और श्रीनीश अरविंद अपनी छोटी राजकुमारी नीला के आगमन के साथ माता-पिता बने। कुछ महीने पहले ही, अभिनेत्री ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर की घोषणा की थी। इन दिनों एक्ट्रेस इस्तांबुल में अपने बेबीमून का आनंद ले रही हैं।

Pearle Maaney

पियरले माने ने इस्तांबुल से अपने बेबीमून की तस्वीरें कीं शेयर

पियरले माने ने अपने इंस्टा हैंडल से बेबीमून की कई तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में उनको अपने पति और बेटी के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा, होने वाली मां फ्लोरल प्रिंट वाली लॉन्ग ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उनकी प्रेग्नेंसी ग्लो ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे। दूसरी ओर, श्रीनीश ब्लैक कलर की टी-शर्ट में बहुत अच्छे लग रहे थे, जिसे उन्होंने जींस के साथ जोड़ा था। हालांकि, दोनों की बेटी नीला ने अपनी क्यूटनेस से सबका ध्यान खींचा। तस्वीरों में नीला डंगरी पहने हुए प्यारी लग रही थीं।

Pearle Maaney

Pearle Maaney

श्रीनीश अरविंद ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी के गाल पर प्यार से किया किस

होने वाली मां पियरले माने ने अपनी कुछ सोलो तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें हम उनके प्यारे बेबी बंप को देख सकते हैं। इसके अलावा, श्रीनीश अरविंद ने भी अपने इंस्टा हैंडल से पत्नी के साथ कुछ मनमोहक तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों में से एक में हम देख सकते हैं कि श्रीनीश ने अपनी पत्नी को पीछे से गले लगाया हुआ है और अपने हाथों को उनके बेबी बंप पर रखे हुए हैं। अन्य तस्वीरों में हम श्रीनीश और पियरले के बीच एक प्यारे पल की झलक देख सकते हैं, जिसमें श्रीनीश अपनी पत्नी के गाल पर किस करते दिख रहे हैं।

Pearle Maaney

Pearle Maaney

जब पियरले माने ने की थी अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

13 जुलाई 2023 को पियरले माने ने अपने फैंस के साथ खुशखबरी की घोषणा की थी। अपने इंस्टा हैंडल पर उन्होंने एक मनमोहक तस्वीर साझा की थी, जिसमें हम अभिनेत्री उनके पति व बेटी को एक-दूसरे के साथ पोज देते हुए देख सकते हैं। फोटो शेयर करते हुए पियरले ने बेहद प्यारा कैप्शन लिखा था। इसे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Pearle Maaney

जब पियरले माने ने अपनी गोद भराई की तस्वीरें कीं शेयर

17 जुलाई 2023 को पियरले ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी गोद भराई सेरेमनी की मनमोहक तस्वीरें पोस्ट की थीं। तस्वीरों में हम देख सकते हैं कि होने वाली मां बेहद सुंदर लग रही थीं, क्योंकि उन्होंने क्रीम कलर की साड़ी पहनी थी, जिसे स्लीवलेस ब्लाउज के साथ जोड़ा गया था। गोल्डन ज्वेलरी और शीयर मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया था।

Pearle Maaney

फिलहाल, आपको पियरले माने के बेबीमून की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.