'लूडो' फेम पर्ल माने ने अपनी बेबी गर्ल का बताया यूनिक नाम, शेयर की ब्यूटीफुल फैमिली फोटो

एक्ट्रेस पर्ल माने ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने अपनी बेबी गर्ल का यूनिक नाम बताया है। आइए आपको दिखाते हैं वो पोस्ट।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

'लूडो' फेम पर्ल माने ने अपनी बेबी गर्ल का बताया यूनिक नाम, शेयर की ब्यूटीफुल फैमिली फोटो

साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री पर्ल माने (Pearle Maaney) इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। उन्होंने पिछले महीने ही अपनी बेबी गर्ल को जन्म दिया है, जिसके बाद लगातार वो सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, पर्ल माने ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने अपनी बेबी गर्ल का यूनिक नाम बताया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

पहले ये जान लीजिए कि, पर्ल माने साउथ इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। वो ‘बिग बॉस मलयालम’ की पूर्व कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। इस शो में आने के बाद ही पर्ल की पर्सनल लाइफ एकदम चेंज हो गई थी, क्योंकि इस शो में उनके लाइफ पार्टनर श्रीनिश अरविंद (Srinish Aravind) से एक्ट्रेस की मुलाकात हुई थी। इस शो में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आखिरकार 5 मई 2019 को इस कपल ने रॉयल वेडिंग की थी। इसके बाद दोनों 20 मार्च 2021 को एक बेबी गर्ल के पेरेंट्स बन गए हैं। (ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा को आई पति विराट कोहली संग बिताए गए स्पेशल मोमेंट्स की याद, शेयर किया थ्रोबैक वीडियो)

पर्ल माने ने 21 मार्च 2021 को अपनी बेटी के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में एक्ट्रेस ने अपनी लिटिल गर्ल को सीने से लगा रखा है और उसके गाल पर किस कर रही हैं। ये तस्वीर काफी क्यूट है। इस फोटो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘ये एक बेबी गर्ल है...ये मोमेंट आपके साथ शेयर करना चाहती थी। हमारी साथ में पहली तस्वीर। हम दोनों हेल्दी और हैप्पी हैं...मिस्टर डैडी @srinish_aravind थोड़े थके हुए और नींद में हैं लेकिन ये ठीक है। सबने मुझे बेबी की तस्वीर न पोस्ट करने के लिए कहा, लेकिन मुझे लगता है कि आप सब के साथ अपनी फैमिली की तस्वीर शेयर करना सही है। आप सभी के आशीर्वाद की जरूरत है। 20.03.2021 को पैदा हुई। नाम: म्मम्मम्म…अभी भी हम सोच रहे हैं।’ खैर लगता है कि, अब पर्ल माने ने अपनी बेटी का नाम सोच लिया है।

दरअसल, 16 अप्रैल 2021 को पर्ल माने ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। पहली तस्वीर उनकी स्वीट फैमिली फोटो है। इस तस्वीर में पर्ल और उनके लविंग हसबैंड श्रीनिश ने अपनी बेबी गर्ल को गोद में ले रखा है, और दोनों एक-दूसरे की आंखों में डूबे हुए हैं। वहीं, उनकी बेबी गर्ल मजे से सोती हुई नजर आ रही हैं। ये फैमिली फोटो वाकई बेहद खूबसूरत है। वहीं, दूसरे में उन्होंने एक नोट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, ‘जब हमने उसे पहली बार अपनी गोद में उठाया था। तब हमें महसूस हुआ था कि हमने चांद का एक टुकड़ा पकड़ रखा है... बहुत बहुमूल्य... सपने सच हो गए... बहुत पवित्र और ये दिव्य लगा। इसलिए हम चांद के नाम पर उसका नाम रखना चाहते हैं।’ (ये भी पढ़ें- पूजा बनर्जी ने पति कुणाल वर्मा के साथ सेलिब्रेट की गणगौर, शेयर कीं खूबसूरत फोटोज)

इस पोस्ट को शेयर करते हुए पर्ल ने अपनी बेबी गर्ल का नाम बताया। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘हमारी बेबी गर्ल से मिलिए ‘निला श्रीनिश (Nila Srinish)’, इसे इस दुनिया में आए अब 28 दिन हो गए हैं और इसने हमारी जिंदगी को खुशियों और खूबसूरती से भर दिया है। मॉमी और डैडी उससे बहुत प्यार करते हैं। हम एक साथ जीवन भर के लिए आगे देख रहे हैं।’

इसके पहले, पर्ल ने अपने बेबी की कुछ और क्यूट तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थीं। इन फोटोज में हम एक्ट्रेस की बेबी गर्ल को एक फ्लोरल बच्चा गाड़ी पर सोते हुए देख सकते हैं। इस दौरान उनकी लिटिल प्रिंसेस का चेहरा आधा ढका हुआ है, लेकिन फिर भी वो बेहद एडोरेबल लग रही है। दूसरी तस्वीर पर्ल की बेबी की बच्चा गाड़ी से अटैच पांडा की है। इन फोटोज के कैप्शन में पर्ल ने लिखा था, ‘मेरी लिटिल सनशाइन..आप जहां जाओगी...मैं वहां हूं...राइट स्वाइप ये देखने के लिए करिए कि उसके साथ हमेशा कौन रहता है।’ (ये भी पढ़ें- बेटे अभिषेक की 'द बिग बुल' पर अमिताभ ने जताया गर्व, तो नातिन नव्या नंदा ने किया ये कमेंट)

फिलहाल, पर्ल की बेबी का नाम वाकई काफी यूनिक और क्यूट है। तो आपको एक्ट्रेस की बेटी का यूनिक नाम कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- पर्ल माने)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.