By Shivakant Shukla Last Updated:
प्रभु देवा (Prabhu Deva) शोबिज इंडस्ट्री के बेहतरीन डांसर्स में से एक हैं। उनके जबरदस्त डांस मूव्स उनके फैंस के लिए एक सौगात हैं। इसके अलावा, उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के ए-लिस्टर्स एक्टर्स को कोरियोग्राफ करने का भी श्रेय दिया गया है, जो हिट डांस नंबर करते हैं। डांस के प्रति अपने लगाव के अलावा, प्रभु ने अभिनय में भी अपनी छाप छोड़ी है और 'एबीसीडी: एनी बॉडी कैन डांस', 'स्ट्रीट डांसर 3डी', 'राधे', 'वांटेड 2' जैसी कई अन्य फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।
अपने निजी जीवन में उनकी पहली पत्नी रामलथ के साथ उनकी शादी उतार-चढ़ाव भरी रही और 2011 में उनका तलाक हो गया था। इसके बाद मई 2020 में प्रभु देवा ने मुंबई बेस्ड फिजियोथेरेपिस्ट हिमानी सिंह के साथ दूसरी बार शादी रचाई। जून 2023 को दोनों ने एक बच्ची का स्वागत किया।
प्रभु देवा और उनकी दूसरी पत्नी हिमानी सिंह को हाल ही में तिरुपति मंदिर में देखा गया, जहां दोनों दर्शन-पूजन के लिए गए थे। हालांकि, यह पहली बार था कि उनकी न्यूबोर्न बेबी भी उनके साथ पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाई दी। 'दिनाकरन न्यूज' द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए एक वीडियो में प्रभु और हिमानी को मंदिर में एंट्री करने के लिए लाइन में अन्य आम लोगों के साथ खड़े होते देखा जा सकता है।
इस दौरान प्रभु सफ़ेद शर्ट में हमेशा की तरह हैंडसम दिख रहे थे। उनकी पत्नी जो उनके पीछे खड़ी थीं, वह ब्लू कलर के सूट में सिंपल लग रही थीं। वह अपनी बेटी को एक प्रिंटेड स्वेडल में लपेटे हुए थीं। जहां उनकी बेटी का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था, वहीं नए माता-पिता खुश दिख रहे थे।
वीडियो के लिए यहां क्लिक करें।
प्रभु देवा और उनकी दूसरी पत्नी हिमानी के 2023 में एक बच्चे का स्वागत करने की अफवाहें बहुत लंबे समय से चल रही थीं। हालांकि, शुरुआत में दोनों में से किसी ने भी इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी, लेकिन बाद में प्रभु ने 'ईटाइम्स' के साथ अपने एक साक्षात्कार में अपने जीवन की खुशखबरी स्वीकार की थी। 50 साल की उम्र में दोबारा पिता बनने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा था, "हां, यह सच है। मैं अब 50 साल की उम्र में फिर से पिता बन गया हूं। इससे मुझे बेहद खुशी और संपूर्णता का एहसास होता है।''
ऐसा लगता है कि तिरुपति मंदिर प्रभु देवा और उनकी पत्नी हिमानी के लिए बहुत महत्व रखता है। खैर, दोनों ने 28 अप्रैल 2023 को पति-पत्नी के रूप में अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराई थी। अपनी शादी की खबर को लंबे समय तक सीक्रेट रखने के बाद प्रभु और हिमानी को मंदिर में हाथ में हाथ डाले घूमते देखा गया था। प्रभु ने पारंपरिक वेष्टि के साथ सफेद कुर्ता पहनकर ट्रेडिशनल लुक चुना था, जबकि उनकी पत्नी ब्लू कलर के सलवार-सूट में खूबसूरत लग रही थीं।
बहुत रोचक है कोरियोग्राफर्स की प्रेम कहानी, किसी का 28 साल बड़े तो किसी का 8 साल छोटे पर आया दिल। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, प्रभु देवा और उनकी पत्नी व बेटी की लेटेस्ट अपीयरेंस आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।