प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के कंधे पर रखा अपना सिर, ताहो झील में रोमांटिक हुआ कपल

हाल ही में, सिंगर निक जोनस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वाइफ प्रियंका चोपड़ा के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका प्यार साफ नजर आ रहा है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के कंधे पर रखा अपना सिर, ताहो झील में रोमांटिक हुआ कपल

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति व अमेरिकी सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) की शादी को यूं तो करीब 4 साल हो गए हैं, लेकिन ये जोड़ा अभी भी एक-दूसरे के प्यार में पागल है। दोनों अक्सर अपने क्वालिटी टाइम की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, निक ने अपनी लविंग वाइफ के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस का दिल जीत रही हैं।

pc

दरअसल, निक जोनस ने अपने इंस्टा हैंडल से 12 जुलाई 2022 को दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपनी प्यारी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रहे हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए सिंगर ने लिखा, "मैजिक आवर''। सामने आईं फोटोज में हम कपल को 'ताहो झील' के बीचों-बीच एक यॉच पर खड़े हुए देख सकते हैं। पहली तस्वीर में निक कैमरे को पोज देते नजर आ रहे हैं, वहीं प्रिंयका साइड पोज दे रही हैं।

pc

(ये भी पढ़ें- अथिया शेट्टी अगले 3 महीने में BF केएल राहुल संग करेंगी शादी! खुद कर रहीं तैयारियां: रिपोर्ट)

दूसरी तस्वीर में प्रियंका ने अपने पति निक के कंधे पर सिर रखा हुआ है। एक्ट्रेस के लुक की बात करें, तो वह ऑरेंज टॉप और मैचिंग पैंट में नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने ब्लैक जैकेट के साथ पेयर किया था। वहीं, निक ऑल ब्लैक लुक में बेहद हैंडसम लग रहे हैं।

pc

प्रियंका और निक के फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट बॉक्स में जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने कपल की तारीफ करते हुए लिखा, 'ग्लोरियस'। दूसरे ने लिखा, 'पसंदीदा कपल'। अन्य ने लिखा, '"खूबसूरत जोड़ी !! ईश्वर आप दोनों को अंतहीन प्यार और खुशियां देता रहे।" यहां देखें बाकी कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

pc

pc

इससे पहले, प्रियंका ने 27 जून 2022 को पति निक के साथ बेहद रोमांटिक तस्वीर साझा की थी, जिसमें एक्ट्रेस अपने पति को किस करते हुए नजर आ रही थीं। कपल ने बीच पर एक-दूसरे के साथ समय बिताया था। इनका ये रोमांटिक अंदाज फैंस को बेहद पसंद आया था।

pc

प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उनके पास वर्तमान में हॉलीवुड फिल्में 'एंडिंग थिंग्स', 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' हैं। इनके अलावा एक्ट्रेस के पास फरहान अख्तर की बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' भी है। वह जल्द ही अपने ओटीटी डेब्यू 'सिटाडेल' में भी नजर आएंगी।

pc

(ये भी पढ़ें- करीना ने छोटे बेटे जेह संग की मस्ती, पति सैफ ने प्यारी पत्नी के लिए बनाया खाना)

फिलहाल, आपको निक और प्रियंका की रोमांटिक तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताए, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.