Priyanka Chopra ने बेटी Malti Marie की घुड़सवारी करते हुए फोटो की शेयर, बेहद खुश दिखीं लविंग मॉम

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी की घुड़सवारी करते हुए एक प्यारी झलक शेयर की। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Priyanka Chopra ने बेटी Malti Marie की घुड़सवारी करते हुए फोटो की शेयर, बेहद खुश दिखीं लविंग मॉम

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) साल 2022 में अपनी बेटी मालती मैरी के जन्म के बाद से ही उसके लिए एक समर्पित मां की भूमिका को बखूबी निभा रही हैं। अभिनेत्री बेहद व्यस्त होने के बावजूद अपनी लाडली के साथ क्वालिटी टाइम बिताने को प्राथमिकता देती हैं, उसे विभिन्न अनुभवों से परिचित कराती हैं और कभी न भूलने वाली यादें बनाना सुनिश्चित करती हैं। जानवरों के साथ जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए मालती पहले भी प्रियंका के साथ एक फील्ड में जा चुकी हैं। अब, हालिया वेकेशन में मालती घुड़सवारी पर निकलीं, जिससे उनकी मां बहुत खुश ​हुईं।

प्रियंका चोपड़ा ने घुड़सवारी करते हुए मालती मैरी की तस्वीर की शेयर

24 दिसंबर 2023 को प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बेटी मालती मैरी की घुड़सवारी की एक प्यारी झलक साझा की। तस्वीर मालती के पीछे की तरफ से क्लिक की गई है, जो उपयुक्त राइड आउटफिट में सजी हुई थीं और जूते व हेलमेट के साथ घोड़े पर बैठी थीं।

malti

मालती की घुड़सवारी को देखकर प्रियंका अपनी खुशी को रोक नहीं पाईं। उन्होंने अपनी बाहें फैलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। अभिनेत्री ने एक कैज़ुअल लेकिन चिक लुक चुना था। उन्होंने एक व्हाइट टी-शर्ट, ब्लैक लेगिंग के साथ एक ओवरसाइज्ड कोट पहना था। प्रियंका ने अपने लुक को सनग्लासेस और एक टोपी से पूरा किया था। मां-बेटी की जोड़ी के साथ एक अन्य महिला भी थी, जो घुड़सवारी की ड्रेस पहने, काउबॉय टोपी लगाए हुए थी, जो संभवतः मालती के घुड़सवारी एडवेंचर वर्क के लिए गाइडेंस और ट्रेनिंग प्रदान करने के लिए मौजूद थीं।

प्रियंका चोपड़ा ने सेलिब्रेट की प्री-क्रिसमस पार्टी

इससे पहले, प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने जीवन के हालिया पलों की एक झलक पेश की थी। एक आकर्षक तस्वीर में वह व्हाइट ड्रेस में फ्रेम की शोभा बढ़ा रही थीं और अपने पति निक जोनस की गोद में बैठी हुई थीं, जो क्रिसमस से पहले के जश्न के लिए पूरी तरह तैयार थे।

priyanka

हॉलीवुड स्टार मॉर्गन स्टीवर्ट मैकग्रा द्वारा आयोजित पार्टी में प्रियंका और निक ने खूब एंजॉय किया था। प्रियंका ने स्वादिष्ट मेनू और मनमोहक मोमबत्तियों की सजावट की झलकियां साझा की थीं, जो उत्सव की शोभा बढ़ा रही थीं। इसके साथ प्रियंका ने अपनी बेटी की भी कुछ झलकियां शेयर की थीं। इसे देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब प्रियंका चोपड़ा ने अपने क्रिसमस डेकोरेशन की दिखाई थी झलक

12 दिसंबर 2023 को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस को अपने क्रिसमस डेकोरेशन की एक झलक दिखाई थी। तस्वीर में एक फायरप्लेस कॉर्नर को लाइट्स और बाउबल्स से सजाया गया था। इसमें हम कुछ कस्टमाइज्ड सांता सॉक्स भी देख सकते थे, जिन पर प्रियंका के परिवार के सदस्यों के नाम लिखे हुए थे और उन्हें एक तार पर लटकाया गया था। इसके अलावा, फायरप्लेस के पास एक फूलदान भी रखा गया था। फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा था, "ग्रेटफुल।"

priyanka

बता दें कि शादी के बाद प्रियंका अपने पति व अमेरिकी सिंगर निक जानेस के साथ लॉस एंजेलिस में रहती हैं। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में अपनी पांचवीं शादी की सालगिरह मनाई थी। जल्द ​ही उनकी बेटी मालती जनवरी 2024 में अपना दूसरा जन्मदिन मनाएंगी।

जब Priyanka Chopra ने मदरहुड के प्रभाव पर की बात, बोलीं- 'इसने मुझे ज्यादा नाजुक बना दिया है'... पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, प्रियंका की बेटी मालती की घुड़सवारी की झलक आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.