पृथ्वी अंबानी 'NMACC' इवेंट में स्टेज पर खेलते आए नजर, डैड आकाश ने उतारा, तो दिया ऐसा रिएक्शन

हाल ही में, 'NMACC' इवेंट से अंबानी फैमिली के 'राजकुमार' पृथ्वी अंबानी की कुछ झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

पृथ्वी अंबानी 'NMACC' इवेंट में स्टेज पर खेलते आए नजर, डैड आकाश ने उतारा, तो दिया ऐसा रिएक्शन

अंबानी फैमिली में जल्द ही दूसरी बार बच्चे के जन्म की किलकारियां गूंजने वाली हैं। आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता कुछ ही दिनों में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। कपल ने साल 2019 में शादी की थी और दिसंबर 2020 में अपने लाडले पृथ्वी अंबानी (Prithvi Amban)i के जन्म के साथ पैरेंटहुड में एंट्री की थी। अब दोनों अपने दूसरे बेबी का वेलकम करने के लिए तैयार हैं।

इस बीच, 'छोटे राजकुमार' पृथ्वी आकाश अंबानी अपनी क्यूट हरकतों से सभी का दिल जीत रहे हैं। अक्सर उनकी तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। 31 मार्च 2023 को अंबानी फैमिली ने देश के पहले मल्टी आर्ट सेंटर 'नीता मुकेश अंबानी सां​स्कृतिक केंद्र' का शुभारंभ किया, इसमें देश-दुनिया की तमाम मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। 

akash

'NMACC' इवेंट में पृथ्वी अंबानी खेलते आए नजर

हालांकि, इस ग्रैंड इवेंट में ​हमारी निगाहें सिर्फ 'छोटे सरकार' पृथ्वी को ढूंढ रही थीं, आखिरकार हमारी नजर आकाश अंबानी के फैन पेज द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो पर पड़ी, जिसमें हमें पृथ्वी की झलक मिल ही गई। हालांकि, ये वीडियो बहुत क्लियर नहीं है, लेकिन इसमें पृथ्वी को देखा जा सकता है। वीडियो में पृथ्वी चल रहे किसी प्रोग्राम के स्टेज की ओर जाते दिखते हैं, तो उनके लविंग डैड आकाश अंबानी उन्हें पकड़कर अपनी फैमिली के पास ले आते हैं, जहां मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और श्लोका मेहता समेत परिवार के सभी लोग बैठे थे। इस दौरान पृथ्वी चिल्लाते हुए भी सुने जा सकते हैं।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब मां श्लोका मेहता की गोद में दिखे पृथ्वी अंबानी 

इसके अलावा, हमें पृथ्वी की कुछ और भी झलकियां मिली हैं। 2 अप्रैल 2023 को इंटरनेट पर सामने आई कुछ झलकियों में हमने कोकिलाबेन अंबानी को 'NMACC' में दीप जलाकर आर्ट हाउस का उद्घाटन करते हुए देखा। इसमें से एक फोटो में हमारी नजर ने पृथ्वी को कैच कर लिया, जो कि अपनी मम्मा श्लोका मेहता की गोद में देखे जा सकते हैं। हालांकि, इसमें उनका पूरा चेहरा नहीं नजर आ रहा है। 

prithvi

पृथ्वी अंबानी ने दादू मुकेश अंबानी संग की ट्विनिंग 

हमें पृथ्वी अंबानी की उनके दादू के साथ भी एक तस्वीर देखने को मिली, जिसमें दोनों सेम डिजाइन और कलर की ड्रेस में ट्विनिंग करते दिख रहे हैं। यही नहीं, मुकेश ने अपने पोते पृथ्वी को अपनी गोद में भी लिया हुआ है। ये फोटो उस समय की है, जब मुकेश अपने बेटे आकाश, बहू श्लोका मेहता और पोते पृथ्वी के साथ 'NMACC' इवेंट के तीसरे यानी अंतिम दिन वेन्यू पर पहुंचे थे। मुकेश और पृथ्वी आइवरी कलर के कुर्ता-पायजामा के साथ फलोरल जैकेटे में काफी प्यारे लग रहे हैं।

prithvi

इसके पहले, इवेंट के पहले दिन से श्लोका मेहता के फोटोशूट के दौरान हमें अंबानी निवास 'एंटीलिया' में बने पृथ्वी के आलीशान प्ले एरिया की भी झलक मिली थी। इसे देखने के लिए यहां क्लिक ​करें।

फिलहाल, आपको पृथ्वी अंबानी का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.