Pooja Bedi ने अपने तलाक पर दिए पुराने इंटरव्यू पर दी सफाई, पूर्व पति फरहान संग बॉन्डिंग पर की बात

हाल ही में, एक्ट्रेस पूजा बेदी ने अपने तलाक पर गुमराह करने वाली हेडलाइन्स लिखने पर मीडिया पोर्टल्स की आलोचना की है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Pooja Bedi ने अपने तलाक पर दिए पुराने इंटरव्यू पर दी सफाई, पूर्व पति फरहान संग बॉन्डिंग पर की बात

दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी और उनकी पहली पत्नी प्रोतिमा बेदी की बेटी पूजा बेदी (Pooja Bedi) अपने समय की सबसे बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं, जिनकी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ चर्चा में रही है। उन्होंने फरहान इब्राहिम फर्नीचरवाला से शादी की थी, जिनसे उन्हें दो बच्चों अलाया फर्नीचरवाला और उमर फर्नीचरवाला का आशीर्वाद प्राप्त है। हालांकि, पूजा और फरहान का काफी पहले तलाक हो गया था, लेकिन इस समय एक बार फिर पूजा बेदी अपने पुराने इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं, जिसमें उन्होंने अपने तलाक और पूर्व पति फरहान के बारे में बात की थी।

पूजा बेदी ने अपने पूर्व पति फरहान के बारे में अपने पुराने इंटरव्यू पर दी प्रतिक्रिया

8 जून 2023 को पूजा बेदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने पूर्व पति फरहान फर्नीचरवाला के बारे में अपने पुराने साक्षात्कार पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे न्यूज आउटलेट ने उनकी बातों को अपने तरीके से पेश किया है। उनके तलाक पर जिस तरह की हेडलाइन्स लिखी गईं, उसके लिए पूजा ने मीडिया पोर्टल्स की आलोचना करते हुए एक कड़ा बयान जारी किया। 

pooja bedi

एक तस्वीर नोट साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "हेडलाइन्स इतनी भ्रामक हो सकती हैं! वे अराजकता पैदा कर सकती हैं, जैसे इस स्थिति में, जबकि किसी की कोई आवश्यकता नहीं है। बड़ी तस्वीर देखने के लिए हमेशा सुर्खियों से परे देखें। किसी स्थिति को देखने के लिए पॉजिटिव आईज (नजरिया) का एक सेट चाहिए। क्या आपके पास वह क्षमता है?"

पूजा बेदी ने अपने वायरल हुए पुराने इंटरव्यू पर दी सफाई

अपने फोटो नोट में, पूजा बेदी ने अपने उस पुराने इंटरव्यू के बारे में भी बात की, जिसमें उन्होंने अपने पूर्व पति फरहान से अलग होने और कोई गुजारा भत्ता नहीं लेने की बात की थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य अपने पूर्व साथी को नीचा दिखाना नहीं था। इसे अपने संघर्षों और व्यक्तिगत जीत की कहानी बताते हुए अभिनेत्री ने बताया कि इंटरव्यू का उद्देश्य उनके बच्चों के पिता को बदनाम करना नहीं था। 

pooja bedi

उन्होंने लिखा, “2015 में दूरदर्शन के साथ मेरा एक साक्षात्कार फिर से सामने आया है, जो कुछ ओवर एक्साइटेड वेबसाइट्स द्वारा मेरे पूर्व पति को किसी बुरे व्यक्ति के रूप में दिखाने के लिए सुर्खियों में है। यह मेरे संघर्ष और फैसलों व व्यक्तिगत जीत की कहानी थी, जो किसी भी तरह से मेरे बच्चों के पिता को बदनाम करने के लिए नहीं थी। उन्होंने भावनात्मक रूप से उनकी कभी उपेक्षा नहीं की और उनके व्यक्तिगत व शैक्षिक खर्चों में उनका बड़ा योगदान रहा है।"

अपने नोट में आगे पूजा ने बताया कि फरहान से अलग होने के बावजूद, उनके दिल में हमेशा उनके लिए वही सम्मान और गर्मजोशी रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समाचार पोर्टलों को इस बारे में रिपोर्ट करनी चाहिए कि कैसे वे सभी एक परिवार के रूप में एक साथ बाहर जाते हैं और कैसे उनके संबंधित वर्तमान साथी स्थिति के प्रति इतने विनम्र और सम्मानित हैं। जब पूजा बेदी ने एक्स-हसबैंड फरहान संग रिश्ते पर की थी बात, पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

pooja bedi

पूजा ने आगे कहा, "फरहान और मैं दोनों व्यक्तिगत और पेशेवर रूप से मजबूत हो गए हैं। हमारे मन में आज भी एक-दूसरे के लिए वही गर्मजोशी, सम्मान और प्यार है। बेहतर सुर्खियां वो बनेंगी और होनी चाहिए कि कैसे हम सभी एक साथ बाहर जाते हैं और कैसे हमारे वर्तमान साथी स्थिति और दोस्ती के लिए इतने शालीन व सम्मानजनक हैं। यदि हम एक स्वस्थ समाज बनाना चाहते हैं और सही उदाहरण स्थापित करना चाहते हैं, तो सकारात्मक बातों को बढ़ावा दें।''

पूजा बेदी और फरहान फर्नीचरवाला का रिश्ता

पूजा बेदी और फरहान फर्नीचरवाला के रिश्ते की बात करें, तो दोनों ने 6 मई 1994 को शादी की थी। पूजा ने फरहान से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया था, ताकि उनके बच्चों को परेशानी न हो। हालांकि, नौ साल के वैवाहिक आनंद के बाद, पूर्व कपल ने अलग होने का फैसला लेते हुए 2003 में वेलेंटाइन डे पर ऑफिशियली तलाक ले लिया था, लेकिन अलग होने के बाद भी दोनों एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखते हैं।

pooja bedi

फिलहाल, पूजा बेदी के इन बयानों पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.