Preity Zinta ने मुंबई में उस जगह खरीदा 8.2 करोड़ का अपार्टमेंट, जहां वह रहती थीं शादी से पहले

शादी के सात साल बाद एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने आखिरकार मुंबई में उस जगह एक घर खरीदा है, जहां वह जीन गुडइनफ से शादी करने से पहले रहती थीं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Preity Zinta ने मुंबई में उस जगह खरीदा 8.2 करोड़ का अपार्टमेंट, जहां वह रहती थीं शादी से पहले

90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zintaको आज भी उनके चुलबुले स्वभाव और बेहतरीन अभिनय के लिए पसंद किया जाता है। अभिनेत्री ने अपनी सुपरहिट फिल्मों से इंडस्ट्री पर राज किया है, लेकिन साल 2016 में जीन गुडइनफ से शादी करने के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया छोड़ दी थी। कपल ने लॉस एंजेलिस में गुपचुप तरीके से शादी की थी। प्रीति और जीन ने साल 2021 में पैरेंटहुड को अपनाया था और सरोगेसी के माध्यम से जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था।

प्रीति जिंटा ने आखिरकार मुंबई में खरीदा घर

'टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रीति जिंटा ने मुंबई के बांद्रा में एक नया अपार्टमेंट खरीदा है। सभी को सरप्राइज करते हुए उन्होंने उसी स्थान पर अपार्टमेंट खरीदा है, जहां वह जीन गुडइनफ से शादी करने से पहले रहती थीं। यह संपत्ति नरगिस दत्त रोड पर स्थित है और 1,474 वर्ग फुट में फैली हुई है। अभिनेत्री ने ये अपार्टमेंट रुस्तमजी द्वारा 8.2 करोड़ रुपए में खरीदा है।

Preity Zinta

प्रीति जिंटा से लेकर ईशा अंबानी-आनंद तक, ये सेलेब कपल्स हैं जुड़वा बच्चों के माता-पिता, जानने के लिए यहां क्लिक करें

प्रीति जिंटा फिल्म इंडस्ट्री में कर रही हैं वापसी 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रीति फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह सनी देओल की फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में नजर आएंगी। वह 'सपना दुबे' का किरदार निभाएंगी, जो एक देसी महिला हैं। उन्होंने ऐसा किरदार पहले कभी नहीं किया है। 

Preity Zinta

जब Preity Zinta ने अपने जुड़वा बच्चों Gia-Jai संग बीच-डे की दिखाई थी झलक, रेत से खेलते दिखे थे भाई-बहन। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब प्रीति जिंटा ने अपने जुड़वा बच्चों और प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती की प्लेडेट दिखाई थी झलक

प्रीति की जिंदगी अब अपने बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती है और उन्हें उनके साथ समय बिताना पसंद है। वास्तव में, उनके इंस्टा फीड को उनके जुड़वा बच्चों ने हाईजैक कर लिया है, क्योंकि लविंग मॉम अक्सर अपने बच्चों के साथ अपने जीवन की झलकियां साझा करती हैं। 

Preity Zinta

उदाहरण के लिए, 14 सितंबर 2023 को प्रीति ने प्रियंका चोपड़ा की बेटी के साथ अपने बच्चों के खेलने की एक झलक साझा की थी। तस्वीर में हम उनके जुड़वा बच्चों और प्रियंका की बेटी के नाम के प्यारे कपकेक देख सकते हैं। फोटो के साथ प्रीति ने बताया था कि कैसे नेक्स्ट जनरेशन प्लेडेट के साथ दोस्ती निभा रही है। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हम प्रीति जिंटा को देश में वापस देखने का इंतजार कर रहे हैं। तो इस बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.